Advertisement
Loading Ad...
एक हफ्ते में ही डिजास्टर साबित हुई Salman Khan की Sikander ,कमाई देख रो पड़ेंगे मेकर्स !
दरअसल छठे दिन फिल्म सिकंदर ने बेहद ही कम कलेक्शन किया है। सलमान खान जैसे सुपरस्टार से ऐसी उम्मीद बिल्कुल नहीं की थी की एक हफ्ते के अंदर ही उनकी फिल्म सिमट जाएगी। बता दें कि पहले दिन फिल्म ने 30 करोड़ की कमाई की थी ।
Advertisement
Loading Ad...
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान इस वक्त सिकंदर की वजह से चर्चाओं में बने हुए हैं। ईद के मौके पर रिलीज हुई सलमान खान की इस फिल्म का बॉक्स ऑफ़िस पर बुरा हो रहा है। जबसे ये फिल्म रिलीज़ हुई है।सलमान की इस फिल्म को बॉक्स ऑफ़िस पर झटका लग रहा है।
उम्मीद की जा रही थी की ये फिल्म बॉक्स ऑफ़िस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई करेगी । लेकिन सलमान खान की ये फिल्म उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई है।फिल्म को रिलीज हुए 6 दिन हो चुके हैं। लेकिन अभी तक ये फ़िल्म 100 करोड़ रूपये की कमाई भी नहीं कर पाई है। फिल्म की रिलीज़ के बाद तीन दिन की कमाई को छोड़ दिया जाए तो कलेक्शन देखकर मेकर्स भी काफी ज्यादा निराश होंगे।
छवे दिन फुस्स हुई सिकंदर !
दरअसल छठे दिन फिल्म सिकंदर ने बेहद ही कम कलेक्शन किया है। सलमान खान जैसे सुपरस्टार से ऐसी उम्मीद बिल्कुल नहीं की थी की एक हफ्ते के अंदर ही उनकी फिल्म सिमट जाएगी। बता दें कि पहले दिन फिल्म ने 30 करोड़ की कमाई की थी ।वहीं दूसरे दिन फिल्म ने 33. 36 करोड़ की कमाई थी । इसके अलावा तीसरे दिन 18.75 करोड़ की कमाई की थी । वहीं चौथे दिन फिल्म ने 8.50 करोड़ की कमाई की है। वहीं पांचवे दिन इस फिल्म ने 5. 25 करोड़ की कमाई की थी ।वहीं छवे ने फिल्म ने सिर्फ़ 3 करो़ड़ की कमाई की है,जोकि काफी हैरान करने वाली है। फिल्म ने अपने पहले हफ्ते में 98.86 करोड़ की कमाई की है। सलमान की इस फिल्म का इतना बुरा हाल हुआ है की ये अब तक 100 करोड़ का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई है। 30 करोड़ से शुरू हुआ सिकंदर का सफ़र 6 दिनों में 3 करोड़ पर आकर थम गया है।
सिकंदर का लोगों ने उड़ाया मजाक !
बता दें कि सिकंदर को critics और फैंस की तरफ़ में बेहद ही mixed reaction मिले हैं। कई लोगों ने इस फिल्म को सर दर्द बता दिया है। मीडिया रिपोट्स में दावा किया जा रहा है सिकंदर सलमान के करियर की सबसे घटिया फिल्म है।एक्टर की एक्टिंग का भी सोशल मीडिया पर मजाक उड़ रहा है। सोशल मीडिया फिल्म को लेकर काफी negative reviews मिल रहे हैं। Critics की तरफ से भी फिल्म को बेहद ही खराब रिव्यूज मिले हैं। फिल्म को मिल रहे रिस्पोंस को देखकर तो ऐसा ही लग रहा है की ये फिल्म हफ्ते भर में ही थियेटर्स से बाहर हो जाएगी।
इतना ही नहीं मीडिया रिपोट्स में ये भी दावा किया जा रहा है कि सिंकदर के शो खाली जा रहे हैं। कई जगहों पर थियेटर्स खाली पड़े हैं,जिसकी वजह से थियेटर्स मालिकों ने सिकंदर के शोज कैंसिल कर मेकर्स ने पूरानी फिल्में रिलीज कर दी हैं। बताया जा रहा है की सिकंदर की वजह से थियेटर्स मालिक और डिस्ट्रिब्यूटर्स को नुक़सान हो रहा है।
सिकंदर पर भारी पड़ेगी जाट और केसरी 2 !
बता दें कि सलमान की सिकंदर के लिए सनी देओल की जाट और अक्षय कुमार की केसरी चैप्टर 2 परेशानी खड़ी करने वाली है। दरअसल 10 अप्रेल को सनी देओल जाट नाम की फिल्म लेकर आने वाले हैं वहीं 18 अप्रेल को अक्षय कुमार की केसरी 2 रिलीज़ होगी। दोनों ही फिल्मों का ट्रेलर काफी पसंद किया जा रहा हैं। सलमान की सिकंदर से ज्यादा चर्चा इन फिल्मों की हो रही है। दोनों ही फिल्मों को लेकर लोगों में इस कदर क्रेज़ देखने को मिल रहा है कि लोग बड़ी ही बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। सलमान की फिल्म के पास कमाई करने के लिए अब ज्यादा टाइम नहीं है। 4 दिन बाद सनी देओल जाट लेकर सबके होश उड़ाने वाले हैं। ऐसे में सनी देओल और अक्षय कुमार सलमान की सिकंदर पर ग्रहण लगा सकते हैं।
फिल्म की स्टारकास्ट का नहीं चला जादू !
बता दें कि 200 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म को A. R murugadaoss ने डायरेक्ट किया है।जबकि साजिद नाडियाडवाला ने इस फिल्म को प्रोड्यूसर किया है। फिल्म में सलमान के साथ साथ रश्मिका मंदाना , शरमन जोशी, प्रतीक बब्बर, और काजल अग्रवाल जैसे स्टार्स भी नज़र आए हैं। लंबी चौड़ी स्टार कास्ट के नज़र आने के बाद भी सिकंदर सलमान की नैया पार लगाने में कामयाब होती नहीं दिख रही है। खैर देखने वाली बात तो अब ये होगी की सिकंदर बॉक्स ऑफ़िस पर लाइफ लाटम कितना कलेक्शन कर पाती है।
Advertisement
Loading Ad...
यह भी पढ़ें
Loading Ad...
Loading Ad...