Advertisement

Loading Ad...

‘सलमान बदतमीज है, गुंडा है,’ दबंग के डायरेक्टर अभिनव कश्यप ने खान परिवार पर लगाया करियर बर्बाद करने का आरोप!

अभिनव कश्यप ने साल 2010 में आई सलमान खान की फिल्म दबंग को डायरेक्टर किया था, हालांकि बाद में उनका खान परिवार से झगड़ा हो गया था. जिसके बाद से ही अभिनव कई बार सलमान और उनके परिवार पर तंज कस चुके है, वहीं अब एक बार फिर से उन्होंने सलमान और उनके परिवार पर अपनी भड़ास निकाली है. अभिनव ने सलमान और उनके परिवार पर आरोप लगाते हुए एक्टर को गुंडा बुलाया है.

Loading Ad...

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान आए दिन चर्चाओं में बने रहते हैं, कभी वो अपनी पर्सनल और तो कभी प्रोफेशनल लाइफ की वजह से खबरों में आ ही जाते हैं, वहीं अब सलमान पर डायरेक्टर अभिनव कश्यप ने तीखे बोल बोले हैं. 

अभिनव कश्यप ने सलमान को क्यों बोला गुंडा?

दरअसल अभिनव कश्यप ने ही साल 2010 में आई सलमान खान की फिल्म दबंग को डायरेक्टर किया था, हालांकि बाद में उनका खान परिवार से झगड़ा हो गया था. जिसके बाद से ही अभिनव कई बार सलमान और उनके परिवार पर तंज कस चुके है, वहीं अब एक बार फिर से उन्होंने सलमान और उनके परिवार पर अपनी भड़ास निकाली है. अभिनव ने सलमान और उनके परिवार पर आरोप लगाते हुए एक्टर को गुंडा बुलाया है. 

Loading Ad...

‘सलमान बदतमीज है, गंदा इंसान है’

Loading Ad...

एक लीडिंग वेबसाइट से बातचीत में अभिनव कश्यप ने सलमान को लेकर कई दावे किए, डायरेक्टर ने कहा, “सलमान कभी इसमें शामिल नहीं होते. उन्हें एक्टिंग में भी कोई दिलचस्पी नहीं है और पिछले 25 सालों से ही नहीं है. काम पर आकर वो सिर्फ एक एहसान करते हैं. उन्हें सेलिब्रिटी होने का ज्यादा शौक है पर एक्टिंग में उनकी कोई दिलचस्पी नहीं. वो एक गुंडा है. मैं दबंग से पहले इस बात को नहीं जानता था. सलमान बदतमीज है, गंदा इंसान है.”

‘वो बदले की भावना से काम करने वाले लोग हैं’

Loading Ad...

अभिनव कश्यप ने आगे कहा, “सलमान ने बॉलीवुड में स्टार सिस्टेम को बनाया है. वो एक ऐसे फिल्मी परिवार से हैं जो इंडस्ट्री में 50 सालों से है. वो बस इस प्रोसेस को बनाए हुए हैं. वो बदले की भावना से काम करने वाले लोग हैं. वो पूरे प्रोसेस को कंट्रोल करते हैं. अगर आप उनसे सहमत नहीं होते हैं, तो वो आपके पीछे पड़ जाते हैं.”

सलमान के साथ काम करने से पहले मिली थी चेतावनी

बता दें कि अभिनव कश्यप बॉलीवुड के जाने माने डायरेक्टर अनुराग कश्यप के छोटे भाई है, अभिनव शुक्ला ने अपने भाई अनुराग का जिक्र करते हुए भी बताया था की सलमान की फिल्म दबंग को डायरेक्ट करने से पहले भाई अनुराग कश्यप ने उन्हें चेतावनी दी थी. 

Loading Ad...

‘तुम सलमान के साथ फिल्म नहीं बना पाओगे’

दरअसल अनुराग, सलमान की फिल्म तेरे नाम लिख रहे थे, उस दौरान का जिक्र करते हुए अभिनव कश्यप ने बताया, “तेरे नाम में अनुराग के साथ भी यही हुआ था. वो मुझे क्या गाइड या सलाह देते? उन्होंने दबंग से पहले मुझसे कहा था कि तुम सलमान के साथ फिल्म नहीं बना पाओगे. उन्होंने बस ये नहीं बताया कि मैं उनके साथ फिल्म क्यों नहीं बना पाऊंगा. उन्हें बस यही लगता था कि मैं आसानी से परेशान हो जाऊंगा, वो इन गिद्धों को जानते हैं. अनुराग ने तेरे नाम अंत में छोड़ दी थी. उन्होंने उसकी स्क्रिप्ट लिखी थी. प्रोड्यूसर बोनी कपूर ने उनके साथ बदतमीजी की थी और फिर वो छोड़कर चले गए थे. यही चीज मेरे साथ हुई.”

क्या था अभिनव कश्यप-सलमान का विवाद?

Loading Ad...

बता दें कि साल 2010 में जब दबंग हुई थी, जो खान परिवार ने अभिनव कश्यप से इसका दूसरा पार्ट डायरेक्टर बनाने के लिए भी कहा था, हालांकि डायरेक्टर ने दबंग 2 बनाने से मना कर दिया था, जिसके बाद उनका खान परिवार से झगड़ा हो गया था. अभिनव ने आरोप लगाया था कि जब उन्होंने दबंग 2 बनाने से मना किया, तब खान परिवार ने उन्हें उनका करियर बर्बाद करने की धमकी दी थी. जिसके बाद से ही अभिनव सलमान और उनके परिवार के ख़िलाफ़ बयान बाजी करते ही रहते हैं.

क्या अभिनव के बयान का जवाब देंगे सलमान?

वैसे सलमान खान ने कभी मीडिया के सामने पब्लिकली अभिनव की इन बातों का कोई जवाब नहीं दिया है, लेकिन अब जिस तरह से डायरेक्टर ने एक्टर और उनके परिवार के ख़िलाफ़ बयान बाजी की है, उसपर सलमान खान कब तक रिएक्ट करते हैं, ये वाकेई में देखने वाली बात होगी. 

Loading Ad...

ईद पर सिकंदर लेकर आए थे सलमान खान
बता दें कि इस साल ईद के मौके पर सलमान खान की फिल्म सिकंदर रिलीज हुई थी, जिसे दर्शकों की तरफ़ से कुछ ख़ास अच्छा रिस्पांस नहीं मिला था. ये फिल्म ब़ॉक्स ऑफ़िस पर इस कदर पिट गई थी की अपना बजट तक नहीं निकालने में भी सफल नहीं हो पाई थी. फिल्म में उनके साथ रश्मिका मंदाना अहम रोल में नजर आई थी. 

बैटल ऑफ गलवान मे नज़र आएंगे सलमान 

वहीं  सलमान खान जल्द ही आर्मी ऑफ़िसर के किरदार में नज़र आने वाले हैं. एक्टर के करियर में पहली बार होगा जब वो बड़े पर्दे पर इस तरह का किरदार निभाते दिखाई देंगे. एक्टर की ये फिल्म भारत-चीन सेना के बीच 2020 के गलवान घाटी क्लैश पर बेस्ड होगी. इस फिल्म को जाने माने डायरेक्टर अपूर्व लाखिया डायरेक्ट करने वाले हैं, फिल्म में सलमान के अपोज़िट चित्रांगदा नज़र आएंगी. 

Loading Ad...

कब रिलीज़ होगी बैटल ऑफ गलवान

यह भी पढ़ें

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म को सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले प्रोड्यूस किया जाएगा. बताया जा रहा है की इस फिल्म को काफी बड़े लेवल पर शूट किए जाने की प्लानिंग है और इसे साल 2026 के लास्ट में रिलीज़ किया जा सकता है. 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...