Advertisement
Rise & Fall: पवन सिंह ने अचानक छोड़ा शो, सबसे छुपाकर रखा था ये राज, अब आया सामने
'राइज एंड फॉल’ शो इन दिनों काफी चर्चाओं में बना हुआ है, इतना ही नहीं इस शो को भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह की वजह से काफी पसंद किया जा हा है, लेकिन अब एक्टर ने अचानक शो को अलविदा कह दिया है.
Advertisement
रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल' इन दिनों सुर्खियों में है और इसकी एक बड़ी वजह भोजपुरी सिनेमा के पावरस्टार पवन सिंह हैं. लेकिन, अब उनकी इस शो से अचानक विदाई की खबर सामने आ रही है. जब शो अपनी लोकप्रियता की ऊंचाई पर पहुंच रहा है, ऐसे में पवन सिंह का यूं शो छोड़ देना दर्शकों के लिए हैरान करने वाला है.
'राइज एंड फॉल' से पवन सिंह ने ली विदाई
पवन सिंह ने अपने ठेठ अंदाज और सोशल मीडिया होस्ट नयनदीप रक्षित के साथ मजेदार नोकझोंक से शो में नई जान फूंकी थी. उनके और नयनदीप के बीच की मस्ती ने दर्शकों को खूब हंसाया और शो की टीआरपी में बड़ा योगदान दिया. वहीं धनश्री वर्मा के साथ उनकी दोस्ती लोगों को काफी पसंद आ रही थी. अब प्रोडक्शन से जुड़े एक सूत्र का कहना है कि पवन सिंह शो का हिस्सा नहीं रहेंगे.
Advertisement
आईएएनएस से बात करते हुए सूत्र ने कहा कि पवन सिंह का परिवार खुद उन्हें सेट से लेने आया था. विदाई के वक्त पवन ने सभी कंटेस्टेंट्स से कहा कि वो कभी इस शो में प्रतियोगी नहीं थे, बस थोड़े समय के लिए शामिल हुए थे.
Advertisement
संगीता फोगाट भी हुईं शो से बाहर
पवन सिंह से पहले इस शो से बाहर निकलने वाली कंटेस्टेंट पहलवान संगीता फोगाट थीं, जो मशहूर कोच महावीर सिंह फोगाट की बेटी हैं. संगीता की विदाई के बाद ही शो में भावनाओं की नई लहर देखने को मिली थी और अब पवन की विदाई ने एक और मोड़ ला दिया है.
Advertisement
धनश्री वर्मा ने युजवेंद्र चहल से तलाक को लेकर की बात
शो में एक और भावनात्मक पल तब सामने आया जब कंटेंट क्रिएटर धनश्री वर्मा ने निजी जीवन को लेकर बातचीत की. उन्होंने अरबाज पटेल के साथ युजवेंद्र चहल से तलाक को लेकर चल रही अफवाहों पर अपनी दिल की बात शेयर की. उन्होंने कहा कि ये सब बातें बेबुनियाद हैं और जानबूझकर फैलाई गई हैं. धनश्री ने साफ कहा कि वह इस चैप्टर को पीछे छोड़ चुकी हैं और अब अपने जीवन में आगे बढ़ चुकी हैं.
अरबाज पटेल ने क्या कहा?
Advertisement
धनश्री की बातों को सुनकर अरबाज ने भी अपनी जिंदगी के संघर्ष साझा किए और कहा कि लोग हमेशा कहानियां बनाते रहते हैं, लेकिन अंदर से जो महसूस होता है, वही असली होता है. मुझे भी कई बार अपने स्ट्रगल समझने पड़े हैं.
वर्कर्स और रूलर्स के बीच बटे घरवाले
शो के हाउस को वर्कर्स और रूलर्स के बीच बांटा गया है. शो में अर्जुन बिजलानी, कुब्रा सैत, संगीता फोगाट, अनाया बांगर, आरुष भोला, और आकृति नेगी वर्कर्स के रूप में संघर्ष कर रहे हैं, जबकि कीकू शारदा, धनश्री वर्मा, आदित्य नारायण, आहना कुमरा, बाली, नयनदीप रक्षित, अरबाज पटेल, और पवन सिंह रूलर्स के रूप में पेंटहाउस का मजा ले रहे हैं.
Advertisement
कौन कर रहा शो को होस्ट?
यह भी पढ़ें
इस शो को बिजनेसमैन अशनीर ग्रोवर होस्ट कर रहे हैं, जो अपनी बेबाक राय के लिए जाने जाते हैं. यह शो अमेजन एमएक्स प्लेयर पर प्रतिदिन दोपहर 12 बजे स्ट्रीम हो रहा है. इसे सोनी टीवी चैनल पर रात को 10:30 बजे प्रसारित किया जा रहा है.