Advertisement

Loading Ad...

4 मार्च को रश्मिका-विजय का ग्रैंड रिसेप्शन, PM मोदी समेत कई दिग्गज हस्तियां होंगी शामिल, जानें वेन्यू और पूरी डिटेल

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शाही शादी के बाद अब हैदराबाद में ग्रैंड रिसेप्शन होगा. जिसमें बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री की फिल्मी हस्तियों के साथ-साथ राजनीतिक दिग्गज शामिल होंगे.

Loading Ad...

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding Reception: रील लाइफ की सबसे चर्चित जोड़ी रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा रियल लाइफ कपल बन चुके हैं. दोनों ने उदयपुर में 26 फरवरी को सात फेरे लिए. इस शादी में दोनों के परिवार और करीबी लोग ही शामिल हुए थे. अब रश्मिका और विजय हैदराबाद में ग्रैंड रिसेप्शन देने जा रहे हैं. 

रश्मिका और विजय देवरकोंड का रिसेप्शन 4 मार्च को हैदराबाद में होगा. जिसमें बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री के सेलिब्रिटीज के साथ-साथ राजनीति के दिग्गज शामिल होंगे. रश्मिका मंदाना और  विजय देवरकोंडा ने PM मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी समेत कई राजनीतिक हस्तियों को उनके घर जाकर इन्वाइट किया.

कपल ने जारी किया ऑफिशियल अनाउंसमेंट लेटर 

Loading Ad...

रश्मिका-विजय की टीम ने कपल के रिसेप्शन का एक ऑफिशियल अनाउंसमेंट लेटर जारी किया है. जिसमें बताया है कि वेडिंग रिसेप्शन सिर्फ इनविटेशन वाला इवेंट रहेगा. इस सेलिब्रेशन को सोच-समझकर एक खास गैदरिंग के तौर पर क्यूरेट किया गया है, जिसमें तेलुगु, हिंदी, तमिल, मलयालम और कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के सदस्यों के साथ-साथ पॉलिटिकल और एडमिनिस्ट्रेटिव सर्कल के कुछ खास मेहमानों का स्वागत किया जाएगा. चूंकि रिसेप्शन में फिल्म इंडस्ट्री से लेकर अन्य क्षेत्रों की हाई-प्रोफाइल पर्सनैलिटीज आने वाली हैं, इसलिए लोकल अधिकारियों से बातचीत के बाद कपल ने सुरक्षा के अतिरिक्त इंतजाम किए हैं. 

Loading Ad...

शादी के बाद PM मोदी से मिलकर रश्मिका-विजय ने रिसेप्शन का इन्विटेशन दिया

Loading Ad...

तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी से रश्मिका-विजय ने की मुलाकात

बिना इन्विटेशन नहीं मिलेगी एंट्री

Loading Ad...

रश्मिका मंदाना और विजय ने इस स्टेटमेंट में यह भी बताया कि  गेस्ट लिस्ट को और सीमित कर दिया गया है. वेन्यू में केवल उन्हें ही एंट्री मिलेगी. जिनके पास वैलिड ऑफिशियल इन्विटेशन होगा.  
दरअसल, रश्मिका-विजय की शादी को लेकर काफी क्रेज है. जिसे देखते हुए पैपराजी, मीडिया और फैंस की भारी भीड़ वेन्यू के पास जमा हो सकती है. जिसे देखते हुए भारी सुरक्षा तैनात की जाएगी. 

फैंस के लिए खास नोट

Loading Ad...

रश्मिका मंदाना और विजय ने अपने नोट में फैंस के प्यार के लिए आभार जताया. उन्होंने अपने तमाम फैंस को दिल से शुक्रिया कहते हुए लिखा, वो दोनों अपने तमाम फैंस से मिल रहे प्यार और आशीर्वाद के लिए आभारी हैं. आपकी सेफ्टी और खुशी हमारे लिए सबसे अहम है. आपके प्यार और सपोर्ट के लिए हम बेहद आभारी हैं. हम चाहते हैं कि आप हमारा साथ दें, ताकि यह सेलिब्रेशन सबके लिए सुरक्षित और यादगार रहे.’ 

अरावली हील्स के बीच हुई थी शादी 

यह भी पढ़ें

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना दोनों ने 26 फरवरी को राजस्थान के उदयपुर में शादी की थी. दोनों की शादी एक प्राइवेट सेरेमनी में ITC ममेंटोस रिसॉर्ट में हुई थी. शादी दो अलग परंपराओं तेलुगु और कोडवा पंरपरा से संपन्न हुई थी. 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...