Advertisement

Loading Ad...

रैपर रफ्तार ने की दूसरी शादी, तस्वीरें सोशल मीडिया पर हुई वायरल

रैपर रफ्तार ने 31 जनवरी 2025 को स्टाइलिस्ट और एक्ट्रेस मनराज जवंदा से शादी की। ये शादी पारंपरिक दक्षिण भारतीय तरीके से हुई और दोनों की खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

Loading Ad...
मशहूर रैपर और म्‍यूजिश‍यिन रफ्तार, जिनका असली नाम दिलिन नायर है, ने अपनी जिंदगी का नया अध्याय शुरू किया है। 31 जनवरी 2025 को उन्होंने अपनी पुरानी प्रेम कहानी से बाहर निकलते हुए स्टाइलिस्ट और एक्‍ट्रेस मनराज जवंदा से शादी कर ली। रफ्तार की ये शादी दूसरी है, क्योंकि इससे पहले वो टीवी एक्ट्रेस कोमल वोहरा से शादी कर चुके थे, लेकिन 2022 में उनका तलाक हो गया था। रफ्तार और मनराज की शादी की पहली तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिसमें रफ्तार अपनी दुल्हन को मंडप में मंगलसूत्र पहनाते हुए नजर आ रहे हैं।

रफ्तार ने की दूसरी शादी

ये शादी पारंपरिक दक्षिण भारतीय रीति-रिवाज से हुई, क्योंकि रफ्तार एक मलयाली परिवार से ताल्लुक रखते हैं। शादी के इस खास दिन रफ्तार और मनराज दोनों ने गोल्डन टच के साथ ऑफ-व्हाइट आउटफिट में ट्विनिंग की थी। रफ्तार ने जहां शर्ट और वेष्टी पहनी थी, वहीं मनराज खूबसूरत साड़ी में नजर आईं। शादी से पहले, गुरुवार शाम को रफ्तार और मनराज ने हल्दी और संगीत सेरेमनी भी आयोजित की थी, जिसमें दोनों एक-दूसरे के साथ "सपनों में मिलती है" गाने पर डांस करते हुए दिखाई दिए।

बता दें रफ्तार की पहली शादी कोमल वोहरा से हुई थी, जो टीवी इंडस्ट्री से जुड़ी हुई हैं। 2016 में शादी के बाद, दोनों ने 2020 में तलाक की अर्जी दी और अंत में 6 अक्टूबर 2022 को उनका तलाक हो गया। इसके बाद रफ्तार और मनराज की मुलाकात हुई, और दोनों के बीच एक खूबसूरत दोस्ती का सफर शुरू हुआ, जो अब प्यार में बदल चुका है।

कौन है मनराज जवंदा ?

मनराज जवंदा, रफ्तार की पत्नी, एक सफल कॉस्ट्यूम स्टाइलिस्ट और फिटनेस फ्रीक हैं। वो कई फिल्मों और रियलिटी शोज में कॉस्ट्यूम डिजाइनर के तौर पर काम कर चुकी हैं। मनराज और रफ्तार की मुलाकात एक पार्टी में हुई थी, और इसके बाद दोनों ने कई म्यूजिक वीडियोज जैसे "काली कार", "घना कसूता", और "श्रृंगार" में साथ काम किया। मनराज के साथ रफ्तार की शादी ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है और उनके फैंस ने दोनों को नए जीवन की शुभकामनाएं दी हैं।

यह भी पढ़ें

रफ्तार और मनराज की शादी सिर्फ उनके जीवन में एक बड़ा बदलाव है, बल्कि उनके फैंस के लिए भी ये एक खास पल है। 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...