Advertisement

Loading Ad...

Ranveer Singh ने Singham Again के ट्रेलर लॉन्च पर बीवी Deepika Padukone पर लुटाया प्यार !

रोहित शेट्टी की सिंघम अगेन का फैंस बड़ी ही बेसब्ररी से इंतज़ार कर रहे हैं।जैसे जैसे फ़िल्म की रिलीज़ डेट पास रही है। फैंस की एक्साइटमेंट भी बढ़ती जा रही है। 1 नवंबर को दीवाली के मौक़े पर रिलीज हो ही सिंघम अगेन को लेकर लोगों में ग़ज़ब का क्रेज़ देखने को मिल रहा है। वहीं हाल ही में फ़िल्म के ट्रेलर लॉन्च पर रणवीर सिंह अपने ही अंदाज में दीपिका पर प्यार लुटाया है ।

Loading Ad...

रणवीर सिंह हमेशा ही चर्चा में बने रहते हैं।  कई बार उन्हें दीपिका पादुकोण पर प्यार लुटाए हुए देखा जा चुका है।  कभी किसी फ़िल्म का ट्रेलर लॉन्च हो, या फिर कोई अवॉर्ड फंक्शन एक्टर कई बार दीपिका के लिए अपना दीवानापन दिखा चुके हैं।  वहीं अब एक्टर ने एक बार फिर से दीपिका पर प्यार खुलेआम प्यार जताया है। 



Loading Ad...

दरअसल रणवीर सिंह इन दिनों अपनी फ़िल्म सिंघम अगेन को लेकर ख़बरों में बने हुए हैं।  1 नवंबर को दीवाली के मौक़े पर सिंघम अगेन रिलीज़ होने वाली है। इस फ़िल्म में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण भी अहम रोल में नज़र आएँगे। हाल ही में सिंधम अगेन का Grand तरीक़े से ट्रेलर लॉन्च किया गया था।  इस ट्रेलर लॉन्च में रणवीर सिंह भी पहुँचे थे।  जैसे ही रणवीर ने इवेंट में एंट्री मारी उन्होंने कुछ ऐसा किया की हर कोई देखता रह गया।  दरअसल रणवीर सिंह ने सिंघम अगेन के पोस्टर में बीवी दीपिका की फ़ोटो देखकर पहले तो उसे छूआ और फिर अपने सर पर हाथ लागकर दीपिका के लिए प्यार दिखाया। सोशल मीडिया पर रणवीर सिंह का ये वीडियो काफ़ी वायरल हो रहा है।  लोग इस वीडियो पर खूब प्यार लुटा रहे हैं। 

Loading Ad...

Loading Ad...

बता दें कि पहले सिंघम अगेन के ट्रेलर लॉन्च पर दीपिका भी नज़र आने वाली थी।  मीडिया के गलियारों में ऐसा कहा जा रहा था की नई नई मम्मी बनी दीपिका इस इवेंट में एंट्री करेंगी। लेकिन एक्ट्रेस अपनी बेटी की वजह से ट्रेलर लॉन्च के इवेंट में नज़र नहीं आई थी। पिछले महीने ही दीपिका ने बेटी को जन्म दिया था।  फ़िलहाल वो अपनी बेटी की देख भाल में बिजी हैं। 


बता दें कि सिंघम अगेन के ट्रेलर लॉन्च पर रणवीर सिंह ने दीपिका की जमकर तारीफ़ भी की थी।  एक्टर ने कहा था की उनकी बीबी दीपिका काफ़ी Classy है।  लेकिन जब वो मांसी बनती हैं तो उन्हें बहुत अच्छा लगता है। बता दें कि सिंघम अगेन में रणवीर सिंह जहां सिंबा के किरदार में नज़र आएँगी।  वहीं दीपिका ने फ़िल्म में लेडी सिंघम का किरदार निभाया है। फ़िल्म में इनके अलावा अजय देवगन , करीना कपूर खान , टाइगर श्रार्फ , अक्षय कुमार और अर्जुन कपूर भी अहम रोल में नज़र आएँगे। 

Loading Ad...



Loading Ad...


यह भी पढ़ें

बताते चलें की सिंघम अगेन का मुक़ाबला कार्तिक आर्यन की फ़िल्म भूल भुलैया 3 से होने वाला है।  इस फ़िल्म में कार्तिक के साथ साथ विद्या बालन और तृप्ति डिमरी अहम रोल में नज़र आएँगे। दोनों ही फ़िल्में बिग बजट फ़िल्म हैं।  इतना ही नहीं दोनों ही फ़िल्मों ने रिलीज़ से पहले ही करोड़ों की कमाई कर ली है। खैर देखने वाली बात तो अब ये होगी की बॉक्स ऑफिस कौनसी फ़िल्म का दबदबा देखने को मिलता है।  


LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...