Advertisement

Loading Ad...

4000 करोड़ में बन रही रणबीर की ‘रामायणम्’, बनी भारत की सबसे महंगी फिल्म, पहली बार AI का होगा इस्तेमाल!

रणबीर कपूर की रामायण लगातार चर्चाओं में बनी हुई है. वहीं ये फिल्म भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी फिल्म बन गई है. फिल्म के बजट ने हर किसी के होश उड़ा दिए हैं.

Loading Ad...

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की फिल्म रामायणम् का जबसे पहली झलक सामने आई है, तभी से ये फिल्म चर्चाओं में बनी हुई है. रामायणम् की पहली झलक को ऑडियंस का तगड़ा रिस्पांस मिल रहा है. छोटे से वीडियो ने ही फिल्म को लेकर लोगों में क्रेज बढ़ा दिया है. 

फिल्म का बैकग्राउंड म्यूज़िक, वीएफएक्स और कैरेक्टर्स का लुक बयां कर रहा है कि मेकर्स फिल्म पर जमकर पैसा लुटा रहे हैं. जबसे इस फिल्म की अनाउंसमेंट हुई है, तभी से ये फिल्म अपने बजट को लेकर भी चर्चा में बनी हुई है. मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि इस फिल्म को काफी भारी भरकम बजट में बनाया जा रहा है. 

4000 करोड़ के बजट में बन रही रामायणम्!
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार खबरें थी कि रामायणम् का पहला पार्ट 900 करोड़ के बजट में बनकर तैयार हुआ है, वहीं दूसरे पार्ट का बजट 700 करोड़ रुपये बताया जा रहा है, ऐसे में दोनों ही फिल्मों की प्रोडक्शन कॉस्ट को जोड़ दिया जाए तो ये फिल्म 1600 करोड़ रुपये के बजट में बनकर तैयार होने वाली है. इस फिल्म को प्रोड्यूसर नामित मल्होत्रा और यश के प्रोडक्शन के बैनर तले किया जा रहा है. फिल्म को लेकर लगातार नए नए अपडेट्स सामने आ रहे हैं. 

Loading Ad...

ऐसे में अब फिल्म के प्रोड्यूसर नमित ने इसके बजट को लेकर खुलासा किया है, जो कि हैरान कर देने वाला है. रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि फिल्म का बजट 1600 करोड़ से कहीं ज्यादा है, जिसकी पुष्टि ख़ुद नमित ने की है.  हाल ही नमित प्रखर गुप्ता के प़ॉडकास्ट में पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने बताया कि वो इस फिल्म पर ख़ुद ही फंडिंग कर रहे हैं और किसी से पैसा नहीं लिया है. उन्होंने ये भी बताया है कि वो इस पिछले 6- 7 साल से काम कर रहे हैं और तभी से ही इस फिल्म को लेकर सीरियस हो गए थे.

Loading Ad...

नमित ने इस दौरान ये भी बताया कि इस फिल्म के दोनों पार्ट का बजट 500 मिलियन डॉलर है. भारतीय रूपए में ये 4000 करोड़ होता है. इंडियन सिनेमा में ये पहली बार हो रहा है, जब कोई फिल्म इतने बड़े लवल पर बनाई जा रही है. 

पहली बार AI का होगा इस्तेमाल
इतना ही नहीं, नितेश तिवारी की ‘रामायणम्’ को लेकर बताया जा रहा है कि इस फिल्म में तकनीकी रूप से भी काफी काम किया जाएगा. फिल्म को लेकर जानकारी सामने आई है कि इसे AI डब तकनीक से भी जोड़ा जाएगा. 

Loading Ad...

फिल्म की ख़ास बातें
रामायणम् को नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज और 8 बार ऑस्कर जीत चुके VFX स्टूडियो DNEG प्रोड्यूस कर रहे हैं. वहीं एक्टर यश अपने प्रोडक्शन हाउस मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के जरीए इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे है. इस फिल्म को खासतौर पर IMAX जैसे बड़े फॉर्मैट के लिए शूट किया जा रहा है. 

दमदार होगा फिल्म का म्यूज़िक
बताया जा रहा है कि फिल्म का म्यूज़िक काफी दमदार होने वाला है. जिसकी झलक इसके अनाउंसमेंट वीडियो में देखने को मिल गई है. दरअसल पहली बार ऑस्कर जीतने वाले दो म्यूज़िक लीजेंड्स, हंस जिमर और ए.आर. रहमान साथ मिलकर इस फिल्म का म्यूज़िक तैयार कर रहे हैं. जिसकी वजह से ये फिल्म और भी ज्यादा में आ गई है. 

रामायणम् की धांसू स्टार कास्ट! 
फ़िल्म में रणबीर भगवान राम और सई पल्लवी माता सीता के रोल में नज़र आएंगी. इसके अलावा भी फिल्म में कई बड़े स्टार्स नज़र आने वाले हैं. दरअसल रामायणम् में साउथ सुपरस्टार यश रावण के रोल में नज़र आएंगे, सनी देओल भगवान हनुमान के किरदार में दिखाई देंगे. वहीं टीवी एक्टर रवि दुबे लक्ष्मण के रोल में नज़र आएंगे. इसके अलावा लारा दत्त कैकेयी, अरुण गोविल दशरथ, काजल अग्रवाल मंदोदरी और शीबा चड्ढा मंथरा के रोल में नज़र आएँगे. नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म के लिए रणबीर कपूर ने मीट और शराब से भी दूरी बना ली है. 

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

जानिए कब रिलीज़ होगी फिल्म?
बताया जा रहा है की नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी रही इस फिल्म को 2 पार्ट्स में रिलीज़ किया जाएगा. फिल्म का पहला पार्ट 2026 की दीवाली पर रिलीज़ होगा, जबकि इसका दूसरा पार्ट दीवाली 2027 पर रिलीज़ किया जाएगा. खैर देखने वाली बात तो अब ये होगी की नितेश तिवारी की रामायणम् लोगों का दिल जीतने में कामयाब हो पाती है या नहीं. 

अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...