Advertisement

Loading Ad...

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ पर पड़ा मिडिल ईस्ट जंग का असर, भारत की सबसे मंहगी फिल्म पर लिया गया बड़ा फैसला

रणबीर कपूर की रामायण लगातार चर्चाओं में बनी हुई है. वहीं इस बीच सुनने में आ रहा है कि राम नवमी पर होने वाले इवेंट को पोस्टोपन कर दिया गया है. जिसके पीछे मिडिल ईस्ट तनाव है.

Loading Ad...

नितेश तिवारी की की रामायण भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी और मच अवेटेड फिल्म है. इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम के किरदार में नज़र आएंगे. आए दिन इस फिल्म से जुड़ी कोई ना कोई बड़ी ख़बर सामने आती रहती है. कुछ महीनों पहले ही मेकर्स ने फिल्म का शानदार टीज़र रिलीज किया था. जिसमें तगड़ा हाइप बना दिया था. हालांकि फैंस काफी टाइम से नए टीज़र-ट्रेलर का इंतज़ार कर रहे हैं. 

पोस्टपोन हुआ रामायण से जुड़ा इवेंट

फिल्म के क्रेज़ को देखते हुए मेकर्स ने इस महीने एक इवेंट रखने वाले थे, लेकिन अब ऐसी ख़बर सामने आ रही है कि इस इवेंट को पोस्टपोन कर दिया है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मेकर्स इस साल राम नवमी यानि 26 मार्च पर रामयाण के लिए एक ग्रैंड इवेंट ऑर्गेनाइज करने का प्लान बनाया है, लेकिन अब सुनने में आ रहा है कि इस इवेंट को कैंसिल कर दिया गया है, जिसके पीछे की वजह ईरान-इजराइल संघर्ष के बीच बढ़ती ग्लोबल टेंशन को बताया जा रहा है

Loading Ad...

मेकर्स ने क्यों पोस्टपोन किया रामायण से जुड़ा इवेंट?

Loading Ad...

रामायण के मेकर्स 26 मार्च को मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया पर इस इवेंट को ऑर्गेनाइज करने का प्लान बना रहे थे. इस इवेंट में फिल्म के मुख्य स्टार्स के लुक को दिखाना था. लेकिन अब इस इवेंट को पोस्टपोन कर दिया गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक़ ईरान और इज़राइल के बीच चल रही वॉर और ग्लोबल टेंशन को देखते हुए मेकर्स ने इवेंट को कैंसिल कर दिया है. मेकर्स फ़िलहाल अपना समय लेना चाहते हैं और इस इवेंट को लॉन्च में जल्दबाजी नहीं करना चाहते हैं. 

कब होगा अब रामायण से जुड़ा ग्रेंड इवेंट 

Loading Ad...

बताया जा रहा है कि रामायण के इस इवेंट को अब दो महीनों के लिए आगे बढ़ा दिया गया है. पहले ये इवेंट 26 मार्च को होने वाला था, लेकिन अब सुनने में आ रहा है कि फिल्म के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने मई में इस इवेंट को करने का फैसला किया है. 

4000 करोड़ के बजट में बन रही रामायण!

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार खबरें थी कि रामायण का पहला पार्ट 900 करोड़ के बजट में बनकर तैयार हुआ है, वहीं दूसरे पार्ट का बजट 700 करोड़ रुपये बताया जा रहा है, ऐसे में दोनों ही फिल्मों की प्रोडक्शन कॉस्ट को जोड़ दिया जाए तो ये फिल्म 1600 करोड़ रुपये के बजट में बनकर तैयार होने वाली है. इस फिल्म को प्रोड्यूसर नामित मल्होत्रा और यश के प्रोडक्शन के बैनर तले किया जा रहा है. फिल्म को लेकर लगातार नए नए अपडेट्स सामने आ रहे हैं. 

Loading Ad...

कुछ महीनों पहले फिल्म के प्रोड्यूसर नमित ने इसके बजट को लेकर खुलासा किया था, जो कि हैरान कर देने वाला था. रिपोर्ट्स में बताया गया था कि फिल्म का बजट 1600 करोड़ से कहीं ज्यादा है, जिसकी पुष्टि ख़ुद नमित ने की थी. कुछ दिनों पहले  नमित प्रखर गुप्ता के प़ॉडकास्ट में पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने बताया था कि वो इस फिल्म पर ख़ुद ही फंडिंग कर रहे हैं और किसी से पैसा नहीं लिया है. उन्होंने ये भी बताया था कि वो इस पिछले 6- 7 साल से काम कर रहे हैं और तभी से ही इस फिल्म को लेकर सीरियस हो गए थे. नमित ने इस दौरान ये भी बताया था कि इस फिल्म के दोनों पार्ट का बजट 500 मिलियन डॉलर है. भारतीय रूपए में ये 4000 करोड़ होता है. इंडियन सिनेमा में ये पहली बार हो रहा है, जब कोई फिल्म इतने बड़े लवल पर बनाई जा रही है. 

फिल्म की ख़ास बातें

रामायण को नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज और 8 बार ऑस्कर जीत चुके VFX स्टूडियो DNEG प्रोड्यूस कर रहे हैं. वहीं एक्टर यश अपने प्रोडक्शन हाउस मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के जरीए इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे है. इस फिल्म को खासतौर पर IMAX जैसे बड़े फॉर्मैट के लिए शूट किया जा रहा है. 

Loading Ad...

दमदार होगा फिल्म का म्यूज़िक

बताया जा रहा है कि फिल्म का म्यूज़िक काफी दमदार होने वाला है. जिसकी झलक इसके अनाउंसमेंट वीडियो में देखने को मिल गई है. दरअसल पहली बार ऑस्कर जीतने वाले दो म्यूज़िक लीजेंड्स, हंस जिमर और ए.आर. रहमान साथ मिलकर इस फिल्म का म्यूज़िक तैयार कर रहे हैं. जिसकी वजह से ये फिल्म और भी ज्यादा में आ गई है. 

रामायण की धांसू स्टार कास्ट! 

Loading Ad...

फ़िल्म में रणबीर भगवान राम और सई पल्लवी माता सीता के रोल में नज़र आएंगी. इसके अलावा भी फिल्म में कई बड़े स्टार्स नज़र आने वाले हैं. दरअसल रामायण में साउथ सुपरस्टार यश रावण के रोल में नज़र आएंगे, सनी देओल भगवान हनुमान के किरदार में दिखाई देंगे. वहीं टीवी एक्टर रवि दुबे लक्ष्मण के रोल में नज़र आएंगे. इसके अलावा लारा दत्त कैकेयी, अरुण गोविल दशरथ, काजल अग्रवाल मंदोदरी और शीबा चड्ढा मंथरा के रोल में नज़र आएँगे. नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म के लिए रणबीर कपूर ने मीट और शराब से भी दूरी बना ली है. 

जानिए कब रिलीज़ होगी फिल्म?

यह भी पढ़ें

बताया जा रहा है की नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी रही इस फिल्म को 2 पार्ट्स में रिलीज़ किया जाएगा. फिल्म का पहला पार्ट 2026 की दीवाली पर रिलीज़ होगा, जबकि इसका दूसरा पार्ट दीवाली 2027 पर रिलीज़ किया जाएगा. खैर देखने वाली बात तो अब ये होगी की नितेश तिवारी की रामायण लोगों का दिल जीतने में कामयाब हो पाती है या नहीं. 

अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...