Advertisement

Loading Ad...

'रामायण' में भगवान राम का किरदार निभाने पर रणबीर कपूर ने दिया बड़ा बयान, बोले- ये मेरे लिए एक सपने जैसा है

‘रामायण’ में भगवान राम का किरदार निभाने पर रणबीर कपूर ने दिया बड़ा बयान, बोले- ये मेरे लिए एक सपने जैसा है.

Loading Ad...

बॉलीवुड में सबसे मंहगी रामायण बनने जा रही है, जाने माने डायरेक्टर नितेश तिवारी बॉलीवुड की सबसे बड़ी फिल्म बनाने जा रहे हैं, इस फिल्म का बड़ी ही बेसब्री से इंतज़ार हो रहा है. फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम के किरदार में नज़र आएंगे, वहीं साई पल्लवी माता सीता और साउथ एक्टर यश रावण के रोल में नज़र आएंगे. 

भगवान राम का किरदार निभाने पर क्या बोले रणबीर?
वहीं इस बीच रणबीर कपूर का ये बयान वायरल हो रहा है, जिसमें वो भगवान राम का किरदार निभाने पर पहली बार बात करते दिखाई दिए. एक्टर ने रामायण पर बन रही फ़िल्म के बारे में एक इवेंट के दौरान काफ़ी बातें की. दरअसल रणबीर कपूर पिछले साल जेद्दा के रेड सी फ़ेस्टिवल में शामिल हुए थे. इस दौरान एक्टर ने अपनी फ़िल्म रामायण को लेकर बात की थी. 

इस दौरान रणबीर कपूर ने फ़िल्म रामायण पर बात करते हुए कहा  “मैं रामायण में काम रहा हूं जो कि एक बेहतरीन कहानी है. मेरे बचपन का दोस्त नमित मल्होत्रा जो कि बेहद पैशिनेट है वो इस फिल्म को बना रहे है. इसमें बेहतरीन कलाकार हैं, सभी क्रिएटिव लोग जुड़े हैं. क्रू शानदार है. नितेश तिवारी फिल्म का डायरेक्शन कर रहे हैं. इसके दो पार्ट आने वाले हैं, मैंने पार्ट 1 की शूटिंग पूरी कर ली है और जल्द ही पार्ट 2 की शूटिंग शुरू करूंगा.”

Loading Ad...

रणबीर कपूर ने आगे कहा “इस कहानी का हिस्सा बनकर और राम का किरदार निभाकर मैं बहुत खुश हूं. ये मेरे लिए एक सपने जैसा है, ये एक ऐसी फिल्म है, जिसमें सबकुछ है. ये बताया है कि भारतीय संस्कृति है क्या. इसके साथ ही ये फिल्म फैमिली और पति-पत्नी के डायनेमिक्स के बारे में है.”

Loading Ad...

बता दें कि फिल्म की शूटिंग शुरु करने से पहले रणबीर कपूर ने इस फ़िल्म को लेकर ट्रेनिंग ली थी, सोशल मीडिया पर उनकी कई फ़ोटोज़ और वीडिोज भी वायरल हुई थी. ख़बरों की माने तो रणबीर कपूर ने इस फ़िल्म के लिए meat और शराब से दूरी बना ली है. एक्टर इस फिल्म के लिए काफी मेहनत की है. कुछ दिनों पहले फ़िल्म के सेट से उनका लुक भी वायरल हुआ था. जिसे काफी पसंद किया गया था. 

‘मौजूद स्टार्स में से कोई भी इसके लिए सही नहीं है’
हाल ही में अरुण गोविल का भी एक इंटरव्यू वायरल हो रहा है. जिसमें उनसे पूछा गया था कि इस जनरेशन में कौन सा एक्टर भगवान राम का रोल प्ले कर सकता है. एक लीडिंग  वेबसाइट से बातचीत में अरुण गोविल ने कहा था “तीन-चार लोगों ने इसे फिर से बनाने की कोशिश की, लेकिन वे सफल नहीं हुए. मुझे नहीं लगता कि हमारे जीवनकाल में किसी को रामायण को फिर से बनाने की कोशिश करनी चाहिए, जहां तक राम की भूमिका निभाने वाले किसी अभिनेता की बात है, तो इस समय में मौजूद स्टार्स में से मुझे नहीं लगता कि कोई भी इसके लिए सही है. शायद आप इंडस्ट्री के बाहर से किसी को ढूंढ सकते हैं.”

Loading Ad...

बता दें कि अरुण गोविल का ये बयान ऐसे समय पर आया है, जब रणबीर कपूर भगवान राम के किरदार में नज़र आएंगे. हैरान करने वाली बात तो ये है की अरुण गोविल ख़ुद इस फिल्म का हिस्सा है, रिपोर्ट्स की मानें तो एक्टर इस फिल्म में राजा दशरथ के किरदार में दिखाई देंगे. कुछ दिनों पहले उनकी सेट से तस्वीरें भी वायरल हुईं थी. लेकिन अब जिस तरह से उन्होंने ये बयान दिया है, उसने सभी के होश उड़ा दिए हैं. 

बॉयकॉट का सताएगा डर!
साल 2023 में रिलीज़ हुई प्रभास और कृति सेनॉन की फिल्म आदिपुरूष को लेकर भी काफी बवाल हुआ था. फिल्म में Facts के साथ छेड़ छाड़ की गई थी.  वहीं फिल्म में रावण और हनुमान के किरदारों को जिस तरह की भेष भुषा दी गई थी, उसका भी लोगों ने विरोध किया था. 550 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म में प्रभास ने भगवान राम, कृति सेनॉन ने माता सीता, सैफ अली खान ने लंकेश और सनी सिंह ने लक्ष्मण का किरदार निभाया था. राउत के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म से लोगों को काफी उम्मीदें थी, लेकिन ये फिल्म बॉयकॉट की बली चढ़ गई थी. अब नितेश तिवारी की रामायण में कोई कमी निकली तो ये फिल्म भी लोगों के निशाने पर आ सकती हैं. 

‘रामायण’ की धांसू स्टार कास्ट! 
फ़िल्म में रणबीर और सई पल्लवी के अलावा भी कई बड़े स्टार्स नज़र आने वाले हैं. दरअसल रामायण में साउथ सुपरस्टार यश रावण के रोल में नज़र आएंगे, सनी देओल भगवान हनुमान के किरदार में दिखाई देंगे. वहीं टीवी एक्टर रवि दुबे लक्ष्मण के रोल में नज़र आएंगे. इसके अलावा लारा दत्त कैकेयी, अरुण गोविल दशरथ, काजल अग्रवाल मंदोदरी और शीबा चड्ढा मंथरा के रोल में नज़र आएँगे. नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म को नमित मल्होत्रा  प्रोड्यूस कर रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा भी दावा किया जा रहा है की रणबीर कपूर ने इस फिल्म के लिए मीट और शराब से भी दूरी बना ली है. 

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

जानिए कब रिलीज़ होगी फिल्म?
बताया जा रहा है की नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी रही इस फिल्म को 900 करोड़ के भारी भरकम बजट से बनाया जा रहा है, जो की भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी फ़िल्म होने वाली है. रणबीर की इस फिल्म को 2 पाट्स में रिलीज़ किया जाएगा. फिल्म का पहला पार्ट 2026 की दीवाली पर रिलीज़ होगा, जबकि इसका दूसरा पार्ट दीवाली 2027 पर रिलीज़ किया जाएगा. खैर देखने वाली बात तो अब ये होगी की नितेश तिवारी की रामायण लोगों का दिल जीतने में कामयाब हो पाती है या नहीं. 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...