Advertisement
फिर शादी करने जा रही राखी सावंत ने पाकिस्तान की बुराई करने वालों को दी कड़ी चेतावनी
राखी सावंत ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने साफ किया कि उनकी अब तक केवल एक ही शादी हुई है और रितेश, जिनके साथ उनका नाम जुड़ा था, सिर्फ उनके अच्छे दोस्त थे। राखी ने यह भी बताया कि अब वह पाकिस्तान के मशहूर एक्टर डोडी खान से दूसरी शादी करने जा रही हैं।
Advertisement
शादी की प्लानिंग में ट्विस्ट
पाकिस्तान और इंडिया के रिश्ते पर राखी का बयान
राखी ने डोडी खान को लेकर भी कुछ खास बातें साझा कीं। उन्होंने कहा कि डोडी एक अच्छे इंसान हैं, जो 5 वक्त के नमाजी हैं और औरतों की इज्जत करते हैं। वो दिखने में भी बहुत हैंडसम हैं और इसलिए जब उन्होंने शादी के लिए प्रपोज किया, तो राखी ने बिना किसी झिझक के हां कर दी।
राखी ने अपने रिश्ते और पाकिस्तान के प्रति अपनी भावनाओं का भी खुलकर इज़हार किया। उनका कहना है कि वे अब 'इंडिया की बेटी' हैं और 'पाकिस्तान की बहू' बनेंगी। राखी ने कहा कि अब अगर किसी ने पाकिस्तान के खिलाफ कुछ भी गलत कहा, तो वो उसे पूरी तरह से जवाब देंगी। उन्होंने कहा, "अगर पाकिस्तान के बारे में कोई कुछ गलत बोलेगा तो सोच-समझ कर बोलना, वरना मैं उसे उखाड़कर रख दूंगी।"
यह भी पढ़ें
राखी की इस बयानबाजी ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है और फैंस उनकी शादी और नए रिश्ते के बारे में बातें कर रहे हैं। राखी का मानना है कि अब वो अपनी गलती नहीं दोहराएंगी और इस बार एक बेहतर जीवनसाथी के साथ अपनी नई जिंदगी शुरू करने जा रही हैं।