Advertisement

Loading Ad...

राजपाल यादव की बढ़ी मुश्किलें, नहीं मिली जमानत, मदद के लिए आगे सलमान खान-अजय देवन

राजपाल यादव ने शाहजहांपुर जाकर अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए जमानत की अपील की है, लेकिन कोर्ट ने अभी इस पर अंतिम निर्णय नहीं दिया है. राजपाल यादव के वकील भाष्कर उपाध्याय ने बताया कि जमानत की सुनवाई को फिलहाल टालने का कारण यह है कि उन्हें दूसरी पार्टी को जवाब देना है.

Loading Ad...

बॉलीवुड के जाने-माने कॉमेडियन और एक्टर राजपाल यादव लंबे समय से चल रहे चेक बाउंस मामले में तिहाड़ जेल में बंद हैं. उनकी जमानत याचिका पर गुरुवार को दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई हुई, लेकिन कोर्ट ने उन्हें राहत देने से साफ इनकार कर दिया. अदालत ने मुरली प्रोजेक्ट कंपनी को नोटिस जारी किया.

राजपाल यादव को नहीं मिली जमानत

एक्टर राजपाल यादव ने शाहजहांपुर जाकर अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए जमानत की अपील की है, लेकिन कोर्ट ने अभी इस पर अंतिम निर्णय नहीं दिया है. राजपाल यादव के वकील भाष्कर उपाध्याय ने बताया कि जमानत की सुनवाई को फिलहाल टालने का कारण यह है कि उन्हें दूसरी पार्टी को जवाब देना है. 

Loading Ad...

राजपाल यादव के वकील ने क्या कहा?

Loading Ad...

वकील ने कहा कि जेल में जाकर राजपाल यादव से मिलने के बाद ही वे भुगतान संबंधी निर्देश प्राप्त करेंगे. जो पैसा पांच करोड़ रुपए की इन्वेस्टमेंट के रूप में लगाया गया था, उसे देने से अभिनेता ने कभी इनकार नहीं किया. पहले भी जब भुगतान की चर्चा हुई थी, तब कंपनी ने पैसे लेने से मना किया था. 

अब तक कितनी रकम का भुगतान किया गया?

Loading Ad...

भाष्कर उपाध्याय ने बताया कि 2012 के एग्रीमेंट के आधार पर मामला चल रहा है. इस दौरान राजपाल यादव ने पहले से ही तीन महीने की सजा काट ली है. राजपाल यादव को पैसे किसने दिए? इसके बारे में मैं कुछ नहीं कह सकता, क्योंकि यह पारिवारिक मामला है. उन्होंने कहा कि फिलहाल पांच करोड़ में से ढाई करोड़ रुपए का भुगतान किया जा चुका है और सोमवार को कोर्ट में इस पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा. 

जानें क्या है मामला?

दरअसल, राजपाल यादव ने 2010 में अपनी डायरेक्टोरियल फिल्म 'अता-पता लापता' बनाने के लिए मेसर्स मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड से लगभग पांच करोड़ रुपए का लोन लिया था. फिल्म आर्थिक रूप से सफल नहीं हुई, जिससे भुगतान में देरी हुई और कई चेक बाउंस हो गए. इसके बाद नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट की धारा 138 के तहत उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया. दिल्ली हाईकोर्ट ने उन्हें कई अवसर दिए, लेकिन बार-बार भुगतान न करने के कारण अदालत ने उन्हें नोटिस जारी किया और 4 फरवरी को आत्मसमर्पण करने का आदेश दिया था, अब इस मामले की सुनवाई 16 फरवरी को होगी.

Loading Ad...

सोनू सूद ने की इंडस्ट्री से एकजुटता की अपील

समाज सेवा में बड़ा योगदान देने वाले सोनू सूद ने अब इंडस्ट्री के लोगों की मदद करने का फैसला लिया है. अभिनेता इस बात से बहुत दुखी हैं कि दशकों से सबको गुदगुदाने वाला अभिनेता पैसों की तंगी से जूझ रहा है और जेल की सलाखों के पीछे है. अभिनेता को सपोर्ट करते हुए सोनू सूद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "राजपाल यादव एक प्रतिभाशाली अभिनेता हैं जिन्होंने वर्षों तक हमारे उद्योग को अविस्मरणीय योगदान दिया है. कभी-कभी जीवन अन्यायपूर्ण हो जाता है, प्रतिभा की वजह से नहीं, बल्कि समय के क्रूर होने की वजह से."

सोशल मीडिया पर सोनू सूद के समर्थन को मिल रहा प्यार

Loading Ad...

उन्होंने आगे लिखा, "वह मेरी फिल्म का हिस्सा होंगे, और मेरा मानना है कि यह हम सभी के लिए निर्माताओं, निर्देशकों, सहकर्मियों के लिए एकजुट होने का क्षण है. भविष्य के कार्यों के बदले समायोजित की जाने वाली एक छोटी सी साइनिंग राशि दान नहीं, बल्कि सम्मान है. जब हमारे अपने किसी व्यक्ति को कठिन दौर से गुजरना पड़ता है, तो इंडस्ट्री को उसे यह याद दिलाना चाहिए कि वह अकेला नहीं है. इसी तरह हम यह दिखा सकते हैं कि हम सिर्फ एक इंडस्ट्री से कहीं अधिक हैं."

मदद के लिए आगे आए सलमान-अजय 

यह भी पढ़ें

बता दें कि सलमान खान, अजय देवगन, वरुण धवन, Guru Randhwa,  समेत कई हस्तियां राजपाल यादव की मदद के लिए आए हैं. जिसका खुलासा राजपाल यादव के  मैनेजर गोल्डी ने किया है. मैनेजर ने कहा, बहुत से लोग राजपाल यादव की मदद के लिए आगे आए हैं. सोनू सूद, सलमान खान और अजय देवगन जैसे एक्टर्स ने अपना सपोर्ट दिया है. मैं अभी डेविड धवन के साथ कॉल पर था उन्होंने भी मदद की. रतन नैन, वरुण धवन…इस बार बहुत से लोग उनकी मदद के लिए आगे आ रहे हैं, जिसकी राजपाल ने बहुत तारीफ़ की है.”

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...