Advertisement

Loading Ad...

विराट कोहली को लेकर राहुल वैद्य की टिप्पणी पर मचा बवाल, भाई विकास कोहली ने सिंगर को लगाई फटकार

विराट कोहली को इंस्टाग्राम पर ब्लॉक कहने वाले सिंगर राहुल वैद्य अब विवादों में हैं. कोहली के भाई विकास कोहली ने उन्हें लूज़र कहा और सोशल मीडिया पर फटकार लगाई. जानें पूरा मामला.

Loading Ad...
भारतीय सिंगर राहुल वैद्य इन दिनों सोशल मीडिया पर एक नए विवाद के चलते सुर्खियों में हैं. मामला जुड़ा है टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली से, जिनके बारे में राहुल ने एक ऐसा बयान दे दिया जिससे कोहली के प्रशंसक भड़क उठे. अब इस विवाद में विराट के भाई विकास कोहली ने भी एंट्री ले ली है और उन्होंने राहुल को लूज़र तक कह दिया है.

कैसे शुरू हुआ विवाद?

दरअसल, कुछ दिन पहले राहुल वैद्य ने एक वीडियो में दावा किया कि विराट कोहली ने उन्हें इंस्टाग्राम पर ब्लॉक कर दिया है. उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा, "ये विराट ने नहीं किया होगा, शायद इंस्टाग्राम के एल्गोरिदम ने किया होगा.” इसके साथ ही राहुल ने विराट के फैंस पर भी निशाना साधते हुए उन्हें "विराट से भी बड़ा जोकर" कह दिया.

विराट के भाई का करारा जवाब

राहुल की इन टिप्पणियों पर अब विराट कोहली के भाई विकास कोहली ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'Threads' पर लिखा –
"बच्चे, अगर इतनी मेहनत अपनी गायकी पर कर लेते तो शायद अपने दम पर फेमस हो जाते। जब पूरा देश तनाव में है, तब ये इंसान विराट का नाम लेकर फेमस होने की कोशिश कर रहा है। कितना लूज़र है ये!"

कोहली फैंस का फूटा गुस्सा

विकास कोहली के बयान के बाद विराट के फैंस और भी भड़क गए हैं. सोशल मीडिया पर कई लोगों ने राहुल की आलोचना की और कहा कि ये समय देश की एकता और शांति बनाए रखने का है, न कि विवादों को हवा देने का. लोगों का कहना है कि सेलेब्रिटी होने का मतलब है ज़िम्मेदारी के साथ बोलना.
राहुल वैद्य की सफाई?
हालांकि राहुल की ओर से अब तक कोई स्पष्ट माफी या सफाई नहीं आई है, लेकिन उनके पुराने बयानों से ऐसा प्रतीत होता है कि वो अपने शब्दों को लेकर बहुत सहज हैं. वो खुद को विराट के फैन बताते हैं, फिर भी इस तरह के बयान सामने आना फैंस को चौंका रहा है.
इस विवाद ने एक बार फिर ये साबित कर दिया है कि सोशल मीडिया पर कही गई हर बात का असर दूर तक होता है, खासकर जब वो देश के बड़े चेहरों से जुड़ी हो. राहुल वैद्य के लिए ये विवाद उनकी छवि को नुकसान पहुंचा सकता है, जबकि विराट कोहली ने अब तक इस मामले पर चुप्पी साध रखी है.

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...