Advertisement
Loading Ad...
Operation Sindoor: हिना खान से लेकर देवोलीना तक... TV स्टार्स ने सेना के शौर्य को किया सलाम, PAK को संदेश- अब मिट्टी में मिल जाओगे
इंडियन आर्मी के इस एक्शन की जमकर तारीफ़ हो रही है, बॉलीवुड के अलावा टीवी इंडस्ट्री की बड़ी बड़ी हस्तियों ने इस एक्शन के बाद आर्मी की सराहना की है. टीवी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी ने भी इंडियन आर्मी की कार्रवाई पर लिखा कि धर्म पूछकर गोली मारी, अब भारी कीमत चुकाओगे, भारत की आत्मा पर हमला किया, अब मिट्टी में मिल जाओगे.
Advertisement
Loading Ad...
पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से ही आम लोगों से लेकर बड़ी बड़ी हस्तियां सरकार से एक्शन लेने की मांग कर रहे थे. अब इंडियन आर्मी ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकवादियों पर एक्शन लिया है. भारतीय वायुसेना ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान में स्थित 9 आतंकी ठिकानों पर सटीक एयर स्ट्राइक की है. पाकिस्तान ने जिन मांगों के सिंदूर मिटाए थे ये उसका बदला है. ये कार्रवाई रात 12 बजे के आसपास अंजाम दी गई.
सेना के शौर्य को TV स्टार्स का सेल्यूट!
अब इंडियन आर्मी के इस एक्शन की जमकर तारीफ़ हो रही है, बॉलीवुड के अलावा टीवी इंडस्ट्री की बड़ी बड़ी हस्तियों ने इस एक्शन के बाद आर्मी की सराहना की है. टीवी इंडस्ट्री के जाने माने कलाकार राहुल वैद्य ने लिखा कि “भगवान हमारी सेना की रक्षा करे और उन्हें आशीर्वाद दे कि वे आतंकियों को मार गिराने में सफल रहें. जय हिंद.”
टीवी एक्ट्रेस हिना खान ने भी आर्मी के इस एक्शन पर रिएक्ट किया है उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर का लोगो शेयर कर अपना समर्थन किया है, एक्ट्रेस ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा "ऑपरेशन सिंदूर, जय हिंद."
वहीं एक्टर अभिषेक कुमार ने भी हिना की तरह ही ऑपरेशन सिंदूर का लोगो शेयर कर अपना खुशी ज़ाहिर है.
वहीं टीवी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी ने भी इंडियन आर्मी की कार्रवाई पर लिखा कि “धर्म पूछकर गोली मारी, अब भारी कीमत चुकाओगे, भारत की आत्मा पर हमला किया, अब मिट्टी में मिल जाओगे.”
आतंकियों के 9 ठिकानों पर एयरस्ट्राइक!
ऑपरेशन सिंदूर के तहत जैश के 4, लश्कर के 3 और हिजबुल के 2 आतंकी ठिकाने हमले में तबाह किए, जिसमें मुजफ्फराबाद, कोटली, गुलपुर, बिंबर, सियालकोट, चक अमरू, मुरीदके, बहावलपुर शामिल है. बता दें कि ऑपरेशन सिंदूर के तहत 100 से अधिक आतंकियों की मौत हो गई है. इस ऑपरेशन सिंदूर के तहत आतंकियों और उनके ठिकानों पर कार्रवाई की गई है, पाकिस्तानी सेना पर हमला नहीं किया गया है.
क्यों हुआ ऑपरेशन सिंदूर!
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकियों ने 26 नाम और धर्म पूछकर टूरिस्ट्स की हत्या कर दी थी. इस घटना से हर कोई हिल गया था. पूरा देश भारतीय सरकार से इंसाफ की गुहार लगा रहा था और आखिरकार सरकार ने न्याय कर दिया है. इंडियन आर्मी ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत बड़ी कार्रवाई कर साबित कर दिया है कि भारत छुप बैठने वालों में से नहीं है.
‘सिंदूर’ नाम क्यों रखा गया?
पहलगाम हमले में कई महिलाओं के पति को उनकी आंखों के सामने मार दिया गया और उनका सिंदूर उजड़ गया. बताया जा रहा है की ऑपरेशन सिंदूर नाम पीएम मोदी ने इन महिलाओं के प्रतिशोध के रूप में रखा है.
Advertisement
Loading Ad...
यह भी पढ़ें
Loading Ad...
Loading Ad...