Advertisement

Loading Ad...

O Romeo Review: प्यार और बदले की आग में तपे शाहिद कपूर-तृप्ति डिमरी, जानें कितनी जानदार है ये वायलेंट लव स्टोरी

ओ रोमियो' इन दिनों थियेटर्स में दर्शकों का ध्यान खींच रही है. प्यार और बदले की भावना से बुनी यह फिल्म सच्ची घटनाओं से प्रेरित है. फिल्म की कहानी में प्यार, दर्द, गुस्सा, जज्बात और इंसानी रिश्तों की कई परतें दिखाई गई हैं. निर्माता साजिद नाडियाडवाला ने कहानी और किरदारों को सोच-समझकर पेश किया है.

Loading Ad...

ओ रोमियो मूवी रिव्यू
कलाकार: शाहिद कपूर, तृप्ति डिमरी, अविनाश तिवारी, नाना पाटेकर और फरीदा जलाल
डायरेक्टर: विशाल भारद्वाज 
शैली: रोमांटिक-थ्रिलर
प्लेटफॉर्म: थिएटर्स
रिलीज डेट: 13 फरवरी
रेटिंग: 4.5 स्टार 

शाहिद कपूर-तृप्ति डिमरी की फिल्म ओ रोमियो का फैंस बड़ी ही बेसब्री से कर रहे थे. आख़िरकार ये फिल्म थियेटर्स पर रिलीज़ होगी. अगर आप भी विशाल भारद्वाज के डायरेक्शन और साजिद नाडियाडवाला द्वारा प्रोड्यूस की गई फिल्म को देखने का प्लान कर रहे हैं, तो पहले जान लें कि ये फिल्म आपके देखने के लायक़ या नहीं. 

फिल्म की कहानी सच्ची घटनाओं से प्रेरित है 

Loading Ad...

फिल्म 'ओ रोमियो' इन दिनों थियेटर्स में दर्शकों का ध्यान खींच रही है. प्यार और बदले की भावना से बुनी यह फिल्म सच्ची घटनाओं से प्रेरित है. फिल्म की कहानी में प्यार, दर्द, गुस्सा, जज्बात और इंसानी रिश्तों की कई परतें दिखाई गई हैं. निर्माता साजिद नाडियाडवाला ने कहानी और किरदारों को सोच-समझकर पेश किया है. फिल्म में शाहिद कपूर, तृप्ति डिमरी, अविनाश तिवारी, नाना पाटेकर और फरीदा जलाल मुख्य भूमिकाओं में हैं. इसके अलावा दिशा पाटनी, तमन्ना भाटिया और विक्रांत मैसी स्पेशल अपीयरेंस में हैं. 

Loading Ad...

कैसा है फिल्म का डायरेक्शन?

फिल्म का डायरेक्शन विशाल भारद्वाज ने किया है, जिन्होंने कहानी को संतुलित रखा है. छोटे-छोटे सीन, कैमरे की पकड़ और भावनाओं की गहराई यह दिखाती है कि हर सीन पर बारीकी से काम किया गया है. फिल्म के एक्शन सीन बेहद दमदार हैं. शाहिद कपूर और अविनाश तिवारी के एक्शन सीन दर्शकों को बांधे रखते हैं. वहीं तृप्ति डिमरी भी एक्शन में चौंकाती हैं. फिल्म दर्शकों की उम्मीदों पर खरी उतरती है. 

Loading Ad...

कैसा है स्टार्स का अभिनय?

फिल्म का हर कलाकार अपने किरदार में पूरी तरह फिट बैठता है. शाहिद कपूर का किरदार उस्तारा उनके करियर के बेहतरीन रोल्स में से एक माना जा रहा है. उनका अभिनय बेहद प्रभावशाली है. तृप्ति डिमरी का रोल अफशां अपनी मासूमियत और बदले की आग, दोनों को बखूबी दिखाती हैं.  शाहिद और तृप्ति की जोड़ी नई होते हुए भी स्वाभाविक लगती है.अविनाश तिवारी ने जलाल के रूप में दर्शकों को चौंका दिया है. उनका लुक, सिर पर बना टैटू और सख्त अंदाज किरदार को डरावना बनाता है. उनका अभिनय इतना अलग है कि कई जगह पहचानना मुश्किल हो जाता है. 

वहीं नाना पाटेकर और फरीदा जलाल जैसे अनुभवी कलाकार फिल्म में जान डाल दिखते हैं. नाना पाटेकर के डायलॉग्स सीधे दर्शकों पर गहरा असर छोड़ते हैं, वहीं फरीदा जलाल की दमदार लाइन्स फिल्म को मजबूती देती है. फिल्म में हास्य सीन्स भी रखे गए हैं, लेकिन उन्हें बेहद समझदारी से जोड़ा गया है. हास्य कहानी की गंभीरता को तोड़ता नहीं, बल्कि कुछ पलों के लिए राहत देता है. 

Loading Ad...

कैसा है फिल्म का म्यूज़िक 

संगीत फिल्म की एक और बड़ी खासियत है. विशाल भारद्वाज का संगीत भावनाओं को और गहरा करता है. गाने कहानी के साथ चलते हैं. 'आशिकों की कॉलोनी' और 'पान की दुकान' जैसे गाने फिल्म में एनर्जी लाते हैं. डांस नंबर में दिशा पाटनी और शाहिद कपूर की केमिस्ट्री खास तौर पर ध्यान खींचती है. दोनों का डांस दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है. 

साजिद नाडियाडवाला की लिस्ट में एक और शानदार फिल्म जुड़ गई 

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

निर्माता साजिद नाडियाडवाला ने इस फिल्म के साथ अपनी शानदार फिल्मों की लिस्ट में एक और मजबूत नाम जोड़ दिया है. इससे पहले वे 'छिछोरे', '83', 'तमाशा', और 'चंदू चैंपियन' जैसी यादगार फिल्में दे चुके हैं.  'ओ रोमियो' उनकी उसी सोच और सिनेमाई दृष्टि को आगे बढ़ाती है. 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...