Advertisement

Loading Ad...

'बकवास, गंदे-गंदे  सब…', पैपराजी पर चिल्लाईं जया बच्चन को यूजर्स ने सिखाया सबक, बोले- ये लेडी नॉर्मल नहीं है

जया बच्चन हाल ही में फ़िल्ममेकर रोनो मुखर्जी की प्रेयर मीट में पहुंची थी. इस दौरान एक्ट्रेस एक बार फिर पैपराजी पर भड़क गईं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, लोग जमकर एक्ट्रेस को ट्रोल कर रहे हैं.

Loading Ad...

बॉलीवुड एक्ट्रेस और सपा की राज़्यसभा सांसद जया बच्चन हमेशा ही किसी ना किसी वजह से चर्चाओं में बनी रहती हैं, एक्ट्रेस कभी अपने ग़ुस्से की वजह से सुर्खियों में आ जाती हैं. तो कभी अपने बयानों की वजह से वो चर्चाओं में आ जाती हैं. जया बच्चन अपनी बेबाक़ी के लिए जानी जाती हैं. वो हर मुद्दे पर खुलकर बात करती हैं. जया बच्चन अपने अड़ियल और ग़ुस्सैल रवैये की वजह से कई बार ट्रोलर्स के निशाने पर भी आ चुकी हैं. लेकिन उसके बाद भी जया बच्चन का ग़ुस्सैल रवैया सबके सामने आ ही जाता है. 

पैपराजी पर भड़कीं जया बच्चन!

वहीं अब जया बच्चन एक बार फिर से सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रही हैं. अपनी बेबाक टिप्पणियों के लिए मशहूर जया बच्चन का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो पैपराजी को डांट लगाती दिख रही हैं. दरअसल जया बच्चन हाल ही में फ़िल्ममेकर रोनो मुखर्जी की प्रेयर मीट में पहुंची थीं. यहां जया अपनी बेटी श्वेता बच्चन के साथ पहुंची थीं. इस दौरान बॉलीवुड की कई हस्तियां रोनो मुखर्जी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे. इस दौरान जया बच्चन को पैपराजी पर उस वक्त गुस्सा आ गया, जब वो एक्ट्रेस के पीछे चलने लगे, तो जया ने पैपराजी पर चिल्लाते हुए कहा “चलिए आप लोग भी आइए साथ में, बकवास, गंदे-गंदे सब”

 

Loading Ad...

जया बच्चन को यूजर्स ने किया ट्रोल!

अब Voompla के इंस्टाग्राम अकाउंट पर जया बच्चन का गुस्सेल रवैये वाला वीडियो काफी वायरल हो रहा है. जया बच्चन का ये रवैया और बर्ताव देखकर एक बार फिर से वो लोगों के निशाने पर आ गई हैं. एक्ट्रेस को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है. एक यूजर ने नाराजगी ज़ाहिर करते हुए लिखा “बकवास सब...गंदे गंदे बहुत हो गया…मीडिया वाले अपना काम कर रहे हैं इसका मतलब ये नहीं कि उन्हें इस तरह से अपमानित किया जाए.”

Loading Ad...

वहीं एक और यूजर ने लिखा कि “अमित जी आपकी किस्मत कितनी खराब है आपको सब बेकार सैंपल मिला है फिल्मी दुनिया का.”

इसके अलावा एक और यूजर ने लिखा कि Itni ajeeb kyu h ye all time same mood. Khush nh rh sakti kya ye? Inko dekhte hi gussa aata h

Loading Ad...

वहीं एक और यूजर ने लिखा कि Amit ji kash aapki shaddi rekha ji sy hoti to m to bhot khus hoti or aap bhi

वहीं एक और यूजर ने लिखा कि Y lady normal nhi hai 

राज्यसभा में जया बच्चन को आया था गुस्सा!

तो देखा आपने लोग किस कदर जया बच्चन को ट्रोल कर रहे हैं.  बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब जया बच्चन अपने रवैये की वजह से ट्रोलर्स के निशाने पर आई हो.  पिछले साल राज्यसभा में जया बच्चन ने जिस तरह से उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ संग बच्चन सरनेम वाले मामले को लेकर बर्ताव किया था,  उसकी वजह से काफ़ी हंगामा मच गया था. जया बच्चन को राज़्यसभा में जगदीप धनखड़ ने लताड़ भी लगाई थी. सोशल मीडिया पर भी जया को जमकर ट्रोल किया गया था. वहीं अब वो एक बार फिर से लोगों के निशाने पर आ गई हैं. 

Loading Ad...
जया बच्चन को क्यों आता है गुस्सा?

कई बार इसपर चर्चा हो चुकी है कि आख़िर जया बच्चन को इतना गुस्सा क्यों आता है, एक बार एक्ट्रेस की बेटी श्वेता बच्चन ने मां के गुस्से के पीछे की वजह बताई थी. कुछ सालों पहले कॉफ़ी विद करण के शो में श्वेता बच्चन और अभिषेक बच्चन ने बताया कि उनकी मां को एक बीमारी है जिस वजह से वो मीडिया, भीड़ और कैमरे को देखकर ऐसा बर्ताव करती हैं. श्वेता ने बताया था कि जया बच्चन को क्लॉस्टेरोफोबिया नाम की बीमारी है. 

यह भी पढ़ें

ये एक प्रकार की मानसिक बीमारी है जिससे इंसान अचानक से भीड़ देखकर परेशान हो जाता है. कई मौकों पर ऐसा भी होता है कि उन्हें गुस्सा आ जाए. या वो बेहोश भी हो सकती हैं. ऐसा वो तब करती हैं कि जब वो ज्यादा भीड़भाड़ वाली जगह में हों. उनके साथ ऐसा मार्किट, लिफ्ट या फिसी फंक्शन में भी हो सकता है. यही वजह है की जया बच्चन अकसर मीडिया पर भड़क जाती हैं. हालांकि लोग सोशल मीडिया उन्हें जमकर ट्रोल कर देते हैं.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...