Advertisement

Loading Ad...

'राम बनने के काबिल कोई एक्टर नहीं...', अरुण गोविल ने बॉलीवुड स्टार्स को किया रिजेक्ट, रणबीर कपूर को लगेगा झटका!

एक्टर अरुण गोविल ने एक बड़ा बयान दिया है, जिसमें उन्होंने कहा कि बॉलीवुड में भगवान राम का किरदार निभाने के लिए मौजूदा स्टार्स में से कोई सही नहीं है, उनका कहना है की इंडस्ट्री के बाहर से किसी को राम के किरदार के लिए ढूँढ सकते हैं.

Loading Ad...

रामानंद सागर की रामायण में भगवान का राम का किरदार निभाकर घर-घर फेमस हुए अरुण गोविल अक्सर ही चर्चा में बने रहते हैं, 1980 के दशक में अरुण गोविल ने प्रभु श्रीराम का किरदार इतनी शिद्दत से निभाया था की आज भी लोग उनके द्वि निभाए गए इस किरदार में उन्हें याद करते हैं, कई लोग तो उन्हें भगवान राम समझकर पूजते भी हैं. 

‘मौजूद स्टार्स में से कोई भी इसके लिए सही नहीं है’
बॉलीवुड से लेकर टीवी पर कई सितारों ने भगवान राम का किरदार निभाया था, लेकिन अरुण गोविल को जितना पसंद किया गया शायद ही किसी और एक्टर को लोगों ने खुले दिल से अपनाया है. वहीं हाल ही में अरुण गोविल का एक इंटरव्यू वायरल हुआ है, जिसमें उनसे पूछा गया कि इस जनरेशन में कौन सा एक्टर भगवान राम का रोल प्ले कर सकता है. इसे लेकर उन्होंने जो बयान वो हर किसी के होश उड़ा सकता है. 

एक लीडिंग  वेबसाइट से बातचीत में अरुण गोविल ने कहा “तीन-चार लोगों ने इसे फिर से बनाने की कोशिश की, लेकिन वे सफल नहीं हुए. मुझे नहीं लगता कि हमारे जीवनकाल में किसी को रामायण को फिर से बनाने की कोशिश करनी चाहिए, जहां तक राम की भूमिका निभाने वाले किसी अभिनेता की बात है, तो इस समय में मौजूद स्टार्स में से मुझे नहीं लगता कि कोई भी इसके लिए सही है. शायद आप इंडस्ट्री के बाहर से किसी को ढूंढ सकते हैं.”

Loading Ad...

अरुण गोविल के इस बयान से साफ़ लग रहा है कि वो ये कहना चाह रहें हैं कि बॉलीवुड में भगवान राम का किरदार निभाने के लिए मौजूदा स्टार्स में से कोई सही नहीं है, उनका कहना है की इंडस्ट्री के बाहर से किसी को राम के किरदार के लिए ढूँढ सकते हैं. 

Loading Ad...

क्या राम के रोल में रणबीर नहीं पसंद?
बता दें कि अरुण गोविल का ये बयान ऐसे समय पर आया है, जब बॉलीवुड के जाने माने डायरेक्टर नितेश तिवारी रामायण पर फिल्म लेकर आने वाले हैं, जिसमें रणबीर कपूर भगवान राम के किरदार में नज़र आएंगे. हैरान करने वाली बात तो ये है की अरुण गोविल ख़ुद इस फिल्म का हिस्सा है, रिपोर्ट्स की मानें तो एक्टर इस फिल्म में राजा दशरथ के किरदार में दिखाई देंगे. कुछ दिनों पहले उनकी सेट से तस्वीरें भी वायरल हुईं थी. लेकिन अब जिस तरह से उन्होंने ये बयान दिया है, उसने सभी के होश उड़ा दिए हैं. 

‘रणबीर कपूर बहुत संस्कारी बच्चे हैं’
बता दें कि पिछले साल ही अरुण गोविल ने रणबीर कपूर द्वारा भगवान राम का किरदार निभाने पर बात की थी. एक्टर ने रणबीर कपूर पर भरोसा जताते हुए बड़ी बात कही थी. एक इंटरव्यू के दौरान अरुण गोविल से जब ये पूछा गया था कि क्या रणबीर श्रीराम के किरदार के साथ न्याय कर पाएंगे, तो उन्होंने कहा था “वो हो सकता है या नहीं हो सकता है वो तो समय बताएगा. पहले से कुछ नहीं कहा जा सकता किसी के बारे में. लेकिन, जहां तक रणबीर की बात है, वह एक अच्छे अभिनेता हैं. वह एक अवॉर्ड विनिंग अभिनेता हैं. जितना जानता हूं मैं उनको, बहुत संस्कारी बच्चे हैं वो. उनके अंदर नैतिकता, संस्कार, संस्कृति है. मैंने देखा है कई बार उनको. मुझे यकीन है कि वह अपने स्तर पर बेस्ट करने की कोशिश करेंगे”

Loading Ad...

रामायण की धांसू स्टार कास्ट! 
फ़िल्म में रणबीर और सई पल्लवी के अलावा भी कई बड़े स्टार्स नज़र आने वाले हैं. दरअसल रामायण में साउथ सुपरस्टार यश रावण के रोल में नज़र आएंगे, सनी देओल भगवान हनुमान के किरदार में दिखाई देंगे. वहीं टीवी एक्टर रवि दुबे लक्ष्मण के रोल में नज़र आएंगे. इसके अलावा लारा दत्त कैकेयी, अरुण गोविल दशरथ, काजल अग्रवाल मंदोदरी और शीबा चड्ढा मंथरा के रोल में नज़र आएँगे. नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म को नमित मल्होत्रा  प्रोड्यूस कर रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा भी दावा किया जा रहा है की रणबीर कपूर ने इस फिल्म के लिए मीट और शराब से भी दूरी बना ली है. 

यह भी पढ़ें

जानिए कब रिलीज़ होगी फिल्म ?
बताया जा रहा है की नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी रही इस फिल्म को 900 करोड़ के भारी भरकम बजट से बनाया जा रहा है, जो की भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी फ़िल्म होने वाली है. रणबीर की इस फिल्म को 2 पाट्स में रिलीज़ किया जाएगा. फिल्म का पहला पार्ट 2026 की दीवाली पर रिलीज़ होगा, जबकि इसका दूसरा पार्ट दीवाली 2027 पर रिलीज़ किया जाएगा. खैर देखने वाली बात तो अब ये होगी की नितेश तिवारी की रामायण लोगों का दिल जीतने में कामयाब हो पाती है या नहीं. 

अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...