Advertisement

Loading Ad...

दिलजीत दोसांझ का समर्थन कर बुरे फंसे नसीरुद्दीन शाह ने फिर निकाली भड़ास, बोले- सच की मशाल को…

नसीरुद्दीन शाह ने 'सरदार जी 3' में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर की मौजूदगी को लेकर विवादों में फंसे दिलजीत दोसांझ का समर्थन किया था. जिसकी वजह से उन्हें काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था, वहीं अब एक्टर ने फिर से अपने पोस्ट के जरिए भड़ास निकाली है.

Loading Ad...

पंजाबी सिंगर और बॉलीवुड एक्टर दिलजीत दोसांझ का समर्थन करने वाले पोस्ट को डिलीट करने को लेकर एक्टर नसीरुद्दीन शाह सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रहे हैं. इस बीच उन्होंने अपने फेसबुक अकाउंट पर जर्मन वैज्ञानिक और दार्शनिक जॉर्ज क्रिस्टोफ लिच्टेनबर्ग की एक पंक्ति साझा की, जिसका अर्थ काफी गहरा है. 

नसीरुद्दीन शाह ने पोस्ट में क्या लिखा?
उन्होंने अपने फेसबुक पोस्ट पर लिखा, ''बिना किसी की दाढ़ी को झुलसाए… सच की मशाल को किसी भी भीड़ के बीच ले जाना लगभग नामुमकिन है.''

उनके इस पोस्ट का मतलब है कि जब आप सच बोलते हो या सच दिखाने की कोशिश करते हो, तो बहुत सारे लोग इससे नाराज हो सकते हैं या उनकी भावनाएं आहत हो सकती हैं. सच बोलना आसान नहीं होता, क्योंकि सच सामने रखने पर कुछ लोग असहज या परेशान हो जाते हैं.इस पंक्ति के जरिए नसीरुद्दीन शाह ने उन आलोचनाओं का जवाब दिया जो उन्हें अपनी पोस्ट डिलीट करने के बाद झेलनी पड़ रही हैं.

Loading Ad...

Loading Ad...

दिलजीत  का सपोर्ट कर ट्रोल हुए थे नसीरुद्दीन शाह!
दरअसल, नसीरुद्दीन शाह ने 'सरदार जी 3' में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर की मौजूदगी को लेकर विवादों में फंसे दिलजीत दोसांझ का समर्थन किया था. उन्होंने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा था, "मैं दिलजीत के साथ पूरी मजबूती से खड़ा हूं. जुमला पार्टी का 'डर्टी ट्रिक्स डिपार्टमेंट' बहुत समय से दिलजीत पर हमला करने का मौका ढूंढ रहा था. अब उन्हें लगता है कि आखिरकार वो मौका मिल गया है.''

एक्टर ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा था, ''फिल्म की कास्टिंग के लिए दिलजीत जिम्मेदार नहीं हैं, निर्देशक हैं. लेकिन कोई नहीं जानता कि वह कौन हैं, जबकि दिलजीत को पूरी दुनिया जानती है. उन्होंने कास्ट के लिए इसलिए हामी भरी क्योंकि उनके दिमाग में कोई जहर नहीं भरा हुआ था. लेकिन कुछ गुंडे भारत और पाकिस्तान के आम लोगों के बीच रिश्ते और मेल-जोल खत्म करना चाहते हैं, पर हम ऐसा नहीं होने देंगे. मेरे खुद के कुछ करीबी रिश्तेदार और दोस्त पाकिस्तान में हैं, और मुझे उनसे मिलने या प्यार करने से कोई नहीं रोक सकता. जो लोग कहेंगे 'पाकिस्तान जाओ', उन्हें मेरा जवाब है 'कैलासा जाओ'.''

Loading Ad...

नसीरुद्दीन शाह ने डिलीट किया था पोस्ट
बता दें कि  इस पोस्ट को लेकर माहौल गर्म होने के कुछ ही घंटों बाद नसीरुद्दीन शाह ने अपना बयान फेसबुक से हटा लिया था. उन्होंने यह नहीं बताया कि उन्होंने पोस्ट क्यों हटाई. न ही उन्होंने कोई नया बयान जारी किया. उनकी इस चुप्पी से कई सवाल उठने लगे हैं , क्या उन्होंने दबाव में आकर पोस्ट हटाई? या फिर वे नहीं चाहते थे कि उनका नाम विवादों में और खींचा जाए?

फिल्म की ओवरसीज़ में सराहना, लेकिन भारत में तनाव बरकरार
सरदार जी 3 को पाकिस्तान और अन्य देशों में दर्शकों द्वारा सराहा गया है. दिलजीत दोसांझ की लोकप्रियता और अभिनय की तारीफ हो रही है. लेकिन भारत में फिल्म की रिलीज़ न होना और इसके इर्द-गिर्द पनपा विवाद, इस बात को उजागर करता है कि आज भी भारत और पाकिस्तान के बीच कला और संस्कृति को लेकर संवाद बहुत सीमित और संवेदनशील बना हुआ है.

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

विवाद का कारण
गौरतलब है कि प्रसिद्ध पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ इन दिनों विवादों में घिरे हुए हैं. इसका प्रमुख कारण है उनका पाकिस्तानी अभिनेत्री हानिया आमिर के साथ काम करना. इसी मुद्दे को लेकर दिलजीत का लगातार बहिष्कार किया जा रहा है.इस विवाद ने और तूल तब पकड़ा जब FWICE (फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज) ने 'बॉर्डर 2' के निर्माताओं से मांग की कि दिलजीत को फिल्म से हटा दिया जाए. संगठन का मानना है कि इस प्रकार की साझेदारी राष्ट्रीय एकता और हमारे सैनिकों की भावनाओं को ठेस पहुंचा सकती है.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...