Advertisement
‘मुसलमान के नाम पर धब्बा है तू’, ईरान-इजरायल जंग में मुस्लिम एक्ट्रेस ने किया PM मोदी का समर्थन, बौखला गए कट्टरपंथी!
इजरायल और ईरान के बीच चल रहे संघर्ष के बीच हिना खान ने देश के प्रधानमंत्री पीएम मोदी का समर्थन किया है, जो विरोधियों को रास नहीं आया है और अब सोशल मीडिया पर लोगों ने एक्ट्रेस को ट्रोल कर दिया है.
Advertisement
Israel-Iran War: मिडिल-ईस्ट तनाव के बीच भारत में भी राजनीतिक चर्चा तेज हो गई है. ऐसे समय में जब दुनिया की निगाहें इजरायल और ईरान के बीच चल रहे संघर्ष पर हैं, सोशल मीडिया पर भी बहस का दौर जारी है. आम लोग ही नहीं, बल्कि फिल्म और टीवी जगत की हस्तियां भी अपने विचार खुलकर सामने रख रही हैं. इसी कड़ी में टीवी की लोकप्रिय एक्ट्रेस हिना खान का एक इंस्टाग्राम पोस्ट चर्चा में बना हुआ है.
हिना खान ने किया पीएम मोदी का समर्थन
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन में एक नोट साझा किया, जिसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा. हिना खान ने सोमवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक कोलाज तस्वीर पोस्ट की. जिसमें एक फोटो में पीएम मोदी हैं. वहीं दूसरी फोटो में छोटा बच्चा डंडे से सड़कर पर पहिया चल रहा है.इसके साथ ही हिना खान ने कैप्शन में लिखा, ''जो ये भी ठीक से नहीं चला सकते, वो उस पर सवाल उठा रहे हैं जो इतना बड़ा देश चला रहे हैं. साहस, हिम्मत, विडंबना. जय हिंद.’’
Advertisement
हिना खान ने आलोचना करने वालों को दिया जवाब
Advertisement
इस पोस्ट के जरिए हिना खान ने उन लोगों पर निशाना साधा जो मौजूदा हालात को लेकर प्रधानमंत्री की आलोचना कर रहे हैं. उनका कहना था कि जो लोग छोटी जिम्मेदारियां ठीक से नहीं निभा सकते, वे देश की बागडोर संभालने वाले नेता पर सवाल उठा रहे हैं.
हिना खान के पोस्ट पर मचा बवाल
Advertisement
हिना के इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आईं. कुछ लोगों ने उनके विचारों का समर्थन किया और कहा कि संकट के समय देश के नेतृत्व के साथ खड़ा होना जरूरी है. वहीं, कई यूजर्स ने उनके बयान पर सवाल उठाए हैं और एक्ट्रेस को ट्रोल कर रहे हैं.
एक यूजर ने कमेंट में लिखा, 'Pehle cancer ka sympathy card leke har jagah pahuchke RR kiya aur ab Bina baat k chaatugiri
दूसरे यूजर ने कहा, Didi ko desh me rehna hai.
Advertisement
इसके अलावा एक और यूजर ने लिखा, Phir bhi Bollywood mei kaam nahi milega
वहीं एक और यूजर ने लिखा, “चुप करके सो जा चाटुकार तुझे काम मिल जाएगा अब मुसलमान के नाम पर धब्बा है तू”
इतना ही नहीं एक और यूजर ने लिखा, “जो अपने मजहब की सगी नहीं हुई, जो दूसरी औरत के वजन का मजाक उड़ाती है, जो खुद को बहुत बड़ा सुपरस्टार समझती हो, वो बताएगी लोगों को”
Advertisement
कुछ यूजर्स ने हिना के पोस्ट का सपोर्ट करते हुए लिखा, You are a true Indian Muslim. Proud of you Hina! Keep inspiring We Indians stand by you!
Advertisement
बता दें कि भारत में लोगों का एक खास वर्ग अली खामेनेई की मौत पर कुछ न कहने पर पीएम मोदी की आलोचना कर रहा है. एक्ट्रेस का ट्वीट भी ईरान पर इजराइल के हमले के बाद मिडिल ईस्ट में फैली अशांति के बीच आया है. जिसने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा है. साथ ही ईरान से भारत का अच्छा रिश्ता है, ऐसे में सरकार की चुप्पी कइयों को परेशान कर रही है. यही वजह है कि अब हिना खान ने प्रधानमंत्री की आलचोना करने वालों का करारा जवाब है.
हिना खान का वर्क फ़्रंट
यह भी पढ़ें
ये रिश्ता क्या कहलाता है को छोड़ने के बाद हिना खान ने रोहित शेट्टी को शो खतरो के खिलाड़ी में काम किया था. वो इस शो में First Runner Up रही थी. इसके बाद हिना खान ने सलमान के शो बिग बॉस सीजन 11 में भी काम किया था. इस शो में भी वो First Runner up रही.वहीं हिना ने एकता कपूर के शो नागिन 5 के जरीए भी दर्शको को entertain किया था. इतना ही नहीं उन्होंने एकता कपूर के ही शो कसौटी जिंदगी की के पार्ट 2 में iconic character कोमोलिका का किरदार निभाया भी निभाया था.हिना ने टीवी पर काम करने के साथ साथ फिल्मों में भी काम किया है.