Advertisement
Loading Ad...
Salman Khan को धमकी देने वाले शख़्स को मुंबई पलिस ने धर दबोचा, ख़ुद को बता रहा Lawrence का भाई !
इस बीच सुनने में आ रहा है की सलमान को धमकी देने वाले आरोपी को मुंबई पुलिस ने कर्नाटक से गिरफ्तार कर लिया गया है। हाल ही में मुंबई ट्रैफिक पुलिस के कंट्रोल रूम में एक मैसैज आया था। जिसमें सलमान से मंदिर में जाकर माफ़ी माँगने कि बात लिखी थी।
Advertisement
Loading Ad...
सलमान ख़ान को लगातार जान से मारने की धमकी मिल रही हैं। एक्टर और उनका पूरा परिवार इस वक़्त काफ़ी परेशान हैं। वहीं इस बीच सुनने में आ रहा है की सलमान को धमकी देने वाले आरोपी को मुंबई पुलिस ने कर्नाटक से गिरफ्तार कर लिया गया है। हाल ही में मुंबई ट्रैफिक पुलिस के कंट्रोल रूम में एक मैसैज आया था। जिसमें सलमान से मंदिर में जाकर माफ़ी माँगने कि बात लिखी थी, साथ ही 5 करोड़ की फिरौती की माँग की गई थी। इस मैसेज के आने के बाद पुलिस तुरंत धमकी देने वाले शख़्स की तलाश में जुट गई थी। सलमान को धमकी देने वाले व्यक्ति को कर्नाटक के हावेरी से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी का नाम बिकाराम ज़लाराम बिश्नोई बताया जा रहा है।
बताया जा रहा है की बिकाराम जलाराम बिश्नोई राजस्थान के जालौर जिले का मूल निवासी है। मुंबई पुलिस आरोपी को कर्नाटक से मुंबई ला रही है। भेजे गए धमकी भरे मैसेज के आधार पर मुंबई के वर्ली पुलिस स्टेशन ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इस मामले की छानबीन करने पर पता चला कि मैसेज कर्नाटक से भेजा गया था। जिसके बाद मुंबई पुलिस की टीम कर्नाटक पहुंची और स्थानीय पुलिस के सहयोग से आरोपी को गिरफ्तार किया गया।धमकी देने वाले शख़्स ने दावा किया है की वो लॉरेंस बिश्नोई का भाई है।
बता दें कि तीन हफ़्ते में ये तीसरी ऐसी घटना है, जिसमें अलग-अलग लोगों ने सलमान खान को धमकी देते हुए उनसे 'सुरक्षा' के बदले पैसे मांगे हैं।इससे पहले, सलमान को कथित तौर पर जान से मारने की धमकी देने वाले एक व्यक्ति को एनसीआर क्षेत्र के नोएडा से पकड़ा गया था। उससे पहले, झारखंड के एक व्यक्ति ने बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को धमकी भरे संदेश भेजे थे और बाद में माफी भी मांगी थी। इससे पहले इस व्यक्ति ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का सदस्य बताया था और मामले को निपटाने के लिए 5 करोड़ रुपये की मांग की थी।
ट्रैफिक पुलिस को एक संदेश मिला था। इसमें कहा गया था कि इस संदेश को हल्के में नहीं लिया जाना चाहिए और अगर सलमान लॉरेंस के साथ झगड़ा खत्म करना चाहते हैं तो उन्हें मामले को निपटाने के लिए पांच करोड़ रुपये देने होंगे। संदेश में आगे कहा गया था कि अगर सलमान ऐसा करने में विफल रहते हैं।तो उनका भी वही हश्र होगा जो राजनेता बाबा सिद्दीकी का हुआ।
एनसीपी के अजित पवार गुट में शामिल बाबा सिद्दीकी की 12 अक्टूबर को अज्ञात लोगों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। यह गोलीबारी उनके विधायक बेटे जीशान सिद्दीकी के मुंबई के बांद्रा इलाके के निर्मल नगर में कोलगेट मैदान के पास स्थित कार्यालय के बाहर हुई थी। सलमान और बाबा सिद्दीकी घनिष्ठ मित्र थे। बाबा उस निर्वाचन क्षेत्र से आते थे, जहां सलमान रहते हैं।
बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टियों को भारत की मनोरंजन राजधानी के हाई प्रोफाइल आयोजनों में से एक माना जाता था। कई मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि बाबा की हत्या के बाद सलमान डरे हुए हैं। फ़िलहाल एक्टर की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है।एक्टर अब हर जगह हाई सिक्योरिटी में दिखाई दे रहे हैं।
Advertisement
Loading Ad...
यह भी पढ़ें
Loading Ad...
Loading Ad...