Advertisement
बिपाशा बसु को मर्दाना कहने पर मृणाल ठाकुर ने मांगी माफी, बोलीं- मैंने बेतुकी बातें की मुझे अफसोस है
मृणाल ठाकुर का एक पूराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने ख़ुद को बिपाशा से बेहतर बताया था. इस वीडियो के वायरल होते ही मृणाल को काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है. अब मृणाल ने अपने इस बयान को बेतुका बताया है.
Advertisement
बॉलीवुड एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर इन दिनों अपने एक बयान को लेकर काफी सुर्खियों में है, जो उन्होंने एक्ट्रेस बिपाशा बसु के बारे में दिया था. मृणाल ने अपने बयान मे बिपाशा की बॉडी पर विवादित कमेंट किया था. जिसके चलते वो सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल हो रही थी. हालांकि अब मृणाल ने माफी मांग ली है.
मृणाल ठाकुर ने मांगी माफी
दरअसल मृणाल ठाकुर का एक पूराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने ख़ुद को बिपाशा से बेहतर बताया था. इस वीडियो के वायरल होते ही मृणाल को काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है. अब मृणाल ने अपने इस बयान को बेतुका बताया है.
Advertisement
अब मृणाल ठाकुर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपना बयान पर जारी करते हुए माफी मांगी है. एक्ट्रेस ने लिखा, "19 साल की उम्र में मैंने बतौर टीनएज कई बेतुकी बातें कहीं. मुझे हमेशा अपनी आवाज का वजन समझ नहीं आता था या यह भी नहीं पता था कि मजाक में भी शब्द कितना बुरा लग सकता है लेकिन ऐसा हुआ और इसके लिए मुझे बहुत अफसोस है. मेरा इरादा कभी किसी को बॉडी शेम करने का नहीं था. यह एक इंटरव्यू में सिर्फ एक जोक था जो हद से ज्यादा हो गया.”
Advertisement
‘मैं समझने लगी हूं कि सुंदरता हर रूप में होती है’
मृणाल ठाकुर ने आगे कहा, ‘मगर मैं समझती हूं कि यह कैसे हुआ और काश मैंने अपने शब्द अलग तरह से चुने होते. समय के साथ मैं यह समझने लगी हूं कि सुंदरता हर रूप में होती है और अब मैं इसे सचमुच महत्व देती हूं.”
Advertisement
मृणाल ने ख़ुद को बताया था बिपाशा से बेहतर
बता दें कि सालों पहले मृणाल ठाकुर ने अपने शो कुमकुम भाग्य की शूटिंग के दौरान मीडिया से बात करते हुए बिपाशा पर कमेंट किया था. दरअसल इस इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस के साथ उनके को स्टार अर्जित तनेजा भी मौजूद थे. इंटरव्यू के दौरान अर्जित बिपाशा बसू की तारीफ़ करते हैं, बिपाशा की ये तारीफ सुनकर मृणाल कहती हैं, "प्लीज मैं बिपाशा से बेहतर हूं”.
वहीं मृणाल अपने को-स्टार से आगे ये पूछती हैं कि क्या तुम उस लड़की से शादी करना चाहते हो, जो मर्दाना हो”. तब एक्टर कहते हैं, वह एक टोन्ड लड़की से शादी करना चाहते हैं. इसके बाद उन्होंने कहा कि तुम बिपाशा से शादी कर लो और मृणाल एक्ट्रेस से खुद को बेहतर बताती है. इस इंटरव्यू के वायरल होने के बाद एक्ट्रेस खूब ट्रोल हो रही हैं, हालांकि अब मृणाल नें माफी मांग ली है.
Advertisement
बिपाशा बसु का मृणाल को करारा जवाब!
काफी समय से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे मृणाल ठाकुर के इस पुराने वायरल वीडियो को देखने के बाद हाल ही में बिपाशा बसु ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की थी. बिपाशा ने मृणाल का नाम लिए बिना ही लिखा,"मजबूत महिलाएं एक-दूसरे को ऊपर उठाती हैं. सभी खूबसूरत महिलाएं अपनी मांसपेशियों को मजबूत बनाइए. हम सबको स्ट्रांग होना चाहिए. मसल्स आपके शरीर और आपके दिमाग को अच्छा बनाती हैं. इस पुरानी सोच को दिमाग से निकाल दीजिए कि महिलाएं मजबूत या शारीरिक रूप से मजबूत नहीं होनी चाहिए"
मृणाल ठाकुर का वर्कफ्रंट
Advertisement
यह भी पढ़ें
बता दें कि हाल ही में मृणाल ठाकुर, अजय देवगन के साथ फिल्म सन ऑफ सरदार 2 में नज़र आई थी. इस फिल्म से काफी उम्मीदें थी, लेकिन ये बॉक्स ऑफ़िस पर कुछ ख़ास कमाई नहीं कर पाई. वहीं जल्द ही एक्ट्रेस पूजा मेरी जान नाम की फिल्म में दिखाई देंगी. इसके अलावा वो जल्द ही ‘है जवानी तो इश्क होना है’ नाम की फिल्म में दिखाई देंगी. इसमें उनके साथ वरूण धवन और पूजा हेगड़े अहम रोल में नज़र आएंगी. इतना ही नहीं मृणाल Dacoit नाम की फिल्म में दिखाई देंगी. ये फिल्म इस साल क्रिसमस के मौके पर रिलीज़ होगी.