Advertisement
Loading Ad...
'मोदी जी इन्हें पूरी तरह खत्म कर दीजिए', पाकिस्तान पर भड़की रूपाली गांगुली ने PM मोदी से की बड़ी अपील!
टीवी सीरियल अनुपमा फेम रूपाली गांगुली ने पीएम मोदी से बड़ी अपील की है. एक्ट्रेस ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा कि बहुत हो गया, मोदी जी इन्हें पूरी तरह खत्म कर दीजिए.
Advertisement
Loading Ad...
भारत के ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाया पाकिस्तान भारत के कुछ इलाकों को निशाना बनाने की कोशिश, लेकिन भारतीय सेना की उसकी सारी कोशिशों को नाकाम कर दिया है. भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम के आगे पाकिस्तान फेल होता दिख रहा है. हालांकि पाकिस्तान अपनी कायराना हरकत से बाज नहीं आ रहा है, फ़िलहाल दोनों देशों के बीच युद्ध की स्थिति पैदा हो गई है.
रूपाली गांगुली की PM मोदी से अपील!
वहीं इस बीच कई जानी हस्तियां सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रही हैं, टीवी सीरियल अनुपमा फेम रूपाली गांगुली ने पीएम मोदी से बड़ी अपील की है. एक्ट्रेस ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा कि “बहुत हो गया, मोदी जी इन्हें पूरी तरह खत्म कर दीजिए.”
'इतिहास बदलने का समय आ गया है'
वहीं टीवी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी ने भी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है और पाकिस्तान के हमले पर रिएक्शन दिया है. एक्ट्रेस ने लिखा कि “जुग जुग जिए आप मोदी जी. भगवान आपको हमें खुश रखे. इतिहास बदलने का समय आ गया है. भारत का सच्चा और निस्वार्थ बेटा, नरेंद्र मोदी और इंडियन आर्मी, भारत सदैव आपका कर्जदार रहेगा, धन्यवाद, भारत माता की जय, जय हिंद की सेना.”
‘देश से बड़ा कुछ नहीं है’
इसके साथ ही एफआईआर फेम एक्ट्रेस कविता कौशिक ने भी भी भारत-पाक हमले पर रिएक्शन दिया है. वो भी भारतीय जवानों की तारीफ करती दिखीं और उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा “देश से बड़ा कुछ नहीं है. इस समय आपका धर्म कोई मायने नहीं रखता. ना ही कोई विचारधारा मायने रखती है. आपके ओपीनियन का भी कोई मतलब नहीं. नेशन के लिए जो मायने रखता है वो है कि हमारी फोर्स हमें प्रोटेक्ट कर रही है. रक्षा वो न्यूनतम कार्य है जो हम कर सकते हैं. जय हिंद, जय हिंद की सेना.”
भारत ने पाक को दिया मुंहतोड़ जवाब!
भारत लगातार पाकिस्तान के हमले की कोशिश को नाकाम कर रहा है. भारत ने पहली बार S-400 मिसाइल डिफेंस सिस्टम का इस्तेमाल कर पाकिस्तान की 15 सैन्य ठिकानों पर हमले की कोशिश को नाकाम कर दिया है. भारत ने हवा में ही पाकिस्तानी मिसाइलों को नष्ट कर दिया है. सेना ने एक बयान जारी कर बताया कि 07 और 08 मई 2025 की रात को पाकिस्तान ने ड्रोन और मिसाइलों से श्रीनगर, जम्मू, अवंतीपुरा, अमृतसर, कपूरथला, पठानकोट, जालंधर, लुधियाना, आदमपुर, चंडीगढ़, नल, भटिंडा, फलौदी, भुज और समेत कई सैन्य ठिकानों पर हमला करने की थी. लेकिन भारतीय सेना ने पाकिस्तान के हमले की कोशिश को नाकाम कर दिया है.
पाकिस्तान पर भारत का OTT स्ट्राइक!
भारतीय सरकार ने पाकिस्तान पर ओटीटी स्ट्राइक कर दी है. अब पड़ोसी मुल्क की एंटरटेंमेंट इंडस्ट्री को भी भारत ने तोड़ दिया है. अब भारत में पाकिस्तानी कंटेंट की भी सफ़ाई हो गई है. सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए सभी ओटीटी प्लेटफॉर्म को सख्त निर्देश दिए हैं चाहे वो फ्री हो या फिर पेड अब से ना पाक के गाने बजेंगे ना ही वेब सीरीज़, ना पॉडकास्ट, ना पाकिस्तानी ड्रामा और फिल्में देखे जा सकेंगे. सरकार की तरफ़ से साफ़ साफ़ निर्देश दिए गए हैं कि ये नियम तत्काल प्रभाव से लागू होने हैं. सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा को देखते हुए ये बड़ा कदम उठाया है.
क्यों हुआ ऑपरेशन सिंदूर!
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकियों ने 26 नाम और धर्म पूछकर टूरिस्ट्स की हत्या कर दी थी. इस घटना से हर कोई हिल गया था. पूरा देश भारतीय सरकार से इंसाफ की गुहार लगा रहा था और आखिरकार सरकार ने न्याय कर दिया है. इंडियन आर्मी ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत बड़ी कार्रवाई कर साबित कर दिया है कि भारत छुप बैठने वालों में से नहीं है.
Advertisement
Loading Ad...
यह भी पढ़ें
Loading Ad...
Loading Ad...