Advertisement

Loading Ad...

Mithun Chakraborty की बहू Madalsa Sharma का Shocking कास्टिंग काउच का खुलासा: 'खाने पर बुलाया...'

मिथुन चक्रवर्ती की बहू, मदालसा शर्मा ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कास्टिंग काउच का अनुभव साझा किया। उन्होंने बताया कि करियर की शुरुआत में उन्हें डायरेक्टर्स ने रोल देने के बहाने असहज प्रस्ताव दिए। मदालसा ने बताया कि कैसे उन्होंने इन सिचुएशंस से खुद को बचाया और कहा, "जब कोई मुझसे खाने पर बुलाता, मैं तुरंत वहां से उठकर चली जाती।"

Loading Ad...
कास्टिंग काउच का मुद्दा बॉलीवुड में हमेशा से चर्चा का विषय रहा है। कई कलाकार इस कास्टिंग काउच का सामना कर चुके है, और हाल ही में Mithun Chakraborty की बहू  मदालसा शर्मा (Madalsa Sharma) ने भी इस बारे में खुलकर बात की है।मदालसा, जो टीवी शो अनुपमा में काव्या का किरदार निभा चुकी हैं, ने अपने करियर की शुरुआत के दिनों में कास्टिंग काउच का सामना करने का अनुभव साझा किया। उन्होंने सिद्धार्थ कनन के साथ बातचीत में कहा कि कई डायरेक्टर्स रोल देने के नाम पर उन्हें समझौता करने के लिए कहते थे।

उन्होंने बताया, "जब मैं शुरूआत कर रही थी, तब मुझे कई बार यह महसूस हुआ कि लोग सिर्फ बहती हुई गंगा में हाथ धोना चाहते हैं। वे सोचते हैं कि रोल का लालच देकर हमसे कुछ करवा लेंगे, लेकिन ऐसा नहीं होता।"

मदालसा ने कहा कि अक्सर जब कोई उनसे पूछता था, "आज शाम को क्या कर रही हो?" तो इसका मतलब होता था कि वो इंसान उन्हें अकेले में मिलने के लिए बुला रहा है।मदालसा ने ये भी कहा कि उनकी मां ने उन्हें पहले ही इस बारे में सावधान कर दिया था। "मेरी माँ ने कहा था कि जब भी कोई तुमसे ऐसा पूछे, तो समझ जाना कि वह फेवर मांग रहा है। वह तुम्हें कोई काम नहीं देगा, बल्कि तुम्हारा फायदा उठाने की कोशिश करेगा।"

मदालसा ने अपनी बात आगे बढ़ाते हुए कहा, "जब भी कोई मुझसे ऐसे सवाल करता था, मैं वहां से उठकर चली जाती थी। क्यों मैं उस रास्ते पर जाऊं, जो मेरे लिए सही नहीं है? हो सकता है कि इस फैसले से मुझे कुछ अच्छे लोगों के साथ काम करने का मौका छोड़ना पड़े, लेकिन मुझे ऐसा करके काम नहीं चाहिए।"



बता दें जबसे मदालसा ने शो अनुपमा छोड़ा है तबसे काफी हलचल हो रखी है , उन्होंने अपने साथी कलाकार रुपाली गांगुली पर कई आरोप भी लगाए है । उन्होंने आरोप लगाया था कि रुपाली ने उन्हें हर्ट किया, जिससे उनके बीच की कड़वाहट और भी बढ़ गई थी ।हालाकि बाद में उनके बीच का मनमुटाव खत्म हो गए था ।बात करे मदालसा शर्मा की तो वो अब ओटीटी की दुनिया में अपनी किस्मत आजमाने की कोशिश कर रही हैं।
Loading Ad...

यह भी पढ़ें

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...