Advertisement
Loading Ad...
Mission Impossible 8 box office Day 2: टॉम क्रूज की फिल्म ने 'रेड 2' को पछाड़ा, जानें दूसरे दिन की कमाई
मिशन इम्पॉसिबल 8 ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए रेड 2 को पीछे छोड़ दिया. टॉम क्रूज की इस फिल्म ने अपनी ओपनिंग के बाद से ही भारतीय सिनेमा में तहलका मचाया. जानिए कैसे Mission Impossible 8 ने रेड 2 जैसी बड़ी फिल्मों को कड़ी टक्कर दी और बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा कायम किया.
Advertisement
Loading Ad...
हॉलीवुड के सुपरस्टार टॉम क्रूज की फिल्में हमेशा दर्शकों के दिलों में एक खास जगह बनाती हैं, और भारत में उनकी अपकमिंग फिल्में तो फैंस के लिए किसी त्यौहार से कम नहीं होतीं. 17 मई को उनका लेटेस्ट एक्शन पैक्ड मिशन इम्पॉसिबल: द फाइनल रेकनिंग भारत में रिलीज हो गया, जो इस फ्रेंचाइजी की आठवीं और आखिरी फिल्म है. इस फिल्म में टॉम क्रूज फिर से एजेंट इथेन हंट के किरदार में नजर आ रहे हैं. आइए जानते हैं, फिल्म ने पहले दो दिनों में बॉक्स ऑफिस पर कैसा धमाल मचाया है.
भारत में टॉम क्रूज का क्रेज का जलवा
भारत में हॉलीवुड फिल्मों के फैंस की संख्या दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है, और मिशन इम्पॉसिबल जैसी फ्रेंचाइजी का क्रेज सबसे ज्यादा देखा जाता है. टॉम क्रूज की फिल्म को लेकर भारतीय दर्शकों में जो उत्साह था, वो 17 करोड़ रुपये के पहले दिन के नेट कलेक्शन से साफ नजर आया. ये फिल्म टॉम क्रूज की मिशन इम्पॉसिबल सीरीज का एक और बड़ा धमाका है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की.
दूसरे दिन के कलेक्शन ने बढ़ाया उत्साह
फिल्म को पहले दिन के बाद दूसरे दिन भी जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली. हालांकि कुछ क्रिटिक्स का कहना था कि ये फिल्म पिछले भागों की तुलना में थोड़ी कमजोर है, फिर भी टॉम क्रूज के एक्शन सीन और चेज सीन ने सिनेमाघरों में दर्शकों को दीवाना कर दिया. खास बात ये है कि ये ‘मिशन इम्पॉसिबल’ सीरीज का आखिरी हिस्सा है, और ऐसे में फैंस इसे मिस नहीं कर सकते थे.
सैकनिल्क के अनुसार, दूसरे दिन फिल्म ने 15.73 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. इस तरह, कुल कलेक्शन अब 32.73 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है. फिल्म को मिल रही प्रतिक्रिया को देखकर ये उम्मीद की जा रही है कि आने वाले दिनों में कलेक्शन और बढ़ेगा.
टॉम क्रूज की फिल्म ने 'रेड 2' को पछाड़ा
फिल्म के रिलीज होते ही, अजय देवगन की ‘रेड 2’ को बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों की कमी का सामना करना पड़ा है. 18वें दिन ‘रेड 2’ का कलेक्शन 5 करोड़ रुपये से भी कम रह गया है. ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या आने वाले दिनों में ‘रेड 2’ अपने कलेक्शन में सुधार कर पाती है या ‘मिशन इम्पॉसिबल 8’ का दबदबा जारी रहेगा.
अब तक के कलेक्शन और दर्शकों से मिल रही पॉजिटिव रिस्पॉन्स को देखते हुए ये साफ है कि मिशन इम्पॉसिबल 8 बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता हासिल करेगी. टॉम क्रूज ने एक बार फिर अपनी एक्टिंग और एक्शन से दर्शकों का दिल जीत लिया है. ये फिल्म अगले हफ्तों में और भी ब्लॉकबस्टर बन सकती है.
Advertisement
Loading Ad...
यह भी पढ़ें
Loading Ad...
Loading Ad...