Advertisement

Loading Ad...

अयोध्या की रामलीला में माता सीता बनेंगी मिस यूनिवर्स इंडिया मनिका विश्वकर्मा, बोलीं - श्रीराम की कृपा है

मिस यूनिवर्स इंडिया मनिका अयोध्या में होने वाली सितारों की रामलीला में सीता की भूमिका निभाएंगी. मनोज तिवारी, रवि किशन, पुनीत इस्सर और रजा मुराद जैसे कई जाने-माने अभिनेता इस रामलीला का हिस्सा बनेंगे.

Loading Ad...

मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 का खिताब अपने नाम करा चुकी मनिका विश्वकर्मा के हाथ एक और बड़ी उपलब्धि लगी है. 

रामलीला में माता सीता का किरदार निभाएंगी मनिका विश्वकर्मा 

मनिका अयोध्या में होने वाली सितारों की रामलीला में सीता की भूमिका निभाएंगी. मनोज तिवारी, रवि किशन, पुनीत इस्सर और रजा मुराद जैसे कई जाने-माने अभिनेता इस रामलीला का हिस्सा बनेंगे. 

Loading Ad...

कब होगा रामलीला का आयोजन? 

Loading Ad...

22 सितंबर से 2 अक्टूबर तक राम कथा पार्क में आयोजित होने वाली इस रामलीला में देश-विदेश के दर्शकों को एक अनोखा अनुभव मिलने वाला है.  रामलीला के संस्थापक अध्यक्ष सुभाष मलिक (बॉबी) और संस्थापक महासचिव शुभम मलिक ने जानकारी दी कि इस बार विश्व की सबसे बड़ी रामलीला में दर्शकों को और भी शानदार प्रस्तुतियां देखने को मिलेंगी. पिछले वर्ष इस रामलीला को रिकॉर्ड तोड़ 45 करोड़ लोगों ने देखा था, जो अपने आप में ऐतिहासिक उपलब्धि है.

माता सीता का किरदार निभाने पर क्या बोलीं मनिका विश्वकर्मा 

Loading Ad...

दुनिया के कोने-कोने से इसे देखने वाले दर्शक इसे खास और अद्वितीय बनाते हैं. उन्होंने बताया कि राजस्थान की रहने वाली मनिका विश्वकर्मा मिस यूनिवर्स 2025 प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करने जा रही हैं. मनिका ने कहा कि वह लंबे समय से अयोध्या आने की सोच रही थीं, लेकिन अवसर नहीं मिल पाया. अब उन्हें भगवान श्रीराम की कृपा से सीता का किरदार निभाने का अवसर मिल रहा है, जो उनके लिए जीवन का अनमोल अनुभव है. 

मनिका विश्वकर्मा ने लोगों से की अपील

अयोध्या की रामलीला के इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया गया है. इसमें मनिका बोलती दिख रही हैं, 'जय श्रीराम, मैं अयोध्या की रामलीला में माता सीता का किरदार अदा करने जा रही हूं. यह मेरे लिए एक सौभाग्य की बात है कि भगवान श्रीराम के आशीर्वाद, बजरंगबली के आशीर्वाद और अयोध्यावासियों के आशीर्वाद से यह किरदार अदा करूंगी. आप सभी से विनम्र अनुरोध है कि इस वर्ष की अयोध्या की रामलीला में मेरे मां सीता के किरदार को देखना न भूलें’.

Loading Ad...

‘श्रीराम की कृपा है’

वहीं मनिका ने खुशी जताते हुए आगे कहा, 'मैं लंबे समय से अयोध्या जाने की सोच रही थी, लेकिन किसी कारण से इसमें देरी हो रही थी. अब, श्रीराम के आशीर्वाद से  आखिरकार मैं माता सीता के रूप में अयोध्या जा रही हूं, जिससे मुझे बहुत खुशी है. यह वर्ष मेरे लिए कई मायनों में बहुत खास है. भगवान श्रीराम के आशीर्वाद से  मुझे दुनिया की सबसे बड़ी रामलीला में मां सीता की भूमिका निभाने का अवसर मिला है. मैं बहुत उत्साहित हूं’.

जानिए कौन निभाएगा किसका किरदार?

Loading Ad...

मनिका ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह वर्ष उनके लिए बेहद खास है क्योंकि उन्हें एक ही समय में देश का प्रतिनिधित्व करने और अयोध्या की रामलीला में मां सीता का पावन किरदार निभाने का अवसर मिला है. बॉबी मलिक ने बताया कि इस बार रामलीला में कई चर्चित और नामी कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. परशुराम की भूमिका में पुनीत इस्सर, बाली के रूप में मनोज तिवारी, केवट के किरदार में रवि किशन, हनुमान जी के रूप में राजेश पुरी, रावण के रूप में मनीष शर्मा, भगवान राम के रूप में राहुल गुच्चर, मेघनाद की भूमिका में रजा मुराद, राजा जनक के रूप में अवतार गिल, विभीषण के रूप में राकेश बेदी और भगवान लक्ष्मण के रूप में राजन मोदी नजर आएंगे.

यह भी पढ़ें

शुभम मलिक ने कहा कि सुविख्यात कलाकारों का संगम इस रामलीला को और भी आकर्षक बना देगा. अयोध्या की रामलीला केवल धार्मिक आयोजन ही नहीं, बल्कि सांस्कृतिक वैभव का प्रतीक है.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...