Advertisement

Loading Ad...

'मेरे जैसे बहुत आए होंगे, मैं पहली बार आया हूं' वरुण धवन का दमदार डायलाग और मजेदार फिल्म 'बेबी जॉन' का टीजर हुआ रिलीज़

Baby John: अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वो एक्शन करते हुए दिखाई दे रहे हैं। यह पहली बार है जब वरुण पूरी तरह से एक्शन अवतार में देखा जा सकता है।

Google
Loading Ad...

Baby John: अपनी अपकमिंग फिल्म 'बेबी जॉन' की रिलीज की तैयारी में जुटे अभिनेता वरुण धवन ने एक्शन से भरपूर अपने पुलिस अवतार की एक नई झलक अपने फैंस के साथ शेयर की है। अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वो एक्शन करते हुए दिखाई दे रहे हैं। यह पहली बार है जब वरुण पूरी तरह से एक्शन अवतार में देखा जा सकता है।आइए जानते है इस खबर को विस्तार से ....

अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट किया

यह भूमिका अभिनेता के पहले निभाए गए किरदारों से बिल्‍कुल अलग है। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "मेरे जैसे कई लोग होंगे लेकिन मैं पहली बार आया हूंं। 'बेबी जॉन' (हैशटैग) की शुरुआत... इससे पहले निर्माताओं ने फिल्म का पहला टीजर जारी किया, जिसे सोशल मीडिया पर 'टेस्टर कट' कहा जाता है। टीजर वीडियो सिनेमाघरों में "सिंघम अगेन" और "भूल भुलैया 3" के साथ चलाया गया था। टीजर दमदार है। देखकर पता चलता है कि फिल्म में एक्शन और इमोशन का जबरदस्त तड़का लगाया गया है।

यह भी पढ़ें

टीजर में वो दमदार संवाद बोलते नजर आ रहे हैं

जानकारी के मुताबिक वरुण एक पुलिस वाले और एक अकेले पिता की भूमिका निभा रहे हैं। टीजर में वो दमदार संवाद बोलते नजर आ रहे हैं। एक सीन में वे कहते हैं, "मेरे जैसे बहुत आए होंगे, मैं पहली बार आया हूं।'' टीजर में तमिल अभिनेत्री कीर्ति सुरेश की झलक भर दिखी। वो वरुण के अपोजिट हैं। अभिनेता जैकी श्रॉफ खतरनाक खलनायक की भूमिका में दिखाई देंगे। फिल्म में वामिका गब्बी, राजपाल यादव और अन्य भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। 'बेबी जॉन' इस साल क्रिसमस पर रिलीज होगी। एटली और सिने1 स्टूडियो के सहयोग से जियो स्टूडियो द्वारा प्रस्तुत, बेबी जॉन का निर्माण ए फॉर एप्पल स्टूडियो और सिने1 स्टूडियो द्वारा किया गया है। कलीस द्वारा निर्देशित यह फिल्म 25 दिसंबर को स्क्रीन पर आएगी। वरुण के पास सनी देओल, दिलजीत दोसांझ और सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी के साथ एक आगामी "बॉर्डर 2" भी है। यह फिल्म 23 जनवरी, 2026 को रिलीज होने वाली है। 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...