Advertisement

Loading Ad...

रियलिटी शो के बाद मनीषा रानी का बड़ा कदम, नवरात्रि पर दी फैंस को खुशखबरी

रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 2 और झलक दिखलाजा 11 में धमाल मचाने वाली मनीषा रानी ने नवरात्रि के पहले दिन अपने फैंस को खास खुशखबरी दी। मुंबई में अपने परिवार के साथ किराए के मकान में रहने के बाद अब उन्होंने अपना सपना साकार किया और गोरेगांव में 4.5 करोड़ रुपये से अधिक की कीमत का पहला घर खरीदा।

Loading Ad...
सोशल मीडिया पर अपनी क्यूटनेस, बेबाक अंदाज और अनोखे स्टाइल से लोगों के दिल जीतने वाली मनीषा रानी फिर से सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया स्टार से टीवी की दुनिया में कदम रखने वाली मनीषा ने बिग बॉस ओटीटी 2 और झलक दिखलाजा 11 जैसे शो में अपनी जबरदस्त परफॉर्मेंस से खास पहचान बनाई है। अब उन्होंने अपने फैंस को नवरात्रि के खास मौके पर एक खुशी की खबर दी है।

मुंबई में खरीदा सपना का घर

लंबे स्ट्रगल के बाद मनीषा रानी ने आखिरकार मुंबई में अपना पहला घर खरीद लिया है। सालों तक परिवार के साथ किराए के मकान में रहने के बाद अब उन्होंने अपने सपनों को साकार किया है। इस खास मौके पर मनीषा ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी पोस्ट करते हुए लिखा, "नवरात्रि का पहला दिन और आप सबके प्यार की वजह से मेरी मेहनत से कमाया हुआ मुंबई में मेरा पहला घर... ये सब आप लोगों की वजह से हुआ। बहुत-बहुत धन्यवाद। हर चीज के लिए धन्य महसूस कर रही हूं।"


घर की खासियतें

मनीषा का नया घर गोरेगांव में स्थित है और इसकी कीमत 4.5 करोड़ से ज्यादा बताई जा रही है। इसमें बड़ी बालकनी और खूबसूरत इंटीरियर्स के साथ कई आरामदायक कमरे शामिल हैं। ये नया घर मनीषा के लिए उनकी मेहनत का सही इनाम है और ये दिखाता है कि वो कितनी दूर तक पहुंच चुकी हैं।

बता दें बिग बॉस ओटीटी 2 के बाद मनीषा ने झलक दिखलाजा 11 में हिस्सा लिया, जहां उन्होंने वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री की और विजेता बनकर सबको चौंका दिया। इस जीत के साथ उन्हें 30 लाख रुपये का कैश प्राइज, एक ट्रॉफी और आइलैंड की शानदार ट्रिप भी मिली थी।


नए शो में मनीषा का जलवा

अब मनीषा रानी हिप हॉप इंडिया सीजन 2 में नजर आ रही हैं, जहां वो अपने डांस से सबको इंप्रेस कर रही हैं। इस शो के जज अरशद वारसी, फराह खान और मलाइका अरोड़ा हैं। इसके अलावा मनीषा रवि दुबे और सरगुन मेहता के प्रोडक्शन हाउस ड्रीमियाता ड्रामा के साथ अपने अपकमिंग शो हाले दिल की रिलीज का इंतजार कर रही हैं। इस शो में वो इंदु की भूमिका निभाएंगी और ये सीरीज ड्रीमियाता ड्रामा के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध होगी।

फैंस का प्यार और सपनों की उड़ान
मनीषा रानी की सफलता की कहानी ये दिखाती है कि मेहनत और लगन से कोई भी सपना साकार हो सकता है। अपने फैंस के प्यार और समर्थन के लिए वो हमेशा आभारी रहती हैं और उनके साथ हर छोटी-बड़ी खुशी साझा करती हैं।

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...