Advertisement

Loading Ad...

Malaika Arora के पिता ने की खुदखुशी, घर की छत से कूदकर दे दी जान

Bollywood actress मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा ने बुधवार सुबह मुंबई के बांद्रा में स्थित अपने अपार्टमेंट से कूदकर जान दे दी

Loading Ad...
Bollywood industry से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। Bollywood actress मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा ने बुधवार सुबह मुंबई के बांद्रा में स्थित अपने अपार्टमेंट से कूदकर जान दे दी जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

ख़बरों के मुताबिक़, यह घटना सुबह लगभग 9 बजे की है। अनिल ने आत्महत्या क्यों की इस बात की अभी कोई जानकारी नहीं है। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है। अपने पिता की मौत की खबर सुनकर मलाइका और उनका पूरा परिवार सदमे में है। खबर मिलते ही मलाइका के ex-husband अरबाज खान भी इस मुश्किल घड़ी में उनका साथ देने उनके घर पर पहुँच गए हैं। मलाइका अरोड़ा इस समय पुणे में थी और घटना की जानकारी मिलते ही मुंबई के लिए रवाना हो गईं। 


एक इंटरव्यू के दौरान मलाइका ने बताया था की उनके माता पिता का divorce तब हो गया था जब वो महज़ 11 साल की थीं। तब मलाइका और उनकी बहन अमृता अपनी माँ के साथ रहने लगे थे। 

अनिल अरोड़ा के निधन से Bollywood में शोक की लहर दौड़ गई है। कई celebrities ने मलाइका और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
Loading Ad...

यह भी पढ़ें

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...