Advertisement
शादी के बाद वंशिका के साथ कानपुर पहुंचे कुलदीप यादव, ससुराल में दुल्हनिया का हुआ ग्रैंड वेलकम, देखें Video
मसूरी में शाही शादी के बाद कुलदीप यादव पत्नी वंशिका संग कानपुर स्थित अपने घर पहुंचे. जहां उनका ग्रैंड वेलकम हुआ. जिसका Video भी सामने आया है.
Advertisement
Kuldeep Yadav-Vanshika Wedding: कुलदीप यादव अपनी बचपन की दोस्त वंशिका संग 14 मार्च को शादी के बंधन में बंध गए हैं. उत्तराखंड के मशहूर हिल स्टेशन मसूरी में दोनों ने सात फेरे लिए. जिसमें क्रिकेट जगत से लेकर फिल्मी हस्तियां तक पहुंची. शाही शादी के बाद कुलदीप यादव पत्नी वंशिका संग कानपुर स्थित अपने घर पहुंचे. जहां उनका ग्रैंड वेलकम हुआ.
नई बहू के स्वागत के लिए ससुराल में रेड कार्पेट बिछाया गया. गाजे-बाजे के साथ वंशिका का स्वागत किया गया. जिसका वीडियो सामने आया है. वंशिका के लिए वेलकम के लिए सड़क पर ही लाल कालीन बिछाई गई. जो घर के अंदर तक जा रही थी.
देखें Video
Advertisement
वीडियो में देख सकते हैं, कुलदीप यादव के कानपुर में KDA कॉलोनी वाले घर के बाहर सड़क पर रेड कार्पेट बिछा हुआ है, दोनों ओर बैंड बाजा बज रहा है. तभी कुलदीप यादव काले रंग की कार में पत्नी के साथ एंट्री करते हैं. इस दौरान स्थानीय लोग, जूनियर खिलाड़ी और रिश्तेदार मौजूद थे.
Advertisement
देहरादून एयरपोर्ट पर पत्नी वंशिका के साथ कुलदीप यादव
Advertisement
इससे पहले देहरादून एयरपोर्ट पर कुलदीप यादव पत्नी और परिवार के साथ नजर आए थे. जहां पैपराजी ने उन्हें घेर लिया. इस दौरान वंशिका रेड सूट और ब्लैक ग्लासेज में काफी कूल लग रही थीं. इस दौरान कपल ने मीडिया से कोई बात नहीं की.
यह भी पढ़ें- T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद हार्दिक-माहिका का स्टेडियम में लव मोमेंट वायरल, लोगों ने कहा-ये सब घर पर करो
यह भी पढ़ें
कुलदीप यादव ने मसूरी स्थित आईटीसी सेवॉय होटल में शादी की थी. दोनों ने पांरपरिक रीति-रिवाजों के साथ सात फेरे लिए. शादी में ढोल-नगाड़ों की धुन पर मेहमानों और खिलाड़ियों ने जमकर डांस किया. इस शादी में विराट कोहली भी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ पहुंचे थे.