Advertisement
Loading Ad...
'War 2' में कियारा आडवाणी ने बिकिनी पहन उड़ाए सबके होश, स्टाइलिस्ट अनाइता श्रॉफ ने की तारीफ!
फिल्म वॉर 2 में कियारा आडवाणी ने बिकिनी में पूल के किनारे अपनी परफेक्ट बॉडी फ्लॉन्ट करते हुए धूम मचा दी है. हर कोई उनका दीवाना हो गया है. अब फैशन स्टाइलिस्ट अनाइता श्रॉफ अदजानिया ने कियारा के बिकिनी लुक की तारीफ की है.
Advertisement
Loading Ad...
बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी जल्द ही एक्शन फिल्म 'वॉर 2' में नजर आएंगी. इसी बीच, फैशन स्टाइलिस्ट अनाइता श्रॉफ अदजानिया ने कियारा की जमकर तारीफ की है.
स्टाइलिस्ट ने की कियारा के बिकिनी लुक की तारीफ़!
हाल ही में रिलीज हुए फिल्म वॉर 2 के टीजर ने दर्शकों को उत्साहित कर दिया है. ऋतिक रोशन और एनटीआर जूनियर को शानदार एक्शन के लिए लोगों ने खूब पसंद किया जा रहा है. वहीं, कियारा आडवाणी ने बिकिनी में पूल के किनारे अपनी परफेक्ट बॉडी फ्लॉन्ट करते हुए धूम मचा दी है.
फिल्म में कियारा का लुक तैयार करने वाली अनाइता ने कहा, "यह पहली बार था, जब मैंने कियारा को किसी फिल्म के लिए स्टाइल किया था और यह निर्देश था कि लुक आकर्षक हो. मैंने पहले भी कई फिल्मों के लिए स्विमसूट स्टाइल किए हैं. मैंने हमेशा उन्हें अधिक सहज मानसिकता के साथ देखा है. मेरे लिए, मैं उसके लिए जो वास्तविक वाइब चाहती थी, वह यह था कि हम समुद्र तट पर महिलाएं कैसी होती हैं, खुश, तनावमुक्त, बिकिनी में पूरी तरह से खुद को, बिना इस बात पर ज्यादा सोचे कि यह कितना छोटा या बड़ा है, इस तरह की सहजता सुंदर है. “
यहां तक कि जब सीन की शूटिंग हो रही थी, तब भी फैशन स्टाइलिस्ट ने कियारा से कहा था “इसे अपना लें, अपनी जगह पर रहें, अपना काम करें, न कि यह दिखाएं कि 'मैं स्विमसूट में हूं, इसलिए मुझे अब ग्लैमरस दिखना है. कियारा के लिए, मैं एक असामान्य रंग, कुछ अप्रत्याशित चुनना चाहती थी. यह एक ऐसा शेड है, जिसे पहचानना मुश्किल है... बिल्कुल हरा नहीं, बिल्कुल पीला नहीं. यह कहीं बीच में है, एक लुभावना, लगभग अवर्णनीय मिश्रण जो तुरंत आपको अपनी ओर खींचता है.“
अनाइता श्रॉफ ने आगे कहा "पहली बार हमने बिकिनी चार्म्स पेश किए हैं. मुझे यह पसंद है कि यह लुक में ठीक उतनी मस्ती और रहस्य जोड़ता है. कियारा ने हमें बिल्कुल वैसा लुक देने के लिए बहुत मेहनत की, जैसा हम चाहते थे. मैं चाहती थी कि वो इतनी सहज महसूस करें कि उन्हें यह सोचने की जरूरत न पड़े कि वह किस तरफ मुड़ रही हैं या क्या कर रही हैं.”
ऋतिक-जूनियर एनटीआर में होगी भिड़ंत!
फिल्म में एनटीआर विलेन की भूमिका निभा रहे हैं. वहीं ऋतिक अपने पुराने किरदार रॉ एजेंट मेजर कबीर धालीवाल के किरदार में लौट रहे हैं. दोनों आमने-सामने एक-दूसरे को टक्कर देंगे. इस फिल्म में कियारा आडवाणी भी अहम भूमिका में नजर आएंगी, जो ऋतिक के साथ रोमांस करती नजर आएंगी.
इस दिन रिलीज़ होगी वॉर 2!
बता दें कि वॉर का डायरेक्शन अयान मुखर्जी कर रहे हैं, जो 'ब्रह्मास्त्र' जैसी फिल्म के लिए जाने जाते हैं. ये फिल्म 14 अगस्त को हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ में सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी. फिल्म को काफी बड़ लेवल पर शूट किया गया है. 200 करोड़ के बजट में बनी वॉर 2 में जबरदस्त एक्शन सीन दिखाई देने वाले हैं.
यशराज स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा है वॉर 2
ये फिल्म यशराज स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा है, जिसमें पहले 'एक था टाइगर', 'टाइगर जिंदा है', 'वॉर' और 'पठान' जैसी दमदार फिल्में आ चुकी हैं. वर्कफ्रंट की बात करें तो ऋतिक रोशन को पिछली बार फिल्म 'फाइटर' में देखा गया था. 'वॉर 2' के अलावा ऋतिक की झोली में 'कृष 4' भी है, जिसके जरीए वो बॉक्स ऑफ़िस पर धमाल मचाने वाले हैं.
वॉर ने बॉक्स ऑफ़िस पर मचाया था धमाल!
बता दें कि साल 2019 में रिलीज़ हुई वॉर में ऋतिक रोशन के साथ टाइगर श्रॉफ अहम रोल में नज़र आए थे. वहीं फिल्म में वाणी कपूर ऋतिक के अपोज़िट नज़र आई थी. इस फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफ़िस पर 300 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी और साल 2019 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी थी.
Advertisement
Loading Ad...
यह भी पढ़ें
Loading Ad...
Loading Ad...