Advertisement

Loading Ad...

Kapil Sharma ने Kajol के सामने Ajay Devgn पर ली चुटकी, बोले- जुहू थाने में उनके लिए…

कॉमेडियन ने बॉलीवुड के बाजीराव सिंघम यानि अजय देवगन पर चुटकी ली है।दरअसल हाल ही में कपिल ने अपने शो पर कहा था की अजय देवगन ने इतनी बार पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाई है कि अब जुहू थाने में उनके लिए एक कुर्सी खाली रखी जाती है।'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के लेटेस्ट एपिसोड में एक्ट्रेस काजोल और कृति सेनन अपनी फिल्म 'दो पत्ती' का प्रमोशन करने पहुंचीं थी काजोल अपने तीन दशक के करियर में पहली बार पुलिस की वर्दी में नजर आईं हैं ।

Loading Ad...
स्टैंडअप कॉमेडियन कपिल शर्मा काफ़ी दिनों से अपने शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं।कई बार कपिल अपने शो पर बॉलीवुड स्टार्स पर चुटकी लेते नज़र आ आते हैं। इस बार कॉमेडियन ने बॉलीवुड के बाजीराव सिंघम यानि अजय देवगन पर चुटकी ली है।दरअसल हाल ही में कपिल ने अपने शो पर कहा था की  अजय देवगन ने इतनी बार पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाई है कि अब जुहू थाने में उनके लिए एक कुर्सी खाली रखी जाती है।

'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के लेटेस्ट एपिसोड में एक्ट्रेस  काजोल और कृति सेनन अपनी फिल्म 'दो पत्ती' का प्रमोशन करने पहुंचीं थी  काजोल अपने तीन दशक के करियर में पहली बार पुलिस की वर्दी में नजर आईं हैं । शो के दौरान कपिल ने कहा कि 1992 में 'बेखुदी' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली काजोल पहली बार पुलिस अधिकारी की भूमिका निभा रही हैं जबकि अजय ने कई बार ये भूमिका निभाई है।

वहीं  कृति सेनन ने 'दो पत्ती' के साथ प्रोड्यूसर के रूप में भी अपनी शुरुआत की है। उन्होंने कहा, "मैं भी हैरान थी। मैं सोच रही थी कि यह कैसे संभव है कि आपने पहले कभी पुलिस वाले की भूमिका नहीं निभाई। खासकर जब 'सिंघम' आपके घर पर ही हों।फिर कपिल ने कहा,- "काजोल ने पहली बार भूमिका निभाई और अजय सर ने अनगिनत बार भूमिका निभाई है कि जुहू थाने में उनके लिए एक कुर्सी खाली रखी जाती है। वह कभी भी उस पर बैठ सकते हैं। क्या आपने अजय सर से 'अता माझी सटकली' जैसे किसी डायलॉग के बारे में नहीं पूछा?"

इस सवाल पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए काजोल ने कहा, "मैंने उनसे बिल्कुल भी सलाह नहीं ली क्योंकि सिंघम के लिए मैंने ही उन्हें ट्रेनिंग दी थी। आप कैसे भूल सकते हैं कि मैंने उन्हें मराठी सिखाई थी।"

बता दे कि फिल्म 'दो पत्ती' में कृति सेनन और काजोल के अलावा शहीर शेख भी अहम  भूमिका निभा रहे हैं। जहां काजोल एक पुलिस अधिकारी की भूमिका में नजर आएंगी।वहीं कृति डबल रोल में नज़र आईं हैं।  शशांक चतुर्वेदी के डायेक्शन में बनी फ़िल्म  'दो पत्ती' 25 अक्टूबर को स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी।

हाल ही में, टीवी की मशहूर फ़िल्ममेकर एकता कपूर ने 'दो पत्ती' की टीम को अपनी "शुभकामनाएं" दीं। उन्होंने कृति को उनके "पहले प्रोडक्शन वेंचर" और शहीर को फिल्मों में उनके बड़े ब्रेक के लिए विशेष रूप से बधाई दी थी ।एकता ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें कृति, शहीर और लेखिका कनिका ढिल्लन नजर आ रही हैं। वीडियो में बैकग्राउंड में फिल्म का गाना "रांझण" बज रहा है।

बता दें कि फ़िल्म दो पत्ती को दर्शकों को तरफ़ से मिक्स रिएक्शन मिले रहे हैं। जहां कुछ लोगों को ये फ़िल्म पसंद आई है। वहीं कुछ ने इसे बोरिंग बताया है,हालांकि फ़िल्म में कृति सेनन और काजोल की एक्टिंग जमकर तारीफ हुई थी।
Loading Ad...

यह भी पढ़ें

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...