Advertisement

Loading Ad...

Kangana Ranaut को माननी पड़ेगी ये बड़ी शर्त, तभी रिलीज हो पाएगी फिल्म इमरजेंसी !

सेंसर बोर्ड ने कहा था की कंगना की फ़िल्म में कई ऐसे विवादित सीन है। जिसकी वजह से इस फ़िल्म को पास नहीं किया है। फ़िलहाल ये मामला बॉम्बे हाईकोर्ट में चल रहा है। कोर्ट ने फ़िल्म इमरजेंसी को पास ना करने की वजह से फटकार भी लगाई थी। वहीं अब सुनने में आ रहा है की कंगना की फ़िल्म इमरजेंसी की रिलीज़ डेट का रास्ता साफ़ हो गया है। लेकिन एक्ट्रेस के सामने सेंसर बोर्ड ने एक शर्त रखी है।

Loading Ad...
बीजेपी सांसद और बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत काफ़ी दिनों से अपनी फ़िल्म इमरजेंसी की वजह से  बुरी फँसी हुईं है। दरअसल एक्ट्रेस ने अपनी  जिस फ़िल्म पर सारी जमा पूँजी लगा दी दी है।उसकी फ़िल्म पर फ़िलहाल रोक लग गई है।बता दें कि कंगना रनौत काफ़ी दिनों से अपनी फ़िल्म इमरजेंसी की वजह से ख़बरों में बनी हुई है। एक्ट्रेस कई दिनों से अपनी इस फ़िल्म का प्रमोशन कर रही है। कंगना ने बड़े ही ज़ोरों शोरो से अपनी इस फ़िल्म की रिलीज़ डेट का ऐलान किया था।कंगना ने बताया था की उनकी फ़िल्म इमरजेंसी 6 सितंबर को रिलीज़ होगी।कंगना ने फ़िल्म की रिलीज़ डेट का ऐलान करते हुए कहा था की ये फ़िल्म कांग्रेस के काले चिट्ठे खोलकर रख देगी।

क्या कंगना रनौत मानेंगी ये बड़ी शर्त ?

कंगना की फ़िल्म इमरजेंसी को CBFC यानि सेंसर बोर्ड ऑफ फ़िल्म सर्टिफिकेशन ने पास नहीं किया है। एक्ट्रेस की फ़िल्म पर काफ़ी विवाद हो रहा है। ऐसा बताया जा रहा है की कंगना की इस फ़िल्म कई चीजें ऐसी हैं जिसपर सेंसर बोर्ड ने आपत्ति जताई है। सेंसर बोर्ड ने कहा था की कंगना की फ़िल्म में कई ऐसे विवादित सीन है।  जिसकी वजह से इस फ़िल्म को पास नहीं किया है। फ़िलहाल ये मामला बॉम्बे हाईकोर्ट में चल रहा है।  कोर्ट ने फ़िल्म इमरजेंसी को पास ना करने की वजह से फटकार भी लगाई थी। वहीं अब सुनने में आ रहा है की कंगना की फ़िल्म इमरजेंसी की रिलीज़ डेट का रास्ता साफ़ हो गया है।  लेकिन एक्ट्रेस के सामने सेंसर बोर्ड ने एक शर्त रखी है। अगर एक्ट्रेस ने ये शर्त मान ली तो उनकी फ़िल्म आराम से रिलीज़ हो सकती है। बता दें कि सेंसर बोर्ड ने बॉम्बे हाईकोर्ट को जानकारी दी है कि वो फ़िल्म इमरजेंसी को सर्टीफीकेट देने को तैयार हैं, लेकिन फ़िल्म कुछ हिस्सों में काट छांट करनी होगी। बोर्ड के मेम्बर्स ने फ़िल्म को रिलीज़ करने से पहले कुछ हिस्सों में कट लगाने का सुझाव दिया है। 

फिल्म इमरजेंसी पर 13 बड़े बदलाव ! 

बता दें कि सेंसर बोर्ड ने कंगना की फ़िल्म इमरजेंसी को UA सर्टिफिकेट दिया है।  लेकिन फ़िल्म के अंदर 13 बड़े बदलाव किए जाएँगे। फ़िल्म से सिखों से जुड़े कुछ आपत्तिजनक सीन्स हटाने के लिए कहा गया है।  इसके अलावा दो राजनीतिक नेताओं के बीच संवाद से संत और भिंडरावाले शब्दों को हटाने के लिए कहा गया है।  इतना ही नहीं ग़ैर सिखों को लक्षित करने वाले कुछ सीन और संवादों को भी हटाने के लिए कहा गया है। वहीं इस फ़िल्म को प्रोड्यूस करने वाली कंपनी जी एंटरटेनमेंट ने फिल्म में कट लगाए जा सकते हैं या नहीं।  इस पर फैसला करने के लिए समय मांगा है। इस मामले कसो लेकर अगली सुनवाई 30 सितंबर को होगी।

सिखों ने किया कंगना का विरोध ! 

बता दें कि कंगना रनौत की इस फ़िल्म का जमकरप विरोध भी हो रहा है। लोग कंगना की फ़िल्म का सड़क पर आकर विरोध कर रह हैं।एक्ट्रेस के पुतले फूक रहे हैं।सिख समुदाय के लोग कंगना की फ़िल्म इमरजेंसी का खुलकर विरोध कर रहे हैं।सिख समुदाय के लोगों का कहना है की इस फ़िल्म के जरीए सिखों का अपमान किया जा रहा है। जिससे देश में आशांति फैल सकती है।

इमरजेंसी के लिए कंगना ने घर रखा गिरवी !
बता दें कि कंगना रनौत की फ़िल्म इमरजेंसी  भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा 1975 में लगाई गई इमरजेंसी पर बेस्ड है। जो की लोकतंत्र पर एक काले धब्बे की तरह है।देश में इमरजेंसी लगने के बाद क्या कुछ हुआ यही सब इस फ़िल्म में दिखाया जाएगा।कंगना की फ़िल्म इमरजेंसी को 100 करोड़ के भारी भरकम बजट से बनाया गया है। इस फ़िल्म में कंगना ने ही पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभाया है। फ़िल्म में एक्टिंग करने के साथ साथ कंगना ने इस फ़िल्म को डायरेक्ट और प्रोड्यूस भी किया है। इस फ़िल्म को बनाने में कंगना ने अपना घर तक गिरवी रख दिया है। ये फ़िल्म उनके करियर के लिए काफ़ी अहम फिल्म साबित हो सकती है।बताते चलें की इस फ़िल्म में कंगना के अलावा अनुपम खेर, महिमा चौधरी और Shreyas Talpade अहम रोल में नजर आएंगे।कंगना की फिल्म कब रिलीज होगी। इसका खुलासा 30 सितंबर के बाद ही पता चलेगा। 
Loading Ad...

यह भी पढ़ें

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...