Advertisement

Loading Ad...

Kajol ने मुंबई की बारिश का आनंद लेते हुए शेयर किया मजेदार वीडियो

काजोल ने हाल ही में मुंबई की बारिश का आनंद लेते हुए एक मजेदार वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में उन्हें भजिया और चाय के लिए दौड़ते हुए देखा जा सकता है।काजोल का ये फनी वीडियो हो रहा है वायरल ।

Loading Ad...

बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर मुंबई के मौजूदा मौसम की स्थिति पर मजेदार टिप्पणी करते हुए एक वीडियो शेयर किया है। 


काजोल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट करण जौहर द्वारा निर्देशित अपनी फिल्म 'कुछ कुछ होता है' की एक छोटी सी वीडियो क्लिप शेयर की। वीडियो को शेयर करते हुए काजोल ने मजेदार कैप्शन लिखा है। उन्होंने लिखा, "मैं मुंबई की बारिश का आनंद लेने के लिए कुछ भजिया और चाय लेने के लिए दौड़ रही हूं।"

Loading Ad...


Loading Ad...


उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है काजोल लाल रंग की साड़ी पहने बारिश में दौड़ती हुई दिखाई दे रही हैं। उनके फैंस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं।

Loading Ad...

रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई में भारी बारिश हो रही है जो एक सप्ताह से अधिक समय तक जारी रहने वाली है। एक्ट्रेस ने अपने घर से भारी बारिश की एक झलक भी शेयर की। वीडियो में काजोल ने बिजली की चमक के साथ बारिश को उल्टा होकर झरने की तरह गिरते हुए कैमरे में कैद किया। उन्होंने वीडियो के साथ कैप्शन लिखा, ''इस बारिश से प्यार है।"

बता दें कि काजोल ने 1992 में 'बेखुदी' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने निर्देशक जोड़ी अब्बास मस्तान द्वारा निर्देशित हिट रोमांटिक थ्रिलर फिल्म 'बाजीगर' में काम किया। इसमें शिल्पा शेट्टी और शाहरुख खान भी मुख्य भूमिका में थे।

काजोल ने 'करन अर्जुन', 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे', 'गुप्त', 'इश्क', 'प्यार किया तो डरना क्या', 'प्यार तो होना ही था', 'कुछ कुछ होता है', 'हम आपके दिल में रहते हैं', 'कभी खुशी कभी गम...', 'फना', 'माई नेम इज खान' में अभिनय किया है।

Loading Ad...

काजोल ने 'दिलवाले', 'तान्हाजी', 'त्रिभंगा' और 'सलाम वेंकी' फिल्म में भी काम किया है। काजोल हाल ही एंथोलॉजी फिल्म 'लस्ट स्टोरीज 2' में नजर आई थीं।

यह भी पढ़ें

Source: IANS

LIVE
अधिक →
Loading Ad...
Loading Ad...