Advertisement
'ये गंदे-गंदे पैंट पहने..', पैपराजी पर भड़की जया बच्चन ने दिया चौंकाने वाला बयान, बोलीं- इनका बैकग्राउंड क्या है
जया बच्चन ने एक बार फिर से पैपराजी पर बयान दिया है, हालांकि इस बार उन्होंने कुछ ऐसा कह दिया है, जिसकी वजह से बवाल मच गया है, सोशल मीडिया पर उनकी जमकर किरकिरी हो रही है.
Advertisement
बॉलीवुड एक्ट्रेस और सपा से राज्यसभा सांसद जया बच्चन (Jaya Bachchan)अक्सर ही अपने गुस्सैल बर्ताव की वजह से चर्चाओं में बनी रहती हैं. जया बच्चन को कई बार पैपराजी पर भड़कते हुए देखा गया है. इतना ही नहीं उनके कई वीडियोज भी वायरल हो चुके हैं, जिसमें वो फोटोग्राफर्स को फटकार लगाती हुई नज़र आ चुकी हैं.
पैपराजी पर जया बच्चन ने निकाला गुस्सा
वहीं अब जया बच्चन ने एक बार फिर से पैपराजी पर बयान दिया है, हालांकि इस बार उन्होंने कुछ ऐसा कह दिया है, जिसकी वजह से बवाल मच गया है, सोशल मीडिया पर उनकी जमकर किरकिरी हो रही है. दरअसल जया बच्चन ने पैपराजी की हरकतों पर अपना गुस्सा ज़ाहिर किया है. बता दें कि जया बच्चन हाल ही में We the Women नाम के शो में पहुंची थीं. इस दौरान उन्होंने ना सिर्फ पैपराजी पर नाराजगी जाहिर करते हुए उनके कपड़े और शिक्षा पर सवाल खड़े कर दिए, बल्कि उन्होंने उन सेलेब्रिटीज पर भी तंज कसा, जो पैसे देकर एयरपोर्ट पर फोटोग्राफर्स को बुलाते हैं.
Advertisement
‘मेरा पैपराजी से कोई रिश्ता ही नहीं है’
Advertisement
जया बच्चन ने इस इवेंट में कहा, “मीडिया के साथ मेरा रिश्ता बहुत अच्छा है. मैं खुद मीडिया की देन हूं. मेरे पिता पत्रकार थे इसलिए मीडिया को मैं बहुत सम्मान देती हूं. लेकिन पैपराजी को नहीं. मेरा पैपराजी से कोई रिश्ता ही नहीं है. ये लोग आखिर हैं कौन? क्या ये देश की जनता को रिप्रेजेंट करने के लिए प्रशिक्षित होते हैं?इन्हें आप मीडिया कहते हैं?”
‘गंदे-गंदे पैंट पहन तस्वीर खींचने लगते हैं’
Advertisement
एक्ट्रेस यहीं नहीं रूकी उन्होंने आगे कहा, “ये लोग बाहर सड़क पर ड्रेन पाइप जैसे गंदे-गंदे पैंट पहनकर सिर्फ एक मोबाइल लेके किसी की भी तस्वीर खींचने लगते हैं. जिस तरह की बातें ये लोग कहते हैं, जिस तरह के कमेंट पास करते हैं- ये किस तरह का बर्ताव है? इनकी शिक्षा क्या है? इनका बैकग्राउंड क्या है?
‘चूहे की तरह प्राइवेसी में मोबाइल कैमरा घुसा सकते हैं’
जया बच्चन ने आगे कहा, “सोशल मीडिया पर मुझे काफी नफरत मिलती है लेकिन इससे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता. मुझे सोशल नेटवर्क पर मौजूद न रहने का फायदा ही मिलता है. आपको लगता है कि आप उस चूहे की तरह किसी की प्राइवेसी में मोबाइल कैमरा घुसा सकते हैं? मेरे लिए ये बिल्कुल अस्वीकार्य है.”
Advertisement
‘आप किस तरह के सेलिब्रिटी हैं’
जया बच्चन ने इस दौरान उन सेलेब्रिटीज पर भी तंज कसा, जो पैसे देकर एयरपोर्ट पर फोटोग्राफर्स को बुलाते हैं. एक्ट्रेस ने कहा, “मैं इन लोगों को जानती भी नहीं. अगर आपको एयरपोर्ट पर अपनी तस्वीरें खिंचवाने के लिए लोगों को बुलाना पड़े तो फिर आप किस तरह के सेलिब्रिटी हैं?”
जया बच्चन पर भड़के लोग
Advertisement
अब जया बच्चन ने जिस तरह से पैपराजी के ख़िलाफ़ अपनी नाराजगी जाहिर की है, उसके बाद से ही सोशल मीडिया पर बवाल मच गया है, लोग जमकर उन्हें ट्रोल कर रहे हैं. एक और यूजर ने लिखा, “कौन है ये बुढ़िया? रेलिवेंट बने रहने की कोशिश कर रही है. उसने एक सुपरस्टार से शादी की है इसलिए उसे कुछ फुटेज मिल रही है वरना उससे कहीं बड़े नाम गुमनामी में खो गए हैं.”
वहीं एक और यूजर ने लिखा, “जब भी वह बात करती है, उसने बच्चन परिवार को बदनाम किया है.”
इसके अलावा एक और यूजर ने लिखा, “जया जी को अच्छे कपड़े पहने पत्रकारों से कोई दिक्कत नहीं है. उन्हें गरीब फ्रीलांसरों से दिक्कत है! गरीबी नहीं, गरीबों को हटाओ में विश्वास रखने वाली जया जी.”
Advertisement
वहीं एक और यूजर ने लिखा, “वह बदतमीज़ और भयानक है. आप इसे जंगली कहते हैं?”
इतना ही नहीं एक और यूजर ने लिखा, “यह जंगली नहीं, क्लासलेस है. आप जानते हैं, जब मेरा मतलब क्लासलेस होता है, तो मैं असल में यह कहना चाहता हूँ कि वह अपने एटीट्यूड में बहुत बदतमीज़ और गुस्सैल औरत है.यहाँ वह खुद को एक क्लासी औरत के तौर पर दिखा रही है और दूसरों के कपड़ों के स्टाइल से उनमें फर्क कर रही है.”
Advertisement
कई बार ट्रोल हो चुकीं हैं जया बच्चन
बता दें कि ये पहली बार नहीं है, जब जया बच्चन अपने बयानों की वजह से ट्रोलर्स के निशाने पर आईं हो, इससे पहले भी वो कई बार आलोचनाओं का शिकार हो चुकी हैं. पिछले साल राज्यसभा में जया बच्चन ने जिस तरह से तत्कालीन उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ संग बच्चन सरनेम वाले मामले को लेकर बर्ताव किया था. उसकी वजह से काफ़ी हंगामा मच गया था. जया बच्चन को राज़्यसभा में जगदीप धनखड़ ने फटकार भी लगाई थी. सोशल मीडिया पर भी जया को जमकर ट्रोल किया गया था.
जया बच्चन का वर्क फ़्रंट
Advertisement
यह भी पढ़ें
बाक करें जया बच्चन के वर्क फ्रंट की तो जल्द ही वो संजय लीला भंसाली की फ़िल्म लव एंड वॉर में दिखाई देंगी. इस फ़िल्म में रणबीर कपूर ,आलिया भट्ट और विक्की कोशल भी अहम रोल में नज़र आएँगे. ये फ़िल्म साल 2026 में रिलीज़ होगी. इसके अलावा जया बच्चन, सिद्धांर्थ चर्तुवेदी और Wamiqa gabbi के साथ एक फिल्म में दिखाई देंगी,जिसका डायरेक्शन विकास बहल करने वाले हैं.