Advertisement

Loading Ad...

Janhvi Kapoor ने Shikhar Pahariya के साथ किए तिरुपति के दर्शन, इस अंदाज में नजर आए दोनों !

वहीं हाल ही में जान्हवी कपूर अपने कथित बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ आंध्र प्रदेश के प्रसिद्ध तिरुपति मंदिर में भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन करने पहुंचीं। यहां पहुंच कर उन्होंने शिखर पहाड़िया के साथ भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन किए। दोनों साथ में काफी खूबसूरत लग रहे थे।

Loading Ad...
बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कूपर आए दिन चर्चा में बनी ही रहती हैं, एक्ट्रेस कभी अपनी प्रोफेशनल लाइफ़ की वजह से ख़बरों में छाई रहती हैं, तो कभी अपनी पर्सनल लाइफ़ की वजह से ख़बरों में आ जाती हैं। जान्हवी कपूर कई बार अपने कथित बॉयफ़्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ भी स्पॉट होती ही रहती हैं।

वहीं हाल ही में जान्हवी कपूर  अपने कथित बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ आंध्र प्रदेश के प्रसिद्ध तिरुपति मंदिर में भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन करने पहुंचीं। यहां पहुंच कर उन्होंने शिखर पहाड़िया के साथ भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन किए। दोनों साथ में काफी खूबसूरत लग रहे थे।इस दौरान जान्हवी और शिखर दोनों पारंपरिक परिधान पहने हुए नजर आए। जान्हवी ने गहरे लाल-बैंगनी रंग की साड़ी के साथ इसी रंग का ब्लाउज पहना था। इसमें सफेद रंग का किनारा काफी अच्छा लग रहा था। साथ ही वो गले में सफेद हार से काफी मनमोहक लग रही थीं।
शिखर की बात करें तो वो साउथ के पारंपरिक परिधान, जिसमें नीचे सफेद धोती और ऊपर गमछा डाले नजर आए। दोनों को देखने के लिए तिरुपति मंदिर परिसर में काफी लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। मंदिर परिसर में पहुंचने पर जान्हवी में भगवान वेंकटेश्वर को दंडवत प्रणाम किया।बता दें कि जान्हवी कपूर पिछले कुछ समय से बिज़नेस मैन शिखर पहारिया को डेट कर रही हैं।

बचपन के प्रेमी कहे जाने वाले ये दोनों पिछले कुछ समय से एक-दूसरे के साथ अच्छे से रह रहे हैं। दरअसल जान्हवी को 'शिखर' नाम का पेंडेंट पहने हुए भी देखा गया था। अगर रिपोर्ट्स की मानें तो जान्हवी के बॉलीवुड में आने के बाद दोनों के बीच दूरियां आ गई थीं, लेकिन आखिरकार वो एक-दूसरे के पास वापस आ गए। सिर्फ़ जान्हवी ही नहीं, बल्कि जान्हवी का पूरा परिवार शिखर को बहुत पसंद करता है। मीडिया रिपोट्स  की माने तो  जान्हवी और शिखर 2025 के अंत तक शादी के बंधन में बंध सकते हैं। हालांकि, अभी तक कोई ऑफिशिली अनाउंसमेंट  नहीं की गई है।

बात करें जान्हवी कपूर के वर्क फ़्रंट की तो एक्ट्रेस के पास कई फ़िल्में हैं, बता दें कि जल्द ही जान्हवी कपूर एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ एक फ़िल्म में नज़र आने वाली है,  क्रॉस-कल्चरल रोमांस फिल्म ‘परम सुंदरी’ 25 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।फिल्म में सिद्धार्थ के किरदार का नाम 'परम' और जान्हवी के किरदार का नाम 'सुंदरी' रहता है।

इसके अलावा जान्हवी कपूर जल्द ही वरूण धवन के साथ सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी नाम की फ़िल्म में दिखाई देगी। इसके अलावा एक्ट्रेस के पास टाइगर के साथ Rambo नाम की फ़िल्म भी है। इतना ही नहीं वो जल्द ही Sunday और Peddi नाम की फिल्मों में भी नजर आने वाली हैं। वहीं वो साउथ एक्टर राम चरण और सूर्या के साथ भी फिल्म में नजर आएंगी। 

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...