Advertisement

Loading Ad...

Homebound: ‘मेरे रोंगटे खड़े कर दिए’, ईशान खट्टर की फिल्म का ट्रेलर रिलीज, Cannes में 9 मिनट तक बजी थी तालियां

Homebound Trailer: ईशान खट्टर, जान्हवी कपूर और विशाल जेठवा की फिल्म होमबाउंड का ट्रेलर रिलीज हो गया है, सोशल मीडिया पर लोग जमकर अपने रिएक्शन दे रहे हैं और ट्रेलर की तारीफ कर रहे हैं.

Photo: Instagarm@ishaankhatter
Loading Ad...

जाह्नवी, ईशान और विशाल जेठवा स्टारर फिल्म 'होमबाउंड' सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है. मेकर्स ने बुधवार को इसका ट्रेलर रिलीज कर दिया.

 होमबाउंड के ट्रेलर में क्या दिखाया गया है?

इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए ट्रेलर के कैप्शन में लिखा गया, "हमारे दिल का एक टुकड़ा पेश कर रहे हैं, उम्मीद है कि ये आपके दिल में जगह बना ले. होमबाउंड, ऑफिशियल ट्रेलर अब रिलीज हो चुका है. फिल्म 26 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.”

Loading Ad...

यह ट्रेलर न सिर्फ दोस्ती की मिठास दिखाता है, बल्कि समाज की कड़वी सच्चाइयों को भी उजागर करता है. ट्रेलर की शुरुआत ही दिल जीत लेती है  उत्तरी भारत के एक छोटे से गांव की पृष्ठभूमि पर आधारित इस फिल्म में दो बचपन के दोस्त, चंदन कुमार (विशाल जेठवा) और मोहम्मद शोएब अली (ईशान खट्टर), पुलिस भर्ती के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरते नजर आते हैं. दोनों का सपना पुलिस अधिकारी बनना है और इसके लिए दोनों मेहनत भी करते हैं. 

Loading Ad...

ट्रेलर में भेदभाव की आग, बेरोजगारी का बोझ और पहचान की तलाश जैसे मुद्दे इतनी बेबाकी से उभरते हैं कि रोंगटे खड़े हो जाते हैं. मस्ती-मजाक के पलों के बीच आंसू, और दोनों दोस्तों के बीच दोस्ती हर तूफान में बनी रहती है.

ट्रेलर देख क्या बोले फैंस?

Loading Ad...

फिल्म का ट्रेलर फैंस को काफी पसंद आ रहा है, सोशल मीडिया पर लोग जमकर रिएक्शन दे रहे हैं, एक यूजर ने लिखा, “ये ऐसी फ़िल्में हैं जो हमें सिनेमाघरों में देखनी चाहिए!! ये ऐसी कहानियाँ हैं जिन्हें हमें दर्शकों के रूप में बढ़ावा देना चाहिए.”

वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, “इस ट्रेलर को देखकर रो पड़ा! एक मध्यमवर्गीय परिवार से आने वाले एक महत्वाकांक्षी फिल्म निर्माता के रूप में, फिल्म स्कूल से रिजेक्ट होने के बाद, मैं इससे बहुत कुछ समझ सकता हूँ. इस तरह की फिल्मों और कहानियों को देखना और फिल्म निर्माताओं को सराहा जाना बहुत प्रेरणादायक है!”

इतना ही नहीं एक और यूजर ने लिखा, “अभी-अभी होमबाउंड का ट्रेलर देखा, और मैं दंग रह गया! ईशान वाकई कमाल के हैं—उनका अभिनय बेहद सहज और दमदार लग रहा है। पूरी फिल्म देखने का बेसब्री से इंतज़ार है; यह एक खूबसूरत और भावुक सफ़र लग रहा है। मुझे उन पर बहुत गर्व है!”

Loading Ad...

वहीं एक और यूजर ने लिखा, “1:42 ने मेरे रोंगटे खड़े कर दिए। यही तो मसान जैसी उत्कृष्ट कृति की खूबसूरती है. साल बीत गए, लेकिन खुशबू आज भी ताज़ा है.”

इसके अलावा एक और यूजर ने लिखा, “भाई ये होती है असली फिल्म, जो देश की हकीकत दिखाए.”

Loading Ad...

फिल्म की दमदार स्टारकास्ट

इस फिल्म में विशाल ने चंदन कुमार और ईशान ने मोहम्मद शोएब अली की भूमिका निभाई है, वहीं जाह्नवी फिल्म में सुधा भारती का किरदार निभा रही हैं. करण जौहर द्वारा निर्मित इस फिल्म में हर्षिका परमार भी अपनी अदाकारी का तड़का लगाने वाली हैं. 

कान्स 2025 में धूम मचा चुकी है फिल्म 

Loading Ad...

करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी यह फिल्म पहले ही कान्स 2025 में धूम मचा चुकी है, जहां इसे खूब वाहवाही मिली. Cannes में इसे स्टैंडिंग ओवेशन मिला था. लोगों ने 'होमबाउंड' देखने के बाद 9 मिनट तक खड़े होकर तालियां बजाईं थी.  वहीं, टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में भी इसकी चमक बरकरार रही. इस फेस्टिवल में होमबांउड पीपल्स चॉइस अवॉर्ड के लिए सेकेंड रनर-अप का अवॉर्ड मिला था. 

कब रिलीज़ होगी फिल्म?

यह भी पढ़ें

जाह्नवी, ईशान और विशाल जेठवा स्टारर फिल्म 'होमबाउंड'  26 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इस फिल्म से काफी उम्मीदें लगाई जा रही है. 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...