Advertisement

Loading Ad...

पाकिस्तान के दोस्त तुर्की को भारत ने सिखाया सबक, कलाकारों और शूटिंग पर लगाया बैन!

भारतीय फिल्म इंडस्ट्री ने तुर्की की भी कमर तोड़ दी है. बता दें कि AICWA यानि ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने तुर्की में किसी भी भारतीय फिल्म, टीवी शो की शूटिंग पर रोक लगा दी है. यूं कहें कि सीधा-सीधा बैन लगा दिया है. तुर्की में अब किसी भी भारतीय फिल्म और शो की शूटिंग नहीं की जाएगी.

Loading Ad...
पड़ोसी देश पाकिस्तान से दोस्ती निभा रहे तुर्की को भारत ने ज़ोरदार झटका दिया है. भारत-PAK तनाव के बीच तुर्की पाकिस्तान का साथ दे रहा है, जिसके बाद भारत ने भी तुर्की को ज़ोरदार सबक सिखाया है. 

भारत और पाकिस्तान की लड़ाई में तुर्की लगातार पाक को समर्थन दे रहा है, खबरें है कि तुर्की ने पाक को सैन्य मदद भी दी थी, वहीं अब भारत ने भी तुर्की की अक्ल ठिकाने लगा दी है. दरअसल भारत की तरफ़ से तुर्की के ख़िलाफ़ कई कड़े एक्शन लिए जा रहे हैं, अब भारत में पाकिस्तान की तरह तुर्की का भी बॉयकॉट शुरु हो गया है. 

तुर्की में नहीं होगी भारतीय फिल्मों-शो की शूटिंग!

दरअसल भारतीय फिल्म इंडस्ट्री ने तुर्की की भी कमर तोड़ दी है. बता दें कि AICWA यानी ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने तुर्की में किसी भी भारतीय फिल्म, टीवी शो की शूटिंग पर रोक लगा दी है. यूं कहें की सीधा सीधा बैन लगा दिया है. तुर्की में अब किसी भी भारतीय फिल्म और शो की शूटिंग नहीं की जाएगी. 

AICWA ने अपने एक्स अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर इसकी जानकारी दी है. जिसमें कहा गया है कि, ”हम हमेशा देश के साथ खड़े रहे हैं. तुर्की का पाकिस्तान के साथ खुला गठबंधन, खासकर आतंक और अस्थिरता के समय में, अनदेखा नहीं किया जा सकता. भारतीय फिल्म इंडस्ट्री ऐसे किसी भी देश का समर्थन या उससे जुड़ाव नहीं करेगा जो भारत की संप्रभुता के खिलाफ खड़ा हो.”

भारत में बैन हुए तुर्की कलाकार!

वहीं इसके अलावा भारत में तुर्की कलाकारों पर भी बैन लगा दिया गया है, ये बैन हमेशा के लिए लगाया गया है. साथ ही ACIWA ने तुर्की और अजरबैजानी कलाकारों के लिए तत्काल वीजा पर बैन लगाने की अपील की है और लोगों से इस फैसले का साथ देने के लिए कहा है. ACIWA ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी है. साथ ही सरकार से भी इसे लेकर अपील की है. 

बता दें कि ये फैसला भारत-पाकिस्तान तनाव के बाद तुर्की और अज़रबैजान के पाकिस्तान का समर्थन करने की वजह से हुआ है, तुर्की हमारे सामने दुश्मन देश की मदद कर रहा है. तो उसको मुंहतोड़ देना बेहद जरूरी है. भारत का ये रूख तुर्की की अर्थव्यवस्था पर ज़ोरदार प्रहार है. 

भारत में बैन पाक कलाकार!

तुर्की से पहले भारत ने पाकिस्तान पर पूरी तरह से बैन लगा दिया था. पाक कलाकारों को बॉलीवुड में बैन कर दिया गया है, इस साल 9 मई को पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान की फिल्म अबीर गुलाल को बैन कर दिया है. साथ ही एक्ट्रेस हानिया आमिर को भी दिलजीत दोसांझ की फिल्म सरदार जी से बाहर कर दिया गया है. इतना ही नही भारत में पाकिस्तानी कलाकारों के इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी बैन लगा दिया गया है. 

पाकिस्तान पर भारत की 'OTT स्ट्राइक'!
आपको बता दें कि पाकिस्तान पर 'ओटीटी स्ट्राइक' करते हुए भारत सरकार देश में पाकिस्तानी कंटेंट दिखाए जाने पर रोक लगा चुकी है. सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए सभी ओटीटी प्लेटफॉर्म को सख्त निर्देश दिए हैं चाहे वो फ्री हो या फिर पेड अब से ना पाक के गाने बजेंगे ना ही वेब सीरीज़, ना पॉडकास्ट, ना पाकिस्तानी ड्रामा और फिल्में देखे जा सकेंगे. सरकार की तरफ़ से साफ़ साफ़ निर्देश दिए गए हैं कि ये नियम तत्काल प्रभाव से लागू होने हैं. सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा को देखते हुए ये बड़ा कदम उठाया है.

ऑपरेशन सिंदूर के तहत लिया था बदला!
बता दें कि 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकी हमला हुआ था, जिसके बाद हर किसी ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से एक्शन लेने की मांग की थी. वही 7 मई को भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पहलगाम का बदला लिया था. इस ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान बौखला गया था और उसने इंडिया को निशना बानने की कोशिश की, हालांकि भारतीय सेना ने उसे नाकाम कर ज़ोरदार सबक सिखाया था, जिसके बाद से ही बॉलीवुड की बड़ी बड़ी हस्तियां ऑपरेशन सिंदूर पर अपनी प्रतिक्रिया दे रही हैं. अब अजय देवगन का बयान सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. 

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...