Advertisement

Loading Ad...

'मैं वापस आऊंगा' का टीजर रिलीज, रोंगटे खड़े कर देगी दिलजीत दोसांझ की ये फिल्म, फैंस बोले- 2026 की बेस्ट मूवी होगी

दिलजीत दोसांझ की फिल्म मैं वापस आऊंगा' का टीजर रिलीज हो गया है. जिसका डायरेक्शन इम्तियाज अली ने किया है, फिल्म में वेदांग रैना और शरवरी भी नज़र आएंगे.

Loading Ad...

एक्टर दिलजीत दोसांझ जल्द ही अपनी रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' लेकर आ रहे हैं. इस फिल्म में प्यार, अलगाव और लंबे इंतजार की भावनाओं को बखूबी से दर्शाया गया है. शुक्रवार को फिल्मi मेकर्स ने इसका टीजर जारी कर दिया है. 

टीज़र में क्या दिखाया गया है?

फिल्म के टीजर को काफी इंटेंस दिखाया गया है. इसमें पुराने समय की लव स्टोरी की झलक देखने को मिल रही है. इसमें शरवरी का अलग लुक देखने को मिलता है. इसकी शुरुआत दिलजीत दोसांझ और नसीरुद्दीन शाह के संवाद से होती है. इसमें नसीरुद्दीन बेड पर लेटे हैं और दिलजीत उनसे मिलने आते हैं. 

Loading Ad...

सीन के बैकग्राउंड में दिलजीत कहानी की हल्की झलक के बारे में बताते हैं, 'कहानी है रोमांटिक जो कई साल से दादाजी के दिमाग में चल रही है' और फिर कहानी पीछे जाती है, जहां शरवरी और वेदांग रैना की लव स्टोरी की झलक देखने को मिलती है और बाद में वेदांग रोते हुए ट्रेन से जाते हुए कहते हैं, 'मैं वापस आऊंगा.’ वहीं, टीजर के आखिरी में दिलजीत कहते हैं, "अगर जिंदा रहे तो लाइक, कमेंट, सब्सक्राइब, हैशटैग पार्टिशन.’

Loading Ad...

हालांकि, दिलजीत की इस लाइन से आभास होता है कि फिल्म की कहानी लव स्टोरी और भारत विभाजन पर आधारित हो सकती है.  वहीं, टीजर में वेदांग रैना का भावुक डायलॉग, "मैं वापस आऊंगा," फिल्म की पूरी कहानी का सार बताया जा रहा है. 

फैंस को कैसा लगा फिल्म का टीज़र

Loading Ad...

'मैं वापस आऊंगा' का टीजर दिलजीत समेत फिल्म के सभी कलाकारों ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. फिल्म का टीज़र फैंस को काफी पसंद आया है. एक यूजर ने लिखा, “Best movie of 2026 loading”

इसके अलावा एक और यूजर ने लिखा, “Surprise te surprise bhajii…tusi he ho asli dealer”

इतना ही नहीं एक और यूजर ने लिखा, “Goosebumps”

Loading Ad...

वहीं एक और यूजर ने लिखा, “Uffff.. can’t wait what’s coming”

इसके अलावा एक और यूजर ने लिखा, “Another blockbuster loading”

Loading Ad...

कौन कर रहा इस फिल्म का डायरेक्शन

बता दें कि इस फिल्म का डायरेक्शन इम्तियाज ने किया है, जो अपनी संवेदनशील कहानियों के लिए जाने जाते हैं. फिल्म का संगीत ए.आर. रहमान ने दिया और गीत इरशाद कामिल ने दिए हैं.  फिल्म में दिलजीत दोसांझ मुख्य भूमिका में नजर आएंगे. दिलजीत और इम्तियाज़ इससे पहले चमकीला नाम की फिल्म साथ में कर चुके हैं. Netflix पर रिलीज़ हुई इस फिल्म को काफी पसंद किया गया था. 

कब रिलीज़ होगी फिल्म

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

वहीं, समीर नायर, दीपक सेगल, मोहित चौधरी और शिबाशिष सरकार ने मिलकर इसका निर्माण कर किया है.  यह फिल्म एक भावनात्मक कहानी लेकर आ रही है, जिसे दर्शक 12 जून से सिनेमाघरों में देख सकेंगे. 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...