Advertisement

Loading Ad...

‘तुझे पाकिस्तान में आकर मारूंगा’, Dhurandhar के एक्टर को मिली धमकी, जानें कौन बना था आतंकी जहूर मिस्त्री?

धुरंधर में आतंकवादी जहूर मिस्त्री का किरदार निभाने वाले विवेक सिन्हा यूपी के बिजनौर जिले के धामुपर के रहने वाले हैं. धुरंधर के अलावा भी वो कई बड़े प्रोजेक्ट्स में काम कर चुके हैं.

Loading Ad...

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर ने ऐसा कमाल किया की मेकर्स इसका दूसरा पार्ट लेकर आ गए हैं, कुछ ही दिनों में फिल्म बॉक्स ऑफ़िस पर धमाल मचाने वाली है. लेकिन उससे पहले ही फिल्म के किरदार को जमकर गालियां पड़ रही हैं. इतना ही नहीं लोगों में उस किरदार को लेकर इस गुस्सा देखने को मिल रहा है कि उसे धमकियां भी मिल रही हैं, कोई बोल रहा है की आपको गालियां देने का मन कर रहा है, तो कोई कह रहा है कि तुझे पाकिस्तान में आकर मारुंगा. 

धुरंधर के किस एक्टर को पड़ रहीं गालियां?

आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म का कुछ दिनों पहले ही ट्रेलर हुआ था, जिसने हर किसी का दिल जीत लिया था. ट्रेलर के शुरुआत में एक आतंकवादी जहूर मिस्त्री को दिखाया गया था, जो अजय सान्याल(आर माधवन) से कहता है कि हिंदू एक डरपोक कॉम है.  इस डायलॉग ने लोगों में इस कदर गुस्सा भर दिया की फिल्म में इस आतंकवादी का रोल निभाने वाले विवेक सिन्हा को सोशल मीडिया पर जमकर गालियां पड़ रही हैं और साथ ही उन्हें धमकियां भी मिल रही हैं.

Loading Ad...

धुरंधर एक्टर को लोगों से मिल रही नफ़रत

Loading Ad...

धुरंधर में एक्टर विवेक सिन्हा ने आतंकवादी जहूर मिस्त्री का किरदार निभाया है. अब एक्टर ने बताया है कि उन्हें इस किरदार के लिए काफी नफ़रत मिल रही है. लोग उन्हें जमकर गालियां दे रहे हैं. हालांकि एक्टर दर्शकों के इस रिएक्शन से काफी ख़ुश हैं. साथ ही एक्टर ने इस बात पर भी रिएक्शन दिया कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि धुरंधर द रिवेंज के ट्रेलर की शुरुआत उनके किरदार से दो, उनके लिए कमाल की बात है कि फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर ने उनके डाय़लॉग से ट्रेलर का मूड सेट किया था. 

‘मुझे आपको देखकर बहुत गुस्सा आया’

Loading Ad...

एक्टर ने मीडिया से बात करते हुए कहा, 'मेरे काम के लिए कमाल का फीडबैक मिल रहा है. ये बात मैंने सोची ही नहीं थी. मुझे कम से कम 300 मैसेज आ चुके हैं, देश के अलग अलग कोने से. सभी मुझे अपनी भाषा में वीडियो बनाकर भेज रहे हैं, जिसमें वो मेरा डायलॉग बोल रहे हैं. वो बहुत खुश हुए, उन्हें काफी मजा आ रहा है. मुझे इंस्टाग्राम पर लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं, लगभग 1700 के करीब लोग मुझे तरह-तरह की बात लिख रहे हैं. एक लड़की का कमेंट मुझे बड़ा अच्छा लगा था.उसने लिखा था कि सर क्या मैं आपको 2-3 गालियां दे सकती हूं क्योंकि मुझे आपको देखकर बहुत गुस्सा आया. लेकिन मैं आपकी एक्टिंग की फैन हो गई. 

‘तुझे पाकिस्तान में आकर मारूंगा’

एक्टर ने आगे कहा, “मेरा मन हुआ कि मैं उससे कह दूं कि हां आप गाली दे सकती हो. इसके अलावा ऐसे तमाम कमेंट्स आए. एक ने लिखा कि तुझे पाकिस्तान में आकर मारूंगा. अधिक्तर कह रहे हैं कि आप असली आतंकवादी हो. ये मेरे लिए किसी कॉम्पिमेंट से कम नहीं है. मुझे ये नफरत मिलकर अच्छा लग रहा है कि उस किरदार के लिए लोगों में कितना गुस्सा है.”

Loading Ad...

जानें कौन बना था जहूर मिस्त्री?

बता दें कि धुरंधर में आतंकवादी जहूर मिस्त्री का किरदार निभाने वाले विवेक सिन्हा यूपी के बिजनौर जिले के धामुपर के रहने वाले हैं. धुरंधर के अलावा भी वो कई बड़े प्रोजेक्ट्स में काम कर चुके हैं. उन्होंने दिल्ली क्राइम सीज़न 3, और तांडव जैसी वेब सीरीज़ में काम किया है. इसके अलावा वो मनोज बाजपेयी की फिल्म एक ही बंदा काफी है में भी नजर आ चुके हैं. 

विदेशों में भी धुरंधर 2 ने किया कमाल

Loading Ad...

अमेरिका-इजराइल और ईरान युद्ध के बीच धुरंधर 2 को विदेशों में भी शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है. ख़ासकर नॉर्थ अमेरिका और कनाडा में ओपनिंग वीकेंड के लिए लगभग 3 मिलियन डॉलर की कमाई का अंदाजा लगाया जा रहा है.इसमें क़रीब 1 मिलियन डॉलर सिर्फ प्रीमियर शो से आने की उम्मीद है. 

'धुरंधर' की री-रिलीज से बना माहौल

फिल्म के सीक्वल से पहले धुरंधर का पहला भाग भी दोबारा थियेटर्स में रिलीज किया गया है. यह फिल्म पहले ही दुनियाभर में लगभग 1350 करोड़ रुपए कमा चुकी थी.अब इसे दुनिया भर में करीब 1200 स्क्रीन्स पर दोबारा दिखाया जा रहा है, जिससे सीक्वल को लेकर एक्साइटमेंट और बढ़ गया है. 

Loading Ad...

दूसरे पार्ट में कौन-कौन नज़र आएगा?

बता दें कि फिल्म के पहले पार्ट में रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, आर माधवन, संजय दत्त, सारा अर्जुन और राकेश बेदी जैसे स्टार्स दिखाई दिए थे. वहीं इसके दूसरे पार्ट में अक्षय खन्ना को छोड़कर पूरी सारी कास्ट एक बार फिर से दिखाई देगी. खबरें हैं कि फिल्म में इमरान हाशमी भी अहम रोल में नज़र आएंगे. 

धुरंधर 2 में यामी गौतम-विक्की कौशल का केमियो

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

धुरंधर 2 में कुछ स्टार्स केमियो में भी करते नज़र आ सकते हैं, खबरें है कि फिल्म में यामी गौतम और विक्की कौशल भी केमियो करते नज़र आएंगे. बताया जा रहा है कि फिल्म में उनका ख़ास रोल होगा. खैर देखने वाली बात तो अब ये होगी की 19 मार्च को ये फिल्म क्या धमाल मचाती है. 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...