Advertisement
‘मुझे ऑफर दिया, लेकिन अफ़सोस…’, Raid 2 रिजेक्ट करने पर इलियाना डीक्रूज ने दिया बड़ा बयान, बोलीं- मेरी जिम्मेदारियां बिल्कुल अलग हैं
इलियाना डीक्रूज एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ने इस फिल्म रेड 2 को रिजेक्ट करने पर अपना रिएक्शन दिया है. एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया के ज़रिए फिल्म रेड 2 में काम ना करने की वजह का खुलासा है.
Advertisement
अजय देवगन और वाणी कपूर की फिल्म रेड 2 बॉक्स ऑफ़िस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है. फिल्म में अजय देवगन के साथ रितेश देशमुख और वाणी कपूर अहम रोल में नज़र आए हैं. फिल्म में वाणी कपूर की जगह पहले इलियाना डीक्रूज नज़र आने वाली थी, लेकिन एक्ट्रेस ने इस फिल्म को रिजेक्ट कर दिया था.
रेड 2 रिजेक्ट करने पर क्या बोलीं इलियाना!
वहीं अब इलियाना डीक्रूज एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं. एक्ट्रेस ने बताया है कि आख़िर उन्होंने इस फिल्म को क्यों रिजेक्ट किया था. एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया के ज़रिए इस फिल्म रेड 2 को रिजेक्ट करने की वजह बताई है. हाल ही में इलियाना डिक्रूज ने अपने फैंस के साथ एक सवाल-जवाब सेशन किया था. इसमें एक फैन ने उनके कमबैक को लेकर सवाल पूछा और कहा कि उन्हें 'रेड 2' और बाकी फिल्मों में उनकी कमी खल रही है.
इसका जवाब देते हुए इलियाना ने लिखा ''मुझे भी फिल्मों में काम करना बहुत याद आता है और मैं 'रेड 2' का हिस्सा बनना चाहती थी. 'रेड' मेरे लिए एक खास फिल्म थी और उसमें मालिनी का किरदार निभाना और डायरेक्टर राजकुमार गुप्ता और एक्टर अजय देवगन के साथ काम करना बहुत खास अनुभव रहा. ‘रेड 2' के मेकर्स ने मुझे फिल्म का ऑफर दिया था, लेकिन अफसोस की बात है कि हम शूटिंग का टाइम फिक्स नहीं कर पाए, क्योंकि उस समय मैंने अपने बच्चे को जन्म दिया था और इस वक्त मेरी जिम्मेदारियां बिल्कुल अलग हैं.’’
Advertisement
इलियाना ने आगे लिखा “जहां तक बात है, तो मैंने जितने भी प्रोमो देखे हैं, उनमें वाणी बहुत खूबसूरत लगीं. मुझे पूरा यकीन है कि उन्होंने अपने किरदार में अपनी अलग और प्यारी छाप छोड़ी होगी. उम्मीद है कि अब किसी के मन में कोई गलतफहमी नहीं होगी.’’
Advertisement
इसके अलावा एक फैन ने एक्ट्रेस से पूछा था मां बनने की सबसे अच्छी बात क्या है और क्या यह वैसा ही अनुभव है जैसा उन्होंने सोचा था? इस सवाल पर एक्ट्रेस ने कहा ''यह अब तक की सबसे मुश्किल चीज रही है जो मैंने की है. ये वैसा बिल्कुल नहीं था जैसा मैंने सोचा था. इसमें बहुत ज्यादा समय और एनर्जी लगती है. दिन-रात 24 घंटे, कभी छुट्टी नहीं मिलती. लेकिन जब मेरा बेटा मुस्कुराता है, मुझे गले लगाता है, या मैं जब उसे देखती हूं तो ऐसा लगता है जैसे मैं सुपरवुमन हूं.’’
Advertisement
इलियाना के फिल्म रिजेक्ट करने पर क्या बोले डायरेक्टर!
बता दें कि इससे पहले फिल्म के डायरेक्टर राज कुमार गुप्ता ने इलियाना की जगह वाणी कपूर को कास्ट करने के पीछे वजह बताई थी. एक इंटरव्यू के दौरान डायरेक्टर ने कहा था “इलियाना शादीशुदा हैं और वो अपनी फैमिली के साथ विदेश शिफ्ट हो गई हैं. उनकी खुद की प्रायोर्टीज थी लेकिन उनके साथ काम करते वक्त हमें बेहद अच्छा लगा और वो रेड वर्ल्ड का हमेशा हिस्सा रहेंगी. इलियाना 2018 में फिल्म रेड का हिस्सा थी और अब 'रेड 2' में वाणी कपूर हैं तो दोनों को लेकर आसपास कोई भी निगेटिविटी नहीं है.”
रेड 2 ने बॉक्स ऑफ़िस पर कमाए इतने करोड़!
बता दें कि अजय देवगन की फिल्म रेड 2 को रिलीज हुए एक महीना पूरा हो चुका है और ये फिल्म बॉक्स ऑफ़िस पर शानदार कमाई कर रही है. फिल्म ने अब तक 166 करोड़ रूपए का कारोबार कर लिया है. फिल्म ने 31वें दिन भी 1.50 करोड़ की कमाई की है. कहना ग़लत नहीं होगा कि फिल्म बॉक्स ऑफ़िस पर अभी भी मजबूती से टिकी हुई है.
यह भी पढ़ें
दोबारा मां बनने वाली हैं इलियाना!
बात करें इलियाना की पर्सनल लाइफ की तो एक्ट्रेस ने माइकल से 2023 में गुपचुप तरीके से शादी की थी. इसके बाद उन्होंने अप्रैल 2023 में अपने पहले बच्चे का स्वागत किया. एक्ट्रेस दूसरी बार मां बनने वाली हैं. हाल ही में उन्होंने बेबी बंप के साथ फोटो शेयर की थी.