Advertisement

Loading Ad...

‘मुझे सिंपैथी नहीं चाहिए…’, राजपाल यादव ने सलमान खान-अजय देवगन से मिली मदद पर क्यों दिया ऐसा बयान?

राजपाल यादव चेक बाउंस मामले में तिहाड़ जेल में थे, जहां से अंतरिम जमानत पर वो रिहा हो गए हैं, जेल से बाहर आने के बाद राजपाल यादव ने कई एक्टर्स द्वारा मदद किए जाने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है.

Loading Ad...

राजपाल यादव को चेक बाउंस मामले में तिहाड़ जेल से अंतरिम ज़मानत मिल गई है. जब एक्टर ने सालों पुराने चेक बाउंस केस में सरेंडर किया था, तब उनकी मदद के लिए कई बड़े स्टार्स आगे आए थे. राजपल यादव के बुरे वक्त में कई फिल्मी हस्तियों ने उनका हाथ थामा था, ऐसी चर्चा थी कि सलमान खान, अजय देवगन,  अक्षय कुमार, वरुण धवन समेत कई स्टार्स ने राजपाल यादव की मदद की थी. इतना ही नहीं कुछ फिल्ममेकर्स ने उन्हें फिल्में भी ऑफ़र की थी. 

‘मुझे विश्वास है कि हर कोई मेरे साथ है’

अब जेल से बाहर आने के बाद राजपाल यादव ने एक लीडिंग वेबसाइट के साथ बातचीत में इंडस्ट्री से मिले सपोर्ट के बारे बात की है. एक्टर ने कहा, यह मामला पहली बार 2012 में मीडिया में आया था. रिपोर्ट्स में कहा गया था, ‘राजपाल यादव एक फ्रॉड हैं. तब से मुझे हर साल कम से कम 10 फिल्में मिली हैं. अगर मैं फ्रॉड होता तो कोई मेरे साथ काम क्यों करता? इंडस्ट्री को ये साबित करने की जरूरत नहीं है कि वे मेरे साथ हैं, मुझे विश्वास है कि हर कोई मेरे साथ है.

Loading Ad...

‘मुझे सिंपैथी नहीं चाहिए’

Loading Ad...

राजपाल यादव ने इंडस्ट्री से जुड़े उन लोगों का नाम लेने से इंकार किया, जिन्होंने उनकी मदद की. इसके साथ ही एक्टर ने ये तक कह दिया की उन्हें की सिंपैथी नहीं चाहिए. एक्टर ने कहा, “मैं सभी मदद की इज्जत करता हूं, लेकिन मुझे सिंपैथी नहीं चाहिए.”

जानें क्या है मामला?

Loading Ad...

दरअसल, राजपाल यादव ने 2010 में अपनी डायरेक्टोरियल फिल्म 'अता-पता लापता' बनाने के लिए मेसर्स मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड से लगभग पांच करोड़ रुपए का लोन लिया था. फिल्म आर्थिक रूप से सफल नहीं हुई,  हालांकि फिल्म के फ्लॉप होने के बाद वो ये लोन नहीं चुका पाए. ये लोन ब्याज और जुर्माने के साथ 9 करोड़ रुपए हो गया. इसके बाद नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट की धारा 138 के तहत उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया. दिल्ली हाईकोर्ट ने उन्हें कई अवसर दिए, लेकिन बार-बार भुगतान न करने के कारण अदालत ने उन्हें नोटिस जारी किया और 4 फरवरी को आत्मसमर्पण करने का आदेश दिया था. 

मदद के लिए आगे आए थे सलमान-अजय 

बता दें कि सलमान खान, अजय देवगन, वरुण धवन, Guru Randhwa,  समेत कई हस्तियां राजपाल यादव की मदद के लिए आगे आए थे. जिसका खुलासा राजपाल यादव के मैनेजर गोल्डी ने किया था. मैनेजर ने कहा था, “बहुत से लोग राजपाल यादव की मदद के लिए आगे आए हैं. सोनू सूद, सलमान खान और अजय देवगन जैसे एक्टर्स ने अपना सपोर्ट दिया है. रतन नैन, वरुण धवन…इस बार बहुत से लोग उनकी मदद के लिए आगे आए, जिसकी राजपाल ने बहुत तारीफ़ की.”

Loading Ad...

सोनू सूद ने की थी इंडस्ट्री से एकजुटता की अपील

समाज सेवा में बड़ा योगदान देने वाले सोनू सूद ने अब इंडस्ट्री के लोगों की मदद करने का फैसला लिया था. एक्टर इस बात से बहुत दुखी हैं कि दशकों से सबको गुदगुदाने वाला एक्टर राजपाल यादव पैसों की तंगी से जूझ रहा है और जेल की सलाखों के पीछे है. एक्टर को सपोर्ट करते हुए सोनू सूद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा था, "राजपाल यादव एक प्रतिभाशाली अभिनेता हैं जिन्होंने वर्षों तक हमारे उद्योग को अविस्मरणीय योगदान दिया है. कभी-कभी जीवन अन्यायपूर्ण हो जाता है, प्रतिभा की वजह से नहीं, बल्कि समय के क्रूर होने की वजह से."

उन्होंने आगे लिखा था, "वह मेरी फिल्म का हिस्सा होंगे, और मेरा मानना है कि यह हम सभी के लिए निर्माताओं, निर्देशकों, सहकर्मियों के लिए एकजुट होने का क्षण है. भविष्य के कार्यों के बदले समायोजित की जाने वाली एक छोटी सी साइनिंग राशि दान नहीं, बल्कि सम्मान है. जब हमारे अपने किसी व्यक्ति को कठिन दौर से गुजरना पड़ता है, तो इंडस्ट्री को उसे यह याद दिलाना चाहिए कि वह अकेला नहीं है. इसी तरह हम यह दिखा सकते हैं कि हम सिर्फ एक इंडस्ट्री से कहीं अधिक हैं."

Loading Ad...

कब होगी मामले की अगली सुनवाई 

यह भी पढ़ें

बता दें कि चेक बाउंस मामले में अभिनेता तिहाड़ जेल में थे, जहां से अंतरिम जमानत पर रिहा हुए हैं. इस मामले की अगली सुनवाई 18 मार्च को होगी. 

अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...