Advertisement

Loading Ad...

ऋतिक रोशन की ‘वॉर 2’ ने रचा सबसे बड़ा इतिहास, सलमान, शाहरुख और आमिर को चटाई धूल!

व़ॉर 2 ने रिलीज़ के पहले ही एक ऐसा रिकॉर्ड बना दिया है जो अब तक के इतिहास में कोई भी भारतीय फिल्म नहीं बना सकी है. ऋतिक रोशन की वॉर 2 ने तीनों Khans को एक बड़े इस मामले में धूल चटा दी है,जो कारनामा ऋतिक ने वॉर के ज़रिए किया है, वो खान भी करने के बारे में सोच भी नहीं पाए हैं.

Loading Ad...

ऋतिक रोशन, जूनियर एनटीआर और किराया आडवाणी की फिल्म वॉर 2 इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है. कुछ दिनों पहले ही  साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर के जन्मदिन के मौके पर व़ॉर 2 का टीजर रिलीज किया गया था. जिसकी खूब चर्चा हुई थी. सोशल मीडिया पर वॉर 2 के टीजर को गजब का रिस्पांस मिला था. ऋतिक रोशन, जूनियर एनटीआर और किराया आडवाणी तीनों के लुक ही खूब चर्चा हुई थी. सिर्फ टीज़र देखकर ही लोगों ने फिल्म के ब्लॉकबस्टर होने की भविष्य वाणी कर दी थी. 

वॉर 2 ने रचा बड़ा इतिहास!
वहीं इस बीच सुनने में आ रहा है कि व़ॉर 2 ने रिलीज़ के पहले ही एक ऐसा रिकॉर्ड बना दिया है जो अब तक के इतिहास में कोई भी भारतीय फिल्म नहीं बना सकी है. ऋतिक रोशन की वॉर 2 रिलीज़ के लिए तैयार है. फिल्म की रिलीज़ में लगभग एक महीना बचा है और इसने थियेटर्स पर दस्तक देने से पहले ही एक बड़ा रिकॉर्ड सेट कर दिया है. आदित्य चोपड़ा के प्रोडक्शन हाउस यशराज फिल्म्स में बनी ये फिल्म दुनियाभर में कुल 7500 स्क्रीन्स पर रिलीज़ की जाएगी. ऐसा पहले कभी भी किसी भी हिंदी फिल्म के साथ देखने को नहीं मिला है. ये पहला मौका है जब किसी फिल्म को दुनियाभर में इतने बड़े पैमाने पर रिलीज़ किया जाएगा. 

ऋतिक ने Khans को छोड़ा पीछे!
बता दें कि अभी तक दुनियाभर में इतने बड़े पैमाने पर अगर कोई भारतीय फिल्म अभी तक रिलीज़ हुई थी, तो वो थी सलमान खान की फिल्म टाइगर 3, जिसे दुनियाभर में 5200 स्क्रीन्स पर रिलीज़ किया गया था. वहीं शाहरुख की पठान को 5000 और जवान को 4900 स्क्रीन्स पर रिलीज़ किया गया था. इसके अलावा आमिर की ठग्स ऑफ हिंदोस्तान को 4700 स्क्रीन्स पर रिलीज़ किया गया था. लेकिन अब ऋतिक रोशन की वॉर 2 ने तीनों Khans को इस मामले में धूल चटा दी है,जो कारनामा ऋतिक ने वॉर के ज़रिए किया है, वो खान भी करने के बारे में सोच भी नहीं पाए हैं. 

Loading Ad...

रिलीज़ से पहले वॉर 2 ने कमाए करोड़ों!
फिल्म वॉर 2 ने रिलीज़ से पहले ही 100 करोड़ की कमाई कर डाली है. मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि ऋतिक और जूनियर एनटीआर  की फिल्म वॉर 2 के लिए मेकर्स ने तेलुगु वर्जन के लिए धांसू डील फ़ाइनल की है. खबरों की मानें तो टॉलीवुड प्रोड्यूसर नागा वामसी और सुनील नारंग अब वॉर 2 के लिए तेलुगु राइट्स को हासिल करने में लगे हुए हैं. 

Loading Ad...

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि वॉर 2 के तेलुगु राइट्स को 85 से 100 करोड़ रूपए में बेचा जा हा है. साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर की पॉपुलैरिटी को देखते हुए इस फिल्म के राइट्स को इतनी महंगी रकम में खरीदा जा रहा है. बताया जा रहा है कि ये अपने आप में एक बड़ा रिकॉर्ड है जो किसी बॉलीवुड फिल्म के इतनी मोटी रकम में तेलुगु राइट्स खरीदे जाने की बात हो रही है. 

ऋतिक-जूनियर एनटीआर में होगी जबरदस्त टक्कर!
फिल्म में जूनियर एनटीआर विलेन की भूमिका निभा रहे हैं. वहीं ऋतिक अपने पुराने किरदार रॉ एजेंट मेजर कबीर धालीवाल के किरदार में लौट रहे हैं. दोनों आमने-सामने एक-दूसरे को टक्कर देंगे. इस फिल्म में कियारा आडवाणी भी अहम भूमिका में नजर आएंगी, जो ऋतिक के साथ रोमांस करती नजर आएंगी. 

Loading Ad...

इस दिन रिलीज होगी वॉर 2!
बता दें कि वॉर 2 का डायरेक्शन अयान मुखर्जी कर रहे हैं, जो ब्रह्मास्त्र जैसी फिल्म के लिए जाने जाते हैं. ये फिल्म 14 अगस्त को हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ में सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी. फिल्म को काफी बड़ लेवल पर शूट किया गया है. 200 करोड़ के बजट में बनी वॉर 2 में जबरदस्त एक्शन सीन दिखाई देने वाले हैं. 

यशराज स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा है वॉर 2
ये फिल्म यशराज स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा है, जिसमें पहले 'एक था टाइगर', 'टाइगर जिंदा है', 'वॉर' और 'पठान' जैसी दमदार फिल्में आ चुकी हैं. वर्कफ्रंट की बात करें तो ऋतिक रोशन को पिछली बार फिल्म 'फाइटर' में देखा गया था. 'वॉर 2' के अलावा ऋतिक की झोली में 'कृष 4' भी है, जिसके जरीए वो बॉक्स ऑफ़िस पर धमाल मचाने वाले हैं. 

यह भी पढ़ें

वॉर ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया था धमाल!
बता दें कि साल 2019 में रिलीज़ हुई वॉर में ऋतिक रोशन के साथ टाइगर श्रॉफ अहम रोल में नज़र आए थे. वहीं फिल्म में वाणी कपूर ऋतिक के अपोज़िट नज़र आई थी. इस फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफ़िस पर 300 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी और साल 2019 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी थी. खैर देखने वाली बात तो अब ये होगी की वॉर 2 बॉक्स ऑफ़िस पर क्या कमाल करती है. 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...