Advertisement

Loading Ad...

Akshay Kumar की Housefull 5 ने पहले दिन रचा इतिहास, तोड़ डाले इन फिल्मों के रिकॉर्ड!

हाउसफुल 5 ने पहले दिन बॉक्स ऑफ़िस पर रिकॉर्ड तोड़ बिज़नेस किया है. अक्षय कुमार की इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर धांसू कमाई कर कई बड़ी फिल्मों को धूल भी चटा दी है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो हाउसफुल 5 ने पहले दिन 23 करोड़ की कमाई की है.

Loading Ad...

अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और अभिषेक बच्चन की फिल्म हाउसफुल 5 का फैंस बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, अब फाइनली लोगों का इंतजार ख़त्म हो गया है. थियेटर्स पर बॉलीवुड की सबसे बड़ी कॉमेडी फिल्म फिल्म रिलीज हो गई है. बॉलीवुड में अब तक कई कॉमेडी फिल्में रिलीज हुईं हैं, लेकिन अक्षय कुमार की हाउसफुल 5 ने रिलीज़ होते ही बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर दिया है. 

हाउसफुल 5 ने पहले दिन कमाए इतने करोड़!
फिल्म की रिलीज के बाद हर किसी को इंतजार रहता है, उसके बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन का. हर कोई जानना चाहता है की हाउसफुल 5 ने पहले दिन बॉक्स ऑफ़िस पर कितने करोड़ का बिज़नेस किया है. बता दें कि अक्षय कुमार की इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर अच्छी कमाई की है, साथ ही इस फिल्म ने बॉक्स ऑफ़िस पर कई फिल्मों को धूल भी चटा दी है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो हाउसफुल 5 ने पहले दिन 23 करोड़ की कमाई की है. इस आंकड़े को अच्छा माना जा रहा है. 

रेड 2 और जाट को चटाई धूल!
बता दें कि हाउसफुल 5 ने पहले दिन 23 करोड़ की कमाई कर इस साल रिलीज़ हुईं कई फिल्मों के ओपनिंग डे कलेक्शन को मात दे दी है. 1 मई को रिलीज़ हुई अजय देवगन की फिल्म रेड 2 ने पहले दिन 19. 71 करोड़ की कमाई की थी. लेकिन खिलाड़ी कुमार ने रेड 2 का रिक़ॉर्ड तोड़ साल 2025 की तीसरी सबसे बड़ी ओपनर का ख़िताब अपने नाम कर लिया है, इतना ही नहीं सनी देओल की जाट को भी करारी मात दी है, जिसने पहले दिन 9.62 करोड़ की कमाई की थी. हाउसफुल 4 से आगे सिर्फ विक्की कौशल की छावा और सलमान खान की सिकंदर हैं. जिन्होंने पहले दिन बॉक्स ऑफ़िस 33. 10 करोड़ और 27.50 करोड़ की कमाई की थी. 

Loading Ad...

अक्षय कुमार ने ख़ुद की फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड
अक्षय कुमार ने हाउसफुल 5 के ज़रिए ख़ुद की कई फिल्मों को भी हार का स्वाद चखा दिया है, इस साल रिलीज़ हुई एक्टर की फिल्म स्काई फोर्स ने 11.50 करोड़ की ओपनिंग ली थी. वहीं केसरी चैप्टर 2 ने पहले दिन 7.84 करोड़ की कमाई की थी. वहीं साल 2019 में रिलीज़ हुई अक्षय की फिल्म हाउसफुल 4 ने 19.08 करोड़ की कमाई की थी. कहना ग़लत नहीं होगा की हाउसफुल 5 ने कई बड़ी फिल्मों को हरा दिया है. सोशल मीडिया पर हाउसफुल 5 को जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा हैं, किसी ने इस फिल्म को पैसा वसूल बता दिया है. तो किसी ने इसे मास एंटरटेनर बताया है. 

Loading Ad...

कैसी है फिल्म की कहानी? 
फिल्म की कहानी एक क्रूज शिप से शुरू होती है. जहां एक अरबपति अपने 100वें जन्मदिन के मौके पर अपनी पूरी संपत्ति 'जॉली' नाम के व्यक्ति को देने की घोषणा करता है. हालांकि, कहानी में बड़ा ट्विस्ट आता है, जब एक नहीं, तीन लोग अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और अभिषेक बच्चन खुद को जॉली बताते हैं. इस भ्रम के दौरान ही उस अरबपति की हत्या हो जाती है.  इसके बाद फिल्म की स्टोरी में एक रहस्यमय मोड़ आता है. फिर दो पुलिस अधिकारी संजय दत्त और जैकी श्रॉफ इस मर्डर की जांच में जुट जाते हैं. इससे आगे की कहानी जानने के लिए आपको थियेटर्स जाना होगा. 

पब्लिक को कैसी लगी हाउसफुल 5!
हाउसफुल 5 को फैंस और क्रिटिक्स की तरफ़ से बढ़िया रिएक्शन मिले हैं. फिल्म में कॉमेडी के साथ साथ सस्पेंस, रोमांच और धमाकेदार ट्विस्ट का तगड़ा कॉम्बिनेशन है. फिल्म का फर्स्ट हाफ कॉमेडी से भरपूर है, वहीं सेकेंड हाफ में सस्पेंस और रोमांच  देखने को मिला है. ये फिल्म आपका मनोरंजन में करने में सफल होगी. 

Loading Ad...

फिल्म के अंदर दो क्लाइमैक्स हैं. फिल्म में दो वर्जन हाउसफुल 5A और हाउसफुल 5B है. दोनों वर्जनस की स्टोरीलाइन एक जैसी है, बस इसके 20-25 मिनट के क्लाइमैक्स में अंतर है. दोनों वर्जन में अलग अलग किलर है. जिसकी वजह से फिल्म का क्लाइमैक्स भी कमाल का है. कुछ जगहों पर फिल्म थोड़ी स्लो लगती है. लेकिन अक्षय की कॉमिक टाइमिंग फिल्म में जान डाल देती है. 

हाउसफुल 5 की दमदार स्टारकास्ट!
बता दें कि हाउसफुल 5 में लंबी चौड़ी स्टारकास्ट दिखाई दी है. फिल्म में अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख, संजय दत्त, फरदीन खान, नाना पाटेकर, जैकी श्रॉफ, डिनो मोरिया, चंकी पांडे, जॉनी लीवर, श्रेयस तलपड़े, निकितिन धीर, रंजीत, आकाशदीप साबिर, जैकलीन फर्नांडिज, नर्गिस फाखरी, चित्रांगदा सिंह और सौंदर्य शर्मा नजर आए हैं. इसके अलावा फिल्म में और भी कई स्टार्स देखने को मिले हैं. 

यह भी पढ़ें

बता दें कि हाउसफुल 5 को तरुण मनसुखानी ने डायरेक्ट किया है, जो कि इससे पहले दोस्ताना और ड्राइव का डायरेक्शन कर चुके हैं, वहीं इस फिल्म को साजिद नाडियाडवाला ने प्रोड्यूस किया है. कॉमेडी से भरपूर इस फिल्म को 225 करोड़ के बजट में बनाया गया है. फिल्म को बड़े लेवल पर रिलीज़ किया गया है. ऐसे में देखने वाली बात तो अब ये होगी की हाउसफुल 5 बॉक्स ऑफ़िस पर कितने दिनों टिकी रहती है.

अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...