Advertisement

Loading Ad...

Housefull 5 Big Twist: हर थिएटर में दिखेंगे अलग-अलग किलर, क्लाइमेक्स भी होगा जबरदस्त!

हाउसफुल 5 के क्लाइमेक्स को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है, जिसे जानने के बाद फैंस एक दम हैरान रह जाएंगे. दरअसल फिल्म के प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला ने हाल ही में हाउसफुल 4 के ट्रेलर लॉन्च पर फिल्म के क्लाइमेक्स को लेकर बड़ा खुलासा किया है कि हाउसफुल 5 का क्लाइमेक्स अलग होगा, जो इस बात पर निर्भर करेगा कि फिल्म किस थिएटर में दिखाई जाएगी.

Loading Ad...
अक्षय कुमार की सबसे पॉपुलर फ्रेंचाइजी हाउसफुल का पांचवा पार्ट काफी दिनों से चर्चा में बना रहा है. अक्षय कुमार एक बाक फिर से लोगों को हंसाने के लिए तैयार हैं, एक्टर जब जब कॉमेडी का डोज़ लेते हैं तो बॉक्स ऑफ़िस पर करोड़ों छापते हैं. 

एक्टर की फिल्म हाउसफुल 5 का फैंस बड़ी ही बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे, अब इस फिल्म को देखने का इंतज़ाम ख़त्म होने जा रहा है. कुछ दिनों पहले ही इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था, जो की लोगों को काफी पसंद आया था, ट्रेलर में  फिल्म की पूरी कास्ट धमाल मचाती नज़र आई थी. फिल्म के अंदर दिन 10 नहीं, 15 नहीं बल्कि पूरे 18 जाने माने मंजे हुए स्टार्स नज़र आने वाले हैं. ट्रेलर में सारे एक्टर्स क्रूज़ पर दिखाए दिए थे. जहां पर एक मर्डर होता है. मर्डर करने वाला किलर मुखौटा लगाए नज़र आ रहा है. अब कौन ये किलर है इसे देखने के लिए दर्शकों को 6 जून को थियेटर्स जाना होगा. जिसके बाद ही पता चलेगा की आख़िर ये किलर कौन है. 

हाउसफुल 5 में होंगे अलग-अलग किलर!

वहीं हाउसफुल 5 के क्लाइमेक्स को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है, जिसे जानने के बाद फैंस एक दम हैरान रह जाएंगे. दरअसल फिल्म के प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला ने हाल ही में हाउसफुल 4 के ट्रेलर लॉन्च पर फिल्म के क्लाइमेक्स को लेकर बड़ा खुलासा किया है कि हाउसफुल 5 का क्लाइमेक्स अलग होगा, जो इस बात पर निर्भर करेगा कि फिल्म किस थिएटर में दिखाई जाएगी.  उन्होंने लॉन्च पर कहा कि “मैं पिछले 30 सालों से एक आइडिया पर काम कर रहा हूं कि कैसे एक ऐसा थ्रिलर बनाया जाए, जिसमें एक्स फैक्टर हो और जो दर्शकों को थिएटर से बाहर निकलने के बाद भी लंबे समय तक बात करने पर मजबूर कर दे. इसलिए मैं एक ऐसी कहानी लेकर आया, जिसमें हर थिएटर में एक अलग किलर होगा.”

साजिद नाडियाडवाला ने आगे कहा कि  “अगर आप इसे गेयटी में देखेंगे, तो इसमें क्लाइमैक्स में आपको अलग किलर देखने को मिलेगा. पीवीआर स्क्रीन नंबर 4 में, आपको एक अलग हत्यारा दिखाई देगा और पीवीआर स्क्रीन नंबर 5 में कोई और दोषी होगा. कुल मिलाकर जब भी आप इस मूवी को अलग अलग थियेटर में देखेंगे, तो आपको अलग ही एंडिंग देखने को मिलेगी. ये कॉन्सेप्ट पहली बार भारत में पेश किया जाएगा.  रोमांच बनाए रखने के लिए फिल्म के आधे कलाकारों को नहीं पता कि हत्यारे कौन हैं.  शूटिंग पूरी होने तक फिल्म के आधे कलाकारों को इस ट्विस्ट के बारे में पता नहीं था.”


हाउसफुल 5 की दमदार स्टारकास्ट!

बता दें कि हाउसफुल 5 में  लंबी चौड़ी स्टारकास्ट दिखाई देने वाली है. फिल्म में अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख, संजय दत्त, फरदीन खान, नाना पाटेकर, जैकी श्रॉफ, डिनो मोरिया, चंकी पांडे, जॉनी लीवर, श्रेयस तलपड़े, निकितिन धीर, रंजीत, आकाशदीप साबिर, जैकलीन फर्नांडिज, नर्गिस फाखरी, चित्रांगदा सिंह और सौंदर्य शर्मा नजर आने वाले हैं. इसके अलावा और कितने एक्टर्स हैं वो भी देखने वाला होगा. इतनी बड़ी स्टारकास्ट देखकर हर कोई चौंक गया है.

हाउसफुल फ्रेंचाइजी ने कितने करोड़ का कारोबार किया?

बता दें कि 15 साल पहले 30 अप्रेल 2010 को फिल्म हाउसफुल का पहला पार्ट रिलीज़ हुआ था. इस फिल्म ने दुनिया भर में बॉक्स ऑफ़िस पर 123.69 करोड़ की कमाई की थी. फिल्म का दूसरा पार्ट 5 अप्रेल 2012 में रिलीज़ हुआ था. जिसने बॉक्स ऑफ़िस पर 179.15 करोड़ की कमाई की थी. वहीं फिल्म का तीसरा पार्ट 6 जून 2016 में रिलीज़ हुआ था, जिसने बॉक्स ऑफ़िस पर 194.48 करोड़ की कमाई की थी. इसके अलावा फिल्म का चौथा पार्ट 25 अक्टूबर 2019 में रिलीज़ हुआ था. जिसने बॉक्स ऑफ़िस पर 280. 27 करोड़ का कारोबार किया था. इसी के साथ हाउसफुल फ्रेंचाइजी ने 777. 59 करोड़ की कमाई की है. 

बता दें कि हाउसफुल 5 को तरुण मनसुखानी ने डायरेक्ट किया है, जो कि इससे पहले दोस्ताना और ड्राइव का डायरेक्शन कर चुके हैं, वहीं इस फिल्म को साजिद नाडियाडवाला ने प्रोड्यूस किया है. कॉमेडी से भरपूर ये फिल्म 6 जून को थियेटर्स पर रिलीज़ होगी. देखने वाली बात तो अब ये होगी की हाउसफुल 5 लोगों का दिल जीतने में कितना कामयाब होती है. 
Loading Ad...

यह भी पढ़ें

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...