Advertisement

Loading Ad...

Housefull 5: 'किलर' का मास्क लगाकर थियेटर के बाहर रिव्यू लेने पहुंचे अक्षय कुमार, वारयल हुआ वीडियो!

हाउसफुल 5 को लेकर फैंस के साथ साथ अक्षय कुमार में भी काफी उत्साह देखने को मिल रहा है, दरअसल एक्टर ने फिल्म देखने आए दर्शकों का रिव्यू जानने के लिए एक बेहद ही ख़ास तरीका अपनाया है.

Loading Ad...

अक्षय कुमार की फिल्म हाउसफुल 5 ने रिलीज होते ही धमाल मचाना शुरु कर दिया है, 6 जून को रिलीज़ हुई ये फिल्म बॉक्स ऑफ़िस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है, फिल्म को फैंस की तरफ़ से जबरदस्त रिस्पांस देखने को मिल रहा है. 

हाउसफुल 5 का रिव्यू लेने पहुंचे अक्षय कुमार!
हाउसफुल 5 को लेकर फैंस के साथ साथ अक्षय कुमार में भी काफी उत्साह देखने को मिल रहा है, दरअसल एक्टर ने फिल्म देखने आए दर्शकों का रिव्यू जानने के लिए एक बेहद ही मजेदार और अनोखा तरीका अपनाया है.

बता दें कि हाल ही में अक्षय कुमार में फिल्म में इस्तेमाल किया गया किलर मास्क पहने नज़र आए और सीधा एक सिनेमा ह़ॉल के बाहर पहुंच गए, जहां उन्होंने हाउसफुल 5 देख चुके दर्शकों से उनका रिव्यू पूछा. इस दौरान किसी को अंदाजा तक नहीं हुआ कि ये शख्स कोई और नहीं बल्कि ख़ुद फिल्म के हीरो अक्षय कुमार ही हैं. 

Loading Ad...

अक्षय कुमार ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो!
अक्षय कुमार ने इस मजेदार वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, वीडियो में वो मास्क लगाए हुए लोगों से पूछते दिख रहे हैं कि कैसी लगी फिल्म. वहीं दूसरी तरफ फैंस भी हाउसफुल 5 की तारीफ़ करते हुए कह रहे हैं की कमाल की फिल्म है यार. 

Loading Ad...

एक्टर ने वीडियो को शेयर करते हुए अपने कैप्शन में लिखा कि ”ऐसे ही सोचा कि हाउसफुल 5 का शो देखकर बाहर निकलते लोगों से किलर मास्क पहनकर उनकी राय पूछ लूं. आख़िर में पहचान ही लिया गया… लेकिन तब तक मैं भाग चुका था. क्या एक्सपीरियंस था यार!”

हाउसफुल 5 ने अब तक कमाए इतने करोड़!
बता दें कि हाउसफुल 5 को रिलीज़ हुए 2 दिन हो चुके हैं, फिल्म ने पहले दिन 24.34 करोड़ की कमाई की थी, वहीं दूसरे दिन फिल्म ने 32. 38 करोड़ की कमाई की थी. फिल्म ने अब तक 56. 73 करोड़ का कारोबार किया है. फिल्म जिस तरह से कमाई कर रही है, इसने सलमान की सिकंदर से लेकर अजय देवगन की रेड समेत कई फिल्मों को धूल चटा दी है. 

Loading Ad...

जानिए कैसी है फिल्म की कहानी? 
फिल्म की कहानी एक क्रूज शिप से शुरू होती है. जहां एक अरबपति अपने 100वें जन्मदिन के मौके पर अपनी पूरी संपत्ति 'जॉली' नाम के व्यक्ति को देने की घोषणा करता है. हालांकि, कहानी में बड़ा ट्विस्ट आता है, जब एक नहीं, तीन लोग अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और अभिषेक बच्चन खुद को जॉली बताते हैं. इस भ्रम के दौरान ही उस अरबपति की हत्या हो जाती है.  इसके बाद फिल्म की स्टोरी में एक रहस्यमय मोड़ आता है. फिर दो पुलिस अधिकारी संजय दत्त और जैकी श्रॉफ इस मर्डर की जांच में जुट जाते हैं. इससे आगे की कहानी जानने के लिए आपको थियेटर्स जाना होगा. 

पब्लिक को कैसी लगी हाउसफुल 5!
हाउसफुल 5 को फैंस और क्रिटिक्स की तरफ़ से बढ़िया रिएक्शन मिले हैं. फिल्म में कॉमेडी के साथ साथ सस्पेंस, रोमांच और धमाकेदार ट्विस्ट का तगड़ा कॉम्बिनेशन है. फिल्म का फर्स्ट हाफ कॉमेडी से भरपूर है, वहीं सेकेंड हाफ में सस्पेंस और रोमांच  देखने को मिला है. ये फिल्म आपका मनोरंजन में करने में सफल होगी. 

फिल्म के अंदर दो क्लाइमैक्स हैं. फिल्म में दो वर्जन हाउसफुल 5A और हाउसफुल 5B है. दोनों वर्जनस की स्टोरीलाइन एक जैसी है, बस इसके 20-25 मिनट के क्लाइमैक्स में अंतर है. दोनों वर्जन में अलग अलग किलर है. जिसकी वजह से फिल्म का क्लाइमैक्स भी कमाल का है. कुछ जगहों पर फिल्म थोड़ी स्लो लगती है. लेकिन अक्षय की कॉमिक टाइमिंग फिल्म में जान डाल देती है. 

Loading Ad...

हाउसफुल 5 की दमदार स्टारकास्ट!
बता दें कि हाउसफुल 5 में लंबी चौड़ी स्टारकास्ट दिखाई दी है. फिल्म में अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख, संजय दत्त, फरदीन खान, नाना पाटेकर, जैकी श्रॉफ, डिनो मोरिया, चंकी पांडे, जॉनी लीवर, श्रेयस तलपड़े, निकितिन धीर, रंजीत, आकाशदीप साबिर, जैकलीन फर्नांडिज, नर्गिस फाखरी, चित्रांगदा सिंह और सौंदर्य शर्मा नजर आए हैं. इसके अलावा फिल्म में और भी कई स्टार्स देखने को मिले हैं. 

यह भी पढ़ें

बता दें कि हाउसफुल 5 को तरुण मनसुखानी ने डायरेक्ट किया है, जो कि इससे पहले दोस्ताना और ड्राइव का डायरेक्शन कर चुके हैं, वहीं इस फिल्म को साजिद नाडियाडवाला ने प्रोड्यूस किया है. कॉमेडी से भरपूर इस फिल्म को 225 करोड़ के बजट में बनाया गया है. फिल्म को बड़े लेवल पर रिलीज़ किया गया है. ऐसे में देखने वाली बात तो अब ये होगी की हाउसफुल 5 बॉक्स ऑफ़िस पर कितने दिनों टिकी रहती है. 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...