Advertisement

Loading Ad...

Housefull 5 Advance Booking Report: अक्षय की फिल्म ने किया कमाल, एडवांस बुकिंग से मेकर्स मालामाल!

हाउसफुल 5 की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है. बुकिंग के शुरू होते ही फिल्म ने कमाल कर दिया है, यूं कहें की मेकर्स को मालामाल करना शुरु कर दिया है. Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म के अब तक लाखो टिकट बिच चुके हैं.

Loading Ad...

अक्षय कुमार की हाउसफुल 5 इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में एक हैं, कॉमेडी से भरपूर इस फिल्म को लेकर लोगों में गजब का क्रेज बना हुआ है. फिल्म की रिलीज में अभी कुछ दिन बचे हैं, वहीं इस बीच हाउसफुल 5 की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है. 

हाउसफुल 5 की एडवांस बुकिंग ने किया कमाल!

अक्षय की फिल्म ने एडवांस बुकिंग के शुरू होते ही कमाल कर दिया है, यूं कहें की मेकर्स को मालामाल करना शुरु कर दिया है. Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म के अब तक लगभग 24 हज़ार 227 टिकट बिच चुके हैं, इसी के साथ फिल्म ने 87.77 लाख की कमाई कर ली है. वहीं ब्लॉक सीट्स के साथ ये आंकड़ा 3.84 तक पहुंच गया है. बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र और दिल्ली में फिल्म के सबसे ज्यादा टिकट बिके हैं. 

पहले दिन कितने करोड़ कमाएगी हाउसफुल 5!

मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया जा रहा है कि फिल्म का बजट 375 करोड़ है, फिल्म को लेकर जिस तरह का क्रेज और माहौल बना हुआ है, उसे देखकर माना जा रहा है कि ये पहले दिन बॉक्स ऑफ़िस पर तगड़ी ओपनिंग ले सकती है. उम्मीद जताई जा रही है कि ये फिल्म ओपनिंग डे पर 30 करोड़ की कमाई कर सकती है और एक्टर को उनके करियर की सबसे बड़ी ओपनर दे सकती है. 

Loading Ad...

हाउसफुल 5 में होंगे अलग-अलग किलर!

हाल ही में हाउसफुल 5 के क्लाइमेक्स को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया था, जिसे जानने के बाद फैंस एक दम हैरान रह गए थे. दरअसल फिल्म के प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला ने हाल ही में हाउसफुल 4 के ट्रेलर लॉन्च पर फिल्म के क्लाइमेक्स को लेकर बड़ा खुलासा किया था कि हाउसफुल 5 का क्लाइमेक्स अलग होगा, जो इस बात पर निर्भर करेगा कि फिल्म किस थिएटर में दिखाई जाएगी. उन्होंने लॉन्च पर कहा था “मैं पिछले 30 सालों से एक आइडिया पर काम कर रहा हूं कि कैसे एक ऐसा थ्रिलर बनाया जाए, जिसमें एक्स फैक्टर हो और जो दर्शकों को थिएटर से बाहर निकलने के बाद भी लंबे समय तक बात करने पर मजबूर कर दे. इसलिए मैं एक ऐसी कहानी लेकर आया, जिसमें हर थिएटर में एक अलग किलर होगा.”

Loading Ad...

साजिद नाडियाडवाला ने आगे कहा था “अगर आप इसे गेयटी में देखेंगे, तो इसमें क्लाइमैक्स में आपको अलग किलर देखने को मिलेगा. पीवीआर स्क्रीन नंबर 4 में, आपको एक अलग हत्यारा दिखाई देगा और पीवीआर स्क्रीन नंबर 5 में कोई और दोषी होगा. कुल मिलाकर जब भी आप इस मूवी को अलग अलग थियेटर में देखेंगे, तो आपको अलग ही एंडिंग देखने को मिलेगी. ये कॉन्सेप्ट पहली बार भारत में पेश किया जाएगा.  रोमांच बनाए रखने के लिए फिल्म के आधे कलाकारों को नहीं पता कि हत्यारे कौन हैं. शूटिंग पूरी होने तक फिल्म के आधे कलाकारों को इस ट्विस्ट के बारे में पता नहीं था.”

हाउसफुल 5 की दमदार स्टारकास्ट!

बता दें कि हाउसफुल 5 में लंबी चौड़ी स्टारकास्ट दिखाई देने वाली है. फिल्म में अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख, संजय दत्त, फरदीन खान, नाना पाटेकर, जैकी श्रॉफ, डिनो मोरिया, चंकी पांडे, जॉनी लीवर, श्रेयस तलपड़े, निकितिन धीर, रंजीत, आकाशदीप साबिर, जैकलीन फर्नांडिज, नर्गिस फाखरी, चित्रांगदा सिंह और सौंदर्य शर्मा नजर आने वाले हैं. इसके अलावा और कितने एक्टर्स हैं वो भी देखने वाला होगा. इतनी बड़ी स्टारकास्ट देखकर हर कोई चौंक गया है.

Loading Ad...
हाउसफुल फ्रेंचाइजी ने कितने करोड़ का कारोबार किया?

बता दें कि 15 साल पहले 30 अप्रेल 2010 को फिल्म हाउसफुल का पहला पार्ट रिलीज़ हुआ था. इस फिल्म ने दुनिया भर में बॉक्स ऑफ़िस पर 123.69 करोड़ की कमाई की थी. फिल्म का दूसरा पार्ट 5 अप्रेल 2012 में रिलीज़ हुआ था. जिसने बॉक्स ऑफ़िस पर 179.15 करोड़ की कमाई की थी. वहीं फिल्म का तीसरा पार्ट 6 जून 2016 में रिलीज़ हुआ था, जिसने बॉक्स ऑफ़िस पर 194.48 करोड़ की कमाई की थी. इसके अलावा फिल्म का चौथा पार्ट 25 अक्टूबर 2019 में रिलीज़ हुआ था. जिसने बॉक्स ऑफ़िस पर 280. 27 करोड़ का कारोबार किया था. इसी के साथ हाउसफुल फ्रेंचाइजी ने 777. 59 करोड़ की कमाई की है. 

यह भी पढ़ें

कब रिलीज़ होगी हाउसफुल 5!

बता दें कि हाउसफुल 5 को तरुण मनसुखानी ने डायरेक्ट किया है, जो कि इससे पहले दोस्ताना और ड्राइव का डायरेक्शन कर चुके हैं, वहीं इस फिल्म को साजिद नाडियाडवाला ने प्रोड्यूस किया है. कॉमेडी से भरपूर ये फिल्म 6 जून को थियेटर्स पर रिलीज़ होगी. देखने वाली बात तो अब ये होगी की हाउसफुल 5 लोगों का दिल जीतने में कितना कामयाब होती है. 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...