Advertisement

Loading Ad...

Honey Singh - Nora Fatehi पहली बार आ रहे साथ, Payal गाने का टीजर रिलीज !

इंडिया के जाने माने सिंगर और रैपर हनी सिंह अपने गानों की वजह से हमेशा ही चर्चाओं में बने रहते हैं, वहीं दूसरी तरफ़ ब़ॉलीवुड में अपनी हॉट अदाओं और किलर डांस मूव्स से हर किसी का दिल जीतने वाली नोरा फतेही भी काफ़ी सुर्खियों में रहती हैं। वहीं अब हनी सिंह और नोरा फतेही साथ मिलकर फैंस को सरप्राइज़ देने वाले हैं। यो यो हनी सिंह और नोरा फतेही एक साथ काम करने जा रहे हैं।

Loading Ad...
इंडिया के जाने माने सिंगर और रैपर हनी सिंह अपने गानों की वजह से हमेशा ही चर्चाओं में बने रहते हैं, वहीं दूसरी तरफ़ ब़ॉलीवुड में अपनी हॉट अदाओं और किलर डांस मूव्स से हर किसी का दिल जीतने वाली नोरा फतेही भी काफ़ी सुर्खियों में रहती हैं। वहीं अब हनी सिंह और नोरा फतेही साथ मिलकर फैंस को सरप्राइज़ देने वाले हैं। 

दरअसल  यो यो हनी सिंह और नोरा फतेही एक साथ काम करने जा रहे हैं। नोरा ने हनी सिंह के साथ पायल स़ॉग्स के लिए कोलैब किया है।यो यो हनी सिंह और नोरा फतेही के गाने का टीजर जारी कर दिया गया है।मेकर्स ने गाने का टीजर इंस्टाग्राम पर जारी करते हुए कैप्शन में लिखा, "अगली बड़ी चीज का समय आ गया है।" उन्होंने यो यो हनी सिंह, नोरा फतेही और सिंगर पैराडॉक्स को टैग किया और बताया कि पायल सॉन्ग का वीडियो सोमवार को रिलीज होगा।

इससे पहले यो यो हनी सिंह ने एक बिहाइंड द सीन रील शेयर की थी। इसमें उन्होंने बताया था कि उन्होंने म्यूजिक वीडियो को माइनस 3 डिग्री सेल्सियस में शूट किया है। उन्होंने नोरा की लगन की तारीफ़ करते हुए उन्हें बेहद मेहनती बताया।हनी सिंह ने कहा, "मैं उनका बहुत सम्मान करता हूं। जब दूसरे डांसर इस ठंड में म्यूजिक वीडियो के लिए परफॉर्म करने से मना कर रहे थे, तब नोरा शूटिंग के लिए उत्सुक थीं। ‘पायल’ के म्यूजि‍क वीडियो बनाने में बहुत मेहनत की जा रही है, जिसमें एकमात्र बेहद मेहनती और दिग्गज नोरा फतेही हैं।"बता दें कि नोरा ने हनी सिंह के साथ ‘पायल’ सॉन्ग के लिए पहली बार काम  किया है। ये गाना 18 नवंबर को जारी किया जाएगा, जो हनी सिंह के एल्बम 'ग्लोरी' का है।

नोरा फतेही हाल ही में वरुण तेज के साथ फिल्म “मटका” में नजर आई थीं, ये फिल्म 14 नवंबर को रिलीज हुई है। नोरा नेटफ्लिक्स की अपकमिंग रोमांस सीरीज “द रॉयल्स” में भी नजर आएंगी, जिसमें भूमि पेडनेकर, ईशान खट्टर, जीनत अमान और मिलिंद सोमन जैसे कलाकार शामिल हैं।वहीं, दूसरी ओर हनी सिंह अपने आगामी भारत दौरे के दौरान गायक एपी ढिल्लों के साथ परफॉर्म करेंगे। इसमें हर्ष लिखारी, दलेर मेहंदी और जैजी बी जैसे पंजाबी संगीत के दिग्गजों के शामिल होने की उम्मीद है।बात करें हनी सिंह की तो वो इंडिया के जाने माने सिगंर और रैपर है।आज ब्लू है पानी पानी , ब्राउन रंग, ब्लू आईज , बेक्रअप सॉन्ग , लुंगी डांस समेत कई सुपरहिट गाने दिए हैं। एक टाइम पर हनी सिंह के गाने बॉलीवुड पर भी राज करते थे। बीच में कुछ सालों तक हंसी सिंह के करियर पर ब्रेक लग गया था, हालाँकि उन्होंने एक बार फिर से ज़ोरदार वापसी की है। उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक गाने दिए हैं।
Loading Ad...

यह भी पढ़ें

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...