Advertisement
हिंदू से शादी कर हिना खान ने अपनाया सनातन धर्म? KRK ने फोटो पोस्ट कर दी बधाई!
हिना खान की शादी की खूब चर्चा हो रही है. हर कोई उन्हें शादी की बधाई दे रहा है. अब फिल्म क्रिटिक केआरके ने हिना खान को शादी की बधाई दी है. उन्होंने हिना और ऱॉकी की एक फोटो शेयर की है.
Advertisement
स्टार प्लस के सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है के ज़रिए घर घर में फेमस हुईं हिना खान इन दिनों काफी ज्यादा चर्चाओं में बनी हुईं हैं. दरअसल हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ़्रेंड रॉकी जायसवाल संग शादी कर ली है. हिना ने रजिस्टर मैरिज की है. उन्होंने अपनी शादी की फ़ोटोज़ सोशल मीडिया पर शेयर की है. हिना ने मनीष मल्होत्रा की साड़ी पहनी थी.
‘हिना खान को सनातन धर्म अपनाने के लिए बधाई’
हिना खान की शादी की खूब चर्चा हो रही है. हर कोई उन्हें शादी की बधाई दे रहा है. अब फिल्म क्रिटिक केआरके ने हिना खान को शादी की बधाई दी है. उन्होंने हिना और ऱॉकी की एक फोटो शेयर की है. इस फोटो में हिना और रॉकी के माथे पर तिलक लगा हुआ है. फोटो शेयर करते हुए केआरके ने "लिखा हिना खान को सनातन धर्म अपनाने के लिए बधाई."
केआरके के पोस्ट पर क्या बोले यूजर्स!
अब केआरके उर्फ कमाल आर खान के इस पोस्ट पर लोग जमकर अपने रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा “Shaadi hua hai conversation nai”
Advertisement
वहीं एक और यूजर ने लिखा “Tu bhi jaldi apna le sukhi ho jayega”
Advertisement
इसके अलावा एक और यूजर ने लिखा “Sach me ye dharm change karli kya??”
Advertisement
हिना ने गुपचुप रचाई शादी
बता दें कि हाल ही में 4 जून को हिना खान ने खुलासा किया था कि उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल से शादी कर ली है. हिना खान ने ये खुशखबरी इंस्टाग्राम पर दी. उन्होंने शादी की कई खास तस्वीरें शेयर कीं और कैप्शन में लिखा, "हम दो अलग-अलग दुनिया से थे, लेकिन हमने मिलकर प्यार की एक नई दुनिया बनाई. हमारे बीच जो फर्क थे, वह सब खत्म हो गए, और हमारे दिल एक हो गए. हमने ऐसा रिश्ता बनाया है जो हमेशा बना रहेगा. हम अब एक-दूसरे का घर हैं, एक-दूसरे की रोशनी और उम्मीद हैं.”
ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रहीं हिना खान
हिना खान ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर कैंसर की जानकारी दी थी. इसके बाद से वो लगातार कैंसर से लड़ाई की अपनी जर्नी शेयर कर रही हैं. हिना ने बिल्कुल हिम्मत नहीं हारी है. हिना के इस मुश्किल समय में उनके पति रॉकी जायसवाल ने पूरा साथ. रॉकी हर वक्त उनके साथ रहे. जब हिना ने अपने बाल काटे थे तब रॉकी ने भी अपने बाल कटवाए थे.
Advertisement
कैसे शुरु हुई हिना-रॉकी की लव स्टोरी?
दोनों की लव स्टोरी की बात करें तो, हिना और रॉकी पहली बार लोकप्रिय टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के सेट पर मिले थे. इस शो में हिना अक्षरा नाम की लड़की के किरदार में थीं, और रॉकी जैसवाल उस शो के सुपरवाइजिंग प्रोड्यूसर थे. काम के दौरान दोनों की दोस्ती हो गई और फिर धीरे-धीरे प्यार हो गया.
यह भी पढ़ें
हिना खान का वर्क फ़्रंट
ये रिश्ता क्या कहलाता है को छोड़ने के बाद हिना खान ने रोहित शेट्टी को शो खतरो के खिलाड़ी में काम किया था. वो इस शो में First Runner Up रही थी. इसके बाद हिना खान ने सलमान के शो बिग बॉस सीजन 11 में भी काम किया था. इस शो में भी वो First Runner up रही. वहीं हिना ने एकता कपूर के शो नागिन 5 के जरीए भी दर्शको को entertain किया था. इतना ही नहीं उन्होंने एकता कपूर के ही शो कसौटी जिंदगी की के पार्ट 2 में कोमोलिका का किरदार निभाया भी निभाया था. हिना ने टीवी पर काम करने के साथ साथ फिल्मों में भी काम किया है.