Advertisement

Loading Ad...

Himesh Reshammiya's Father Passes Away: विपिन रेशमिया के निधन से परिवार और फैंस में शोक की लहर

बॉलीवुड सिंगर हिमेश रेशमिया के पिता, विपिन रेशमिया, का निधन हो गया है, जिससे परिवार और फैंस में शोक की लहर दौड़ गई है। 87 वर्षीय विपिन रेशमिया लंबे समय से स्वास्थ्य समस्याओं का सामना कर रहे थे। उनके निधन की खबर ने सभी को दुखी कर दिया है, और सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलियां दी जा रही हैं।

Loading Ad...
बॉलीवुड के मशहूर सिंगर हिमेश रेशमिया के पिता, विपिन रेशमिया, का निधन हो गया है। ये खबर सुनकर हर कोई दुखी है, क्योंकि वो केवल एक पिता ही नहीं, बल्कि हिमेश के लिए एक गुरु भी थे। विपिन रेशमिया 87 साल के थे और काफी समय से सांस लेने में दिक्कत झेल रहे थे। उनका इलाज मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में चल रहा था, लेकिन कल रात 8.30 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। जैसे ही ये खबर आई वैसे ही बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई।

सिंगर विनिता थापर ने एक Webiste को बताया, "एक समय था जब मैं उन्हें 'पापा' कहती थी। वे टीवी सीरियल्स बनाते थे, और फिर बॉलीवुड में म्यूजिक डायरेक्टर के रूप में कदम रखा। उनके साथ, हिमेश ने भी अपने करियर की शुरुआत की।"



रिपोर्ट्स के अनुसार, विपिन रेशमिया का अंतिम संस्कार आज, यानी 19 सितंबर 2024, को मुंबई में किया जाएगा। हिमेश और उनका परिवार जल्द ही विपिन का पार्थिव शरीर लेकर घर लौटेंगे। ये खबर उनके और उनके फैंस के लिए बहुत दुखद है। सोशल मीडिया पर लोग विपिन रेशमिया को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

बता दें विपिन रेशमिया ने हिमेश का करियर बनाने के लिए कई कड़ी मेहनत की। उन्होंने एक्सपोज और तेरा सुरूर जैसी फिल्मों का प्रोडक्शन किया। साथ ही, हिमेश को सुपरस्टार बनाने के लिए सलमान खान के साथ भी मिलकर काम किया। लेकिन इसके बावजूद, वो हिमेश का करियर एक एक्टर के रूप में नहीं बना पाए।इस दुखद मौके पर हम विपिन रेशमिया को श्रद्धांजलि देते हैं और उनके परिवार के साथ हैं।
Loading Ad...

यह भी पढ़ें

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...