Advertisement

Loading Ad...

शेफाली जरीवाला के निधन से हिमांशी खुराना को लगा झटका, बोलीं- बिग बॉस, वो जगह ही शापित है.

एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला का निधन हो गया है, जिसने पूरी इंडस्ट्री को हिला दिया है. वहीं इस बीच हिमांशी खुराना ने एक्ट्रेस के निधन पर बेहद ही चौंकाने वाला बयान दिया है.

Loading Ad...

19 साल की उम्र में कांटा लगा गाने से रातों रात तहलका मचाने वाली एक्ट्रेस और डांसर शेफाली जरीवाला अब हमारे बीच में नहीं है, एक्ट्रेस का 42 साल की उम्र में  निधन हो गया है. खबरों के मुताबिक, उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया था. इसके बाद उनके पति ने अस्पताल में भर्ती कराया. थोड़ी देर बाद ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. अचानक से हुए उनके निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर है. 

शेफाली के निधन पर क्या बोलीं हिमांशी?
इंडस्ट्री से जुड़ी कई हस्तियां शेफाली जरीवाला के निधन पर दुख जता रही हैं. मीका सिंह से लेकर पारस छाबड़ा समेत कई हस्तियों ने शोक व्यक्त किया है. वहीं इस बीच एक्ट्रेस हिमांशी खुराना ने बिग बॉस को ही शापित बता दिया है. दरअसल हिमांशी भी शेफाली के साथ बिग बॉस सीजन 13 में नज़र आईं थी. दोनों के बीच काफी अच्छी दोस्ती थी. जो इस शो के दौरान भी देखने को मिली थी. अब हिमांशी ने शेफाली के साथ फोटो शेयर करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा “बिग बॉस, मुझे लगता है वो जगह ही शापित है.”  अब हिमांशी का ये सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. 

Loading Ad...

विक्की लालवानी ने की उनकी मौत की पुष्टि
खबरों के मुताबिक, मुंबई के अंधेरी लोखंडवाला इलाके में रहने वाली अभिनेत्री व मॉडल शेफाली जरीवाला को 27 जून की रात 11 बजे के आसपास सीने में दर्द के चलते उनके पति और 3 अन्य लोगों ने नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया था. सीनियर फिल्म क्रिटिक विक्की लालवानी ने बताया कि 'शेफाली के पति उन्हें अंधेरी स्थित बेलव्यू अस्पताल लेकर गए थे, जहां डॉक्टरों ने इलाज से पहले ही उनकी मौत की पुष्टि कर दी. इस मामले पर अस्पताल के प्रमुख डॉक्टर विजय लुल्ला से भी संपर्क साधने की कोशिश की गई. लेकिन उन्होंने इस पर बात करने से मना कर दिया. उनकी मौत को लेकर अस्पताल की रिसेप्शनिस्ट ने भी पुष्टि की है.' 

Loading Ad...

कांटा लगा सॉन्ग से रातों-रात स्टार बनी थीं शेफाली
भले ही शेफाली जरीवाला अब हमारे बीच में ना हो, लेकिन वो अपने पीछे करोड़ो की संपत्ति छोड़ गई है. चलिए बताते हैं आपको एक्ट्रेस की नेटवर्थ कितनी थी. बता दें कि शेफाली जरीवाला ने छोटी से उम्र में ही अपनी चमक बॉलीवुड में बिखेर दी थी. उन्होंने महज़ 19 साल की उम्र में इंडस्ट्री में कदम रखा था. एक्ट्रेस ने सुपरहिट म्यूज़िक वीडियो कांटा लगा से धमाकेदार एंट्री की थी. इसके बाद वो रातों-रात छा गई और सालों बाद भी फ़ैंस उन्हें कांटा लगा गर्ल नाम से ही ज्यादा जानते थे. 

साल 2002 में आए सॉन्ग कांटा लगा से हर किसी के दिलों में बसने वाली मॉडल व एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला रातों-रात स्टार बन गईं थीं. इस गाने के बाद वह इतनी ज्यादा फेमस हो गईं कि उन्हें कई फिल्मों और एल्बम में मौके मिलने शुरू हो गए. सलमान खान की फिल्म मुझसे शादी करोगी के अलावा कई म्यूजिक एल्बम में उन्होंने अपनी दमदार परफॉर्मेंस दी. वहीं टीवी रियलिटी शो 'नच बलिए' सीजन 5 और बिग बॉस 13 में भी हिस्सा लिया. 

Loading Ad...

शेफाली ने दो बार की थी शादी
शेफाली जरीवाला अपनी पर्सनल लाइफ में भी काफी ज्यादा चर्चाओं में रहीं. उन्होंने साल 2004 में Meet Bros नाम से मशहूर हरमीत सिंह से शादी की थी, लेकिन साल 2009 में इनका तलाक़ हो गया था. वबीं पहले पति से तलाक लेने के बाद शेफाली ने साल 2014 में टीवी एक्टर पराग त्यागी से शादी की थी. दोनों हेप्पी मेरिड लाइफ जी रहे थे. 

यह भी पढ़ें

क्या इस बीमारी की वजह से गई जान?
हाल ही में कुछ दिन पहले उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें बचपन में मिर्गी के दौरे पड़ते थे. उन्होंने यह भी आशंका जताई थी कि इसकी वजह से उनकी जान भी जा सकती है. 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...