Advertisement

Loading Ad...

खाने के लिए नहीं थे पैसे Shahrukh की फ़िल्म को किया Reject, आइटम नंबर के लिए मिले 5 करोड़ !

सामंथा रुथ प्रभु उन एक्ट्रेस में शुमार है।जिन्होंने आउटसाइडर होने के बावजूद भी इंडस्ट्री में अपनी एक ख़ास पहचान बनाई है।समांथा साउथ की ना सिर्फ़ टॉप एक्ट्रेस हैं।बल्कि भारतीय सिनेमा की सबसे ज़्यादा फ़ीस चार्ज करने वाली एक्ट्रेस में भी शुमार हैं। अब वो एक पैन इंडिया स्टार भी बन गई है।फ़िल्मों में एंट्री करने से पहले बचपन भी समांथा का काफ़ी संघर्ष भरा रहा है।दअसल समांथा का बचपन काफ़ी मुश्किल में बीता है।

Loading Ad...
फ़िल्म इंडस्ट्री में काम करना आसान नहीं था।काफ़ी संघर्ष करने के बाद आप एक मुकाम पर पहुँच पाते हैं। खुद को साबित कर पाते हैं। फ़िल्मी दुनिया बाहर से जितनी चका चौंद नजर आती है। अंदर से उतनी होती नहीं है। इंडस्ट्री में बाहर आए एक्टर और एक्ट्रेस सभी को यहाँ स्ट्रगल करना पड़ा है। कई एक्ट्रेसस ऐसी हैं जो इंडस्ट्री में ख़ुद को सर्वाइव करने में कामयाब हो पाई हैं। वहीं एक हसीना और है। जो यूं तो फ़िलहाल साउथ की ना सिर्फ़ टॉप एक्ट्रेस है। बल्कि भारतीय सिनेमा में भी उसका डंका बजता है। हम उस एक्ट्रेस के बारे में बात कर रहे हैं। जिनके पास एक टाइम पर एक वक़्त का खाना खाने के भी पैसे नहीं थे।लेकिन आज वही एक्ट्रेस एक फ़िल्म में आइटम नंबर करने के लिए 5 करोड़ रूपये वसूलती हैं।इतना ही नहीं साउथ की इस की टॉप एक्ट्रेस ने शाहरुख़ खान की फ़िल्म जवान को भी रिजेक्ट कर दिया था।दरअसल हम जिस एक्ट्रेस की बात कर रहे हैं वो कोई और नहीं बल्कि सामंथा रुथ प्रभु हैं।
पढ़ाई के लिए नहीं थे पैसे !
बता दें कि उन एक्ट्रेस में शुमार है।जिन्होंने आउटसाइडर होने के बावजूद भी इंडस्ट्री में अपनी एक ख़ास पहचान बनाई है।समांथा साउथ की ना सिर्फ़ टॉप एक्ट्रेस हैं।बल्कि भारतीय सिनेमा की सबसे ज़्यादा फ़ीस चार्ज करने वाली एक्ट्रेस में भी शुमार हैं। अब वो एक पैन इंडिया स्टार भी बन गई है।फ़िल्मों में एंट्री करने से पहले बचपन भी समांथा का  काफ़ी संघर्ष भरा रहा है।दअसल समांथा का बचपन काफ़ी मुश्किल में बीता है। एक्ट्रेस के परिवार के पास उन्हें 12वी के पास पढ़ने के लिए पैसे भी नहीं थे। एक बार इसका ज़िक्र करते हुए समांथा ने बताया था - जब मैं पढ़ रही थी, तो मेरे माता-पिता ने मुझसे कहा कि खूब पढ़ाई करो और मैं बड़ा बनूंगी। मैंने खूब पढ़ाई की। मैंने 10वीं, 12वीं और कॉलेज की पढ़ाई पूरी की।लेकिन फिर जब मैंने आगे की पढ़ाई करनी चाही। तो मेरे माता-पिता के पास पैसे नहीं थे।मेरे पास कोई सपने नहीं थे। कोई भविष्य नहीं था। कुछ भी नहीं था।

एक टाइम का खाना खाकर गुज़ारा टाइम  ! 

समांथा ये भी खुलासा कर चुकी हैं की एक टाइम ऐसा था। जब उनके पास खाने के लिए पैसे भी नहीं थे।एक इंटरव्यू में समांथा ने इसे लेकर खुलासा किया था - मैंने कम से कम दो महीने तक दिन में केवल एक बार खाना खाया। मैंने अजीबोगरीब काम किए।

शाहरुख़ की जवान को किया रिजेक्ट ! 

बता दें कि साउथ सुपरस्टार सामंथा ने एक से बढ़कर एक फ़िल्मों में काम किया है। उन्होंने कई सुपरहिट फ़िल्में की हैं। जिसकी वजह से वो इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस में शुमार हैं। सामंथा को बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख़ की फ़िल्म जवान का ऑफ़र भी मिला था। लेकिन एक्ट्रेस ने शाहरुख़ की इस फ़िल्म को करने से मना कर दिया था। कहा जाता है की एक्ट्रेस उस वक़्त अपनी शादी पर फ़ोकस कर रही थीं।जिसकी वजह से वो इस फ़िल्म के ऑफ़र को रिजेक्ट कर दिया था। जवान साल 2023 की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फ़िल्म बनी थी। इसने दुनिया भर में 1100 करोड़ रूपये की कमाई की थी।सामंथा के मना करने के बाद इस फ़िल्म में नयनतारा ने काम किया था।एटली कुमार के डायरेक्शन में बनी इस फ़िल्म ने कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए थे।

आइटम नंबर के लिए वसूले 5 करोड़ ! 
सामंथा की डिमांड अब इस कदर बढ़ती जा रही है की उन्हें बड़ी बड़ी फ़िल्में ऑफ़र हो रही हैं।बता दें कि फ़िल्म पुष्पा में आइटम सॉग्न करने के लिए मेकर्स ने सामंथा को 5 करोड़ रूपये की मोटी रक़म दी थी।कहा जाता है की एक्ट्रेस ने Oa Antava पर डांस करने के लिए पहले मना कर दिया था। लेकिन बाद में फ़िल्म के एक्टर अल्लू अर्जुन के मनाने के बाद एक्ट्रेस ने हॉट डांस नंबर करने के लिए तैयार हो गई थी।ये गाना काफ़ी बड़ा हिट साबित हुआ था। फ़िल्म में समांथा की हॉट अदाओं के आगे लोग फ़िल्म की लीड एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना को भी भूल गए थे।पुष्पा का पहला पार्ट इतना बड़ा हिट साबित हुआ था की दर्शक इसके दूसरे पार्ट का इंतज़ार कर रहे हैं।

सामंथा का वर्क व्रंट !
बात करें सामंथा के वर्क फ़्रंट की तो जल्द ही Amazon Prime की सीरीज़ citadel Honey Bunny में नज़र आने वाली हैं। इस सीरीज़ में सामंथा के साथ वरूण धवन भी अहम रोल में नज़र आएँगे। सीरीज़ का टीज़र पहले ही रिलीज़ हो चुका है। जो की लोगों को काफ़ी पसंद आया है। इस सीरीज़ के अमेरिकन वर्जन में प्रियंका चोपड़ा दिखाई थी।इस सीरीज़ के अलावा एक्ट्रेस Rakht Brahmand नाम की सीरीज़ में नज़र आएँगी।इस सीरीज़ में सांमथा के साथ Wamiqa gabbi और Ali Fazal अहम रोल में नज़र आएँगे।
Loading Ad...

यह भी पढ़ें

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...